Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 में चखा हार का स्वाद, रोमांचक मुकाबले में जीता मुंबई इंडियंस
    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 में चखा हार का स्वाद, रोमांचक मुकाबले में जीता मुंबई इंडियंस

    AdminBy AdminApril 14, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 में चखा हार का स्वाद, रोमांचक मुकाबले में जीता मुंबई इंडियंस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ. 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत हासिल की. दिल्ली को जीत के लिए 206 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई. मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली हार रही. दिल्ली कैपिटल्स लगातार चार मुकाबले जीतकर इस मैच में उतरी थी. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस की छह मैचों में ये दूसरी जीत रही.

    तीन रनआउट ने बिगाड़ा खेल, करुण नायर की तूफानी पारी बेकार

    टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट खो दिया, जो दीपक चाहर का शिकार बने. जेक के आउट होने के बाद करुण नायर 'इम्पैक्ट सब' के तौर पर उतरे और उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ जबरदस्त पार्टनरशिप की. नायर ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. नायर और पोरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने दिल्ली को मोमेंटम प्रदान किया. 'इम्पैक्ट सब' कर्ण शर्मा ने अपोरेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. पोरेल ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 33 रन बनाए.

    अभिषेक पोरेल के आउट होने के कुछ देर बाद करुण नायर भी चलते बने. करुण ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण नायर को मिचेल सेंटनर ने बोल्ड किया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल (9) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) के विकेट सस्ते में गंवा दिए. अक्षर को जसप्रीत बुमराह और स्टब्स को कर्ण शर्मा ने आउट किया. कर्ण शर्मा ने इसके बाद 16वें ओवर में केएल राहुल का विकेट लिया, जिससे दिल्ली की टीम की चिंताएं बढ़ गईं.

    अब आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम पर जीत की जिम्मेदारी थी, लेकिन विप्रज को स्पिनर मिचेल सेंटनर ने स्टम्प आउट करा दिया. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था. आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. लेकिन 19वें ओवर में हुए तीन रनआउट ने दिल्ली का काम तमाम कर दिया. बुमराह के उस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रनआउट हुए.

     3 लगातार रन आउट से बिगड़ा खेल…

    13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में मुंबई इंडियंस ने 206 रनों का टारगेट सेट किया था, लेकिन मेजबान टीम 19 ओवर्स में 193 रनों पर ढेर हो गई.

    दिल्ली ने गंवा दिया हाथ में आया मैच

    देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने हाथ में आया मुकाबला गंवा दिया. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक समय 11.3 ओवर में दो विकेट पर 135 रन था और वो बेहद मजबूत स्थिति में थी. लगभग तीन साल बाद आईपीएल मैच खेल रहे करुण नायर पूरी लय में थे और ऐसा लग रहा था कि वो शतक भी बना सकते हैं. लेकिन मिचेल सेंटनर के उस ओवर की अगली गेंद पर करुण बोल्ड हो गए.

    'इम्पैक्ट सब' के तौर पर उतरे करुण नायर ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मोमेंटम खो दिया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल के विकेट सस्ते में गंवा दिए. राहुल के आउट होने के बाद भी दिल्ली गेम में बनी हुई थी क्योंकि आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम क्रीज पर मौजूद थे.

    विप्रज निगम ने 18वें में एक छक्का और एक चौका लगाया, लेकिन उसी ओवर में मिचेल सेंटनर की एक वाइड गेंद पर विप्रज स्टम्प आउट हो गए. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था और अब जीत दिलाने की जिम्मेदारी आशुतोष शर्मा पर पूरी तरह आ चुकी थी.

    रन आउट की हैट्रिक और जीत गई मुंबई

    आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. जसप्रीत बुमराह के उस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. फिर अगली दो गेंदों पर आशुतोष शर्मा ने चौके जड़े. अब दिल्ली को 9 गेंदों पर 15 रनों की आवश्यकता थी. लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में आशुतोष शर्मा रन आउट हो गए. विल जैक्स के थ्रो को विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने सही से कलेक्ट किया और गिल्लियां बिखेर दीं.

    क्रीज पर उतरे कुलदीप यादव भी फिर अगली गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए. सब्स्टीट्यूट फील्डर राज बावा का थ्रो स्ट्राइकर एंड पर आया और रिकेल्टन ने बेल्स उड़ा दिए. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा के रन आउट होने के साथ ही दिल्ली की मैच हार गई. मिचेल स्टार्क के कॉल पर मोहित शर्मा रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन मिचेल सेंटनर का थ्रो इतना सटीक था कि मोहित के पास क्रीज में पहुंचने का कोई चांस ही नहीं था.

    इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 41 रन बनाए. सूर्यकुमार कुमार ने 40 और नमन धीर ने नाबाद 38 रनों का अहम योगदान दिया.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Mumbai Indians
    Admin

    Related Posts

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026

    11 महीने बाद MP में घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा

    March 7, 2026

    सुरक्षा एजेंसियों के खौफ से बस्तर में नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा

    March 7, 2026

    दुबई में सड़ रहे 1000 कंटेनर, केले, अंगूर, अनार और सब्जियों का भारी नुकसान भारत को

    March 7, 2026

    भारत बना रहा तीनों सेनाओं का नया कमांड, ईरान जंग से कुवैत जैसी गलती न हो, अमेरिका से लिया सबक

    March 7, 2026

    MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी, 25 लाख का लोन

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026

    अमृतसर में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.