Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»विधायक हरिशंकर खटीक ने वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा का किया लोकार्पण
    मध्यप्रदेश

    विधायक हरिशंकर खटीक ने वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा का किया लोकार्पण

    AdminBy AdminApril 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विधायक हरिशंकर खटीक ने वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा का किया लोकार्पण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकार्पण में भोपाल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

    नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय के साथ साथ तीन वनरक्षक आवास और लाइन क्वार्टर का भी हुआ लोकार्पण

    जतारा

    वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैंपा भोपाल, वन संरक्षक छतरपुर एवं वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कैम्पा योजना अंतर्गत 22 लाख की लागत से फूल फैसिलिटी युक्त नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा का निर्माण कराया गया।

    स्टेट रिज्यूम अर्थात् रियासत कालीन समय से निर्मित पुरानी जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण हालत में वन परिक्षेत्र कार्यालय का वर्षों से संचालन किया जा रहा था जिसमें वर्षात के दौरान अक्सर पानी भरा रहता था और कीड़े मकोड़े निकलते थे साथ ही पार्किंग एवं अन्य सुविधाओं का अभाव बना रहता था जिसको दृष्टिगत रखते हुए अपनी जिद्द और लगन को कायम रखते हुए एवं अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली को एक बार फिर से जाहिर करते हुए वन सुरक्षा के साथ-साथ वानिकी एवं निर्माण कार्यों पर भी अपनी पकड़ रखने वाले वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार एवं उनकी टीम ने मध्य प्रदेश का सबसे अच्छा एवं अलग स्टाइल में नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा के साथ-साथ कैंपा और कार्य आयोजना एवं विकास मद से तीन वनरक्षक आवास और लाइन क्वार्टर का गुणबत्ता पूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित मात्रा से हटकर अलग एवं अधिक मात्रा में निर्धारित समय पर कराते हुए वन विभाग में वन परिक्षेत्र जतारा की अलग पहचान स्थापित कराई गई।

    नव निर्मित वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा में सोफा, काउच, एयर कंडीशनर, एवं अन्य नवीन सामग्री के साथ-साथ समस्त ऑफिस स्टॉफ/बाबुओं के कमरों में नए कंप्यूटर स्थापित करते हुए संपूर्ण नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा को ऑनलाइन किया जाकर समस्त निर्मित नवीन वन रक्षक आवासों और लाइन क्वार्टर में पानी, बिजली और अंडर ग्राउंड वाटर रिचार्ज एवं ड्रेनेज सिस्टम के साथ पूर्ण करते हुए लोकार्पण के लिए तैयार किया गया। जिसका लोकार्पण 11/04/2025 विक्रम संवत 2082 दिन शुक्रवार चैत्र शुक्ल चतुर्दशी को  स्थानीय क्षेत्रीय विधायक हरिशंकर खटीक के द्वारा अपने सभी कार्यक्रम को दरकिनार करते हुए प्राथमिकता के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के विशेष अनुरोध पर किया गया, जिसके दौरान स्थानीय विधायक हरिशंकर खटीक के द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा के वन सुरक्षा के कार्यों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट निर्माण कार्यों की सराहना की गई।
    विधायक हरिशंकर खटीक ने नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा और नवीन वनरक्षक आवासों के गुणबत्ता पूर्ण निर्माण कार्यों को विधानसभा जतारा की शान बताया गया और ऐसे ही निर्माण कार्यों को कराए जाने के लिए वन विभाग के साथ साथ अन्य विभागों को भी कराए जाने की अपील की गई।

    वन विभाग जतारा के द्वारा उक्त लोकार्पण कार्यक्रम स्थानीय एवं क्षेत्रीय विधायक जतारा हरिशंकर खटीक एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक निगरानी एवं मूल्यांकन भोपाल , वन संरक्षक छतरपुर, वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता में भव्यता के साथ किया गया।

    वन विभाग के नवीन भवनों एवं नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा के लोकार्पण कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिले एवं जन-जन के चहेते जतारा विधायक हरिशंकर खटीक , मोहन लाल मीणा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक निगरानी एवं मूल्यांकन भोपाल, नरेश सिंह यादव वन संरक्षक छतरपुर, राजाराम परमार वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़, गौरव जैन वन मंडल अधिकारी अनुसंधान एवं वन विस्तार सागर, मनीषा बघाड़े उपवन मंडल अधिकारी टीकमगढ़, नितिन निगम उपवन मंडल अधिकारी कल्दा, राम किशन सोलंकी उपवन मंडल अधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार सागर, नितेश सोनी वन परिक्षेत्र अधिकारी टीकमगढ़, सौरभ जैन वन परिक्षेत्र अधिकारी टीकमगढ़, लक्ष्मी यादव वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार टीकमगढ़,नगरपालिका उपाध्यक्ष रिंकू पठान,मंडल अध्यक्ष बम्होरी मनोज सिंह कलरा, मुकेश अहिरवार अनुसूचित जाति जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष जतारा रोहित चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष दीपू शर्मा, मंडल महामंत्री राजीव साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सोहित पाल , भजन लाल अहिरवार खरगूपुरा सरपंच, निज सहायक जतारा विधायक एन.आर.घोष, वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार, उत्कृष्ट निर्माण कार्य को कराने वाली टीम अंतर्गत डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश रैकवार, शुभम पटेल वनरक्षक, राजेश विक्रम सिंह डिप्टी रेंजर, जालम प्रजापति डिप्टी रेंजर, रियाजउद्दीन काजी डिप्टी रेंजर, अश्वनी मिश्रा डिप्टी रेंजर, सी.पी.सौर डिप्टी रेंजर, एवं वन परिक्षेत्र जतारा के समस्त वनरक्षक, प्रबंधक, स्थाईकर्मी, वन समिति सुरक्षा श्रमिक एवं सैकड़ों की संख्या में अन्य आम जन उपस्थित रहे, जिनके द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम उपरांत एक एक पौधा नवीन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर जतारा में रोपित किया गया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026

    स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास सारंग

    March 14, 2026

    जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन तथा नल कनेक्शनों की स्थिति पर हुई चर्चा

    March 14, 2026

    साव ने 55 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, 21.40 करोड़ के नए कार्यों की घोषणा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.