Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका, चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी
    खेल

    गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका, चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी

    AdminBy AdminApril 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका, चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। गुजरात की टीम का हिस्सा रहे न्यूजीलैंड के शानदार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स को छह अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। 28 साल के फिलिप्स वैसे तो विकेटकीपर हैं। लेकिन उनकी शानदार ग्राउंड फील्डिंग और उड़ते हुए कैच लेने की क्षमता ने एक अलग ही पहचान दिलाई है। यह खबर गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच से ठीक पहले आई है।

    दो करोड़ में खरीदा था
    फ्रेंचाइजी ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है। इस बयान में ग्लेन फिलिप्स के तेजी से ठीक होने की दुआ की गई है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने ग्लेन फिलिप्स को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीदा था। फिलिप्स ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ऐसी उम्मीद थी कि ग्लेन फिलिप्स आईपीएल की शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। हालांकि उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। अब वह चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

    फील्डिंग करते वक्त हुए चोटिल
    गुजरात टाइटंस ने यहां जारी बयान में कहाकि फिलिप्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। न्यूजीलैंड का यह ऑलराउंडर स्वदेश लौट गया है। वह आईपीएल के वर्तमान सत्र में गुजरात टाइटंस के किसी भी मैच में अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे। सनराइजर्स के खिलाफ मैच में वह स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक रूप में फील्डिंग कर रहे थे। फिलिप्स गुजरात टाइटंस के स्वदेश लौटने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा निजी कारणों से टीम छोड़कर स्वदेश लौट गए थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    “ICC का बड़ा एक्शन: पूर्व IPL क्रिकेटर जेवोन सर्ल्स पर मैच फिक्सिंग का आरोप, सस्पेंड

    March 12, 2026

    IPL 2026: RCB और SRH के बीच बेंगलुरु में होगा पहला मैच, शेड्यूल में हैं ये रोमांचक मुकाबले

    March 12, 2026

    अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में भाग लेने से किया इंकार, राजनीति में नई टकराव

    March 12, 2026

    आरसीबी का विराट कोहली को सलाम, बोली— ‘2008 में शुरू हुआ सफर आज भी जारी’

    March 12, 2026

    ट्रंप करेंगे ईरान टीम का स्वागत, फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इन्फेंटिनो ने कही बड़ी बात

    March 11, 2026

    कुलदीप यादव की वेडिंग सेलिब्रेशन मसूरी में, विराट कोहली-जय शाह सहित कई खास मेहमान पहुंचेंगे

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नोएडा में फैक्ट्री में आग, 30 घायल, 250 लोगों को लपटों से बचाया गया

    March 12, 2026

    महिला समूह की सफलता की कहानी: 10 हजार चूजों वाले AC पोल्ट्री फार्म से हर महीने ₹80 हजार की कमाई

    March 12, 2026

    सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट चिली पनीर

    March 12, 2026

    राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला: LPG संकट के बीच बोले- संसद में नरेंद्र नहीं, घरों में सिलेंडर नहीं

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.