Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»नए आधार ऐप से मिलेंगे कई फायदे
    तकनीकी

    नए आधार ऐप से मिलेंगे कई फायदे

    AdminBy AdminApril 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नए आधार ऐप से मिलेंगे कई फायदे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    नई दिल्ली

    आधार कार्ड के इस्‍तेमाल को और आसान बनाने के लिए एक नया आधार ऐप लॉन्‍च किया गया है। दावा है कि ऐप से लोगों का वेरिफ‍िकेशन चु‍टकियों में हो जाएगा। यह यूपीआई पेमेंट जितना आसान होगा। जिस तरह आप किसी दुकानदार को पेमेंट करने के लिए अपने फोन से क्‍यूआर कोड स्‍कैन करते हैं, उसी तरह से आने वाले दिनों में अपने फोन से क्‍यूआर कोड स्‍कैन करके आप अपनी आइडेंटिटी प्रूफ कर पाएंगे। भारत के लिए इस ऐप को गेमचेंजर बताया जा रहा है, क्‍योंकि तमाम सेवाओं में आजकल आधार का यूज होता है। नया ऐप वेरिफ‍िकेशन को तेजी से पूरा करने में मददगार साबित होगा। आइए जानते हैं, नए आधार ऐप के क्‍या फायदे मिलने वाले हैं।

    नए ऐप का नाम क्‍या है

    नए ऐप का नाम अभी सामने नहीं आया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि m-Aadhaar ऐप को ही अपडेट किया गया है। नया ऐप भी UIDAI के साथ बनाया गया है। ऐप की मदद से किसी भी व्‍यक्ति की पहचान को सत्‍यापित किया जा सकेगा। इससे यह जानने में मदद मिलेगी कि सामने वाले व्‍यक्ति की पहचान सही है या नहीं। इससे फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलने की उम्‍मीद है।

    कैसे काम करेगा नया आधार ऐप

    अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इसका मेथड बहुत सिंपल है। आपको अपने वॉलेट में आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी। जेब में बस मोबाइल होना चाहिए। आप जिस जगह जा रहे हैं जैसे- किसी परीक्षा केंद्र या हॉस्पिटल या बैंक में किसी काम के लिए। वहां पहुंचकर आपको अपने मोबाइल में नया आधार ऐप खोलना होगा। फ‍िर वहां लगे क्‍यूआर कोड को स्‍कैन करना होगा। स्‍कैन होते ही आपकी पहचान वेरिफाई हो जाएगी। नए ऐप से भारत को डिजिटल इंडिया के रूप में दुनिया में पहचान मिलेगी। यह लोगों की जिंदगी को आसान बना सकता है। यह इस दिशा में भी अहम कदम होगा कि भारत अपनी टेक्‍नोलॉजी को किस तरह से इस्‍तेमाल कर रहा है।

    नए आधार ऐप के 6 अहम फायदे

        होटल के रिसेप्‍शन, दुकानों, बैंकों आदि में आधार कार्ड की फोटो कॉपी नहीं दिखानी पड़ेगी।
        क्‍यूआर कोड स्‍कैन करके आप वेरिफाई हो जाएंगे, इससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
        आपको आधार वेरिफाई करने के लिए अपना फ‍िंग‍रप्रिंट या आइरिस स्‍कैनर नहीं देना होगा।
        कोई भी आपकी आधार कॉपी का गलत इस्‍तेमाल करके फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएगा।
        आधार कॉपी शेयर करने के बाद लोग चिंतित रहते हैं कि उसका गलत इस्‍तेमाल ना हो जाए, अब यह चिंता नहीं करनी होगी।
        स्‍मार्टफोन से वेरिफ‍िकेशन होने से ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग सुविधा को इस्‍तेमाल कर पाएंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    Chrome में अब Gemini का फीचर, Google ब्राउजर करेगा यूजर की मदद खुद

    March 12, 2026

    Xiaomi 17 सीरीज की भारत में एंट्री, 89,999 रुपये कीमत… फीचर्स कर देंगे हैरान

    March 11, 2026

    Vivo Y51 Pro 5G आया मार्केट में: 7200mAh बैटरी और 5G सपोर्ट, ऑफर में कम कीमत पर खरीदें

    March 11, 2026

    अब ‘बाय-बाय’ फोन… बिना मोबाइल छुए भी कर सकेंगे UPI पेमेंट

    March 11, 2026

    POCO C85x 5G भारत में लॉन्च: बड़ी 6300mAh बैटरी और कम कीमत, खरीदने से पहले जानें फायदे-नुकसान

    March 10, 2026

    AI ने कर दिया वो काम जिससे वैज्ञानिकों के उड़ गए होश!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यामी गौतम का रोमांटिक अंदाज़, आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

    March 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में बिजली बिल बकाया वालों के लिए मौका: भुगतान पर मिलेगी बड़ी छूट

    March 12, 2026

    बिलासपुर में नंबर प्लेट की गड़बड़ी पर डीजल-पेट्रोल देने पर पाबंदी, पुलिस ने संचालकों को दी चेतावनी

    March 12, 2026

    सीएम मोहन यादव और प्रहलाद ने दिल्ली में शिवराज से की मुलाकात, सरसों पर भावांतर योजना और तुअर की पूरी खरीद का फैसला

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.