Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»IRCTC ने खुद सामने आकर इन वायरल अफवाहों पर लगाया विराम
    देश

    IRCTC ने खुद सामने आकर इन वायरल अफवाहों पर लगाया विराम

    AdminBy AdminApril 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IRCTC ने खुद सामने आकर इन वायरल अफवाहों पर लगाया विराम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    सोशल मीडिया पर अगर आप भी देख रहे हैं कि ट्रेन की तत्काल टिकट बुकिंग के समय में बदलाव हुआ है, तो ठहरिए! ऐसी खबरों की सच्चाई जानना जरूरी है, वरना अगली बार स्टेशन पहुंचने पर हाथ मलते रह जाएंगे। IRCTC ने खुद सामने आकर इन वायरल अफवाहों पर विराम लगा दिया है और बताया है कि तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट बुकिंग की टाइमिंग में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। IRCTC  ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

    IRCTC ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि बुकिंग टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट वायरल हो रही हैं, वे भ्रामक और गलत हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट बुकिंग के समय में कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है, न ही एजेंट्स के लिए बुकिंग समय में कोई फेरबदल किया गया है।

        Some posts are circulating on Social Media channels mentioning about different timings for Tatkal and Premium Tatkal tickets.

        No such change in timings is currently proposed in the Tatkal or Premium Tatkal booking timings for AC or Non-AC classes.

        The permitted booking… pic.twitter.com/bTsgpMVFEZ — IRCTC (@IRCTCofficial) April 11, 2025

    •     AC क्लास की तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है।
    •     नॉन एसी क्लास के लिए, यह बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले सुबह 11 बजे उपलब्ध होती है।
    •     तत्काल टिकटों पर सामान्य से अधिक शुल्क वसूला जाता है।
    •     यह सुविधा कुछ चुनिंदा ट्रेनों के लिए ही उपलब्ध है।
    •     टिकट बुक करते समय यात्री को "तत्काल" विकल्प चुनना होता है।

    तत्काल सेवा क्यों है खास?
    यह सेवा उन यात्रियों के लिए शुरू की गई थी जिनकी यात्रा की योजना अचानक बनती है और उन्हें जल्दी में ट्रेन की सीट की जरूरत होती है। यह एक सुविधा है, न कि आम टिकट की तरह बुकिंग का तरीका। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं और टिकट के समय को लेकर असमंजस में हैं, तो सोशल मीडिया पर वायरल खबरों से सावधान रहें। बुकिंग से जुड़ी हर जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    PM मोदी ने LPG संकट पर जताई चिंता, गृह मंत्रालय ने कंट्रोल रूम खोला, प्रशासन को किया अलर्ट

    March 12, 2026

    मोनालिसा के बाल विवाह का सच, पति फरमान ने किया खुलासा, सबूत भी पेश किए

    March 12, 2026

    बजट सत्र के दौरान महाराष्ट्र विधान भवन में बम की धमकी, सुरक्षा के तहत खाली कराई गई इमारत

    March 12, 2026

    शादी समारोह में चली गोली से बाल-बाल बचे फारूक अब्दुल्ला, पुलिसकर्मियों की बहादुरी से टली बड़ी वारदात

    March 12, 2026

    बुरे वक्त के लिए खास इंतजाम, जानें भारत ने कहां बनाए भूमिगत तेल भंडार

    March 12, 2026

    LPG और PNG का बड़ा अपडेट: 1.5 करोड़ घरों में PNG, हर घर में दो सिलेंडर की योजना

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    GST 2.0 को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का दावा: देश की अर्थव्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव

    March 12, 2026

    स्कूल में शराब पीकर पहुंचने वाले दो सहायक शिक्षक सस्पेंड

    March 12, 2026

    PM मोदी ने LPG संकट पर जताई चिंता, गृह मंत्रालय ने कंट्रोल रूम खोला, प्रशासन को किया अलर्ट

    March 12, 2026

    नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : रामविचार नेताम

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.