Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»कब है ज्येष्ठ की विनायक चतुर्थी? चंद्रमा देखना क्यों है वर्जित
    धर्म

    कब है ज्येष्ठ की विनायक चतुर्थी? चंद्रमा देखना क्यों है वर्जित

    By June 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कब है ज्येष्ठ की विनायक चतुर्थी? चंद्रमा देखना क्यों है वर्जित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विनायक चतुर्थी का व्रत हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस समय ज्येष्ठ माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है. इसमें चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखकर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं. हालांकि इस व्रत में चंद्रमा का दर्शन करना वर्जित होता है, जबकि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि वाले संकष्टी चतुर्थी व्रत में चंद्रमा की पूजा करते हैं. 

    किस दिन है विनायक चतुर्थी 2024?
    हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 9 जून रविवार को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर ज्येष्ठ मा​​ह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुरू हो रही है और यह 10 जून सोमवार को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर विनायक चतुर्थी का व्रत 10 जून सोमवार को रखा जाएगा.

    विनायक चतुर्थी 2024 मुहूर्त
    10 जून की विनायक चतुर्थी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 57 मिनट से दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक है. ​जो लोग व्रत रखेंगे, वे इस समय में गणेश जी की पूजा कर लें. इस विनायक चतुर्थी व्रत की पूजा दिन में ही संपन्न कर ली जाती है.

    उस दिन का शुभ मुहूर्त या अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:53 ए एम से दोपहर 12:49 पी एम तक है. वहीं ब्रह्म मुहूर्त 04:02 ए एम से 04:42 ए एम तक है. विनायक चतुर्थी वाले दिन सूर्योदय 05:23 ए एम पर होगा और चंद्रोदय 10:54 पी एम पर होगा.

    पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में विनायक चतुर्थी
    ज्येष्ठ की विनायक चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ध्रुव योग और पुष्य नक्षत्र का सुंदर संयोग बन रहा है. ध्रुव योग प्रात:काल से शाम 04 बजकर 48 मिनट तक है. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग प्रात: 05:23 ए एम से रात 09:40 पी एम तक है. ये दोनों ही योग शुभ माने जाते हैं. व्रत के दिन पुष्य नक्षत्र प्रात:काल से रात 09:40 पीएम तक है, उसके बाद से अश्लेषा नक्षत्र है.
    विनायक चतुर्थी पर चंद्रमा क्यों नहीं देखते हैं?
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा देखने से व्यक्ति पर कोई गलत आरोप लगते हैं. वह झूठे कलंक का भागी बनता है. ऐसे में उस दिन चंद्र दर्शन वर्जित है.

    विनायक चतुर्थी का महत्व
    जो लोग विनायक चतुर्थी का व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कार्यों में सफलता प्राप्त होती है, उसमें कोई विघ्न-बाधा नहीं आती है.
     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    क्यों रखा जाता है गणगौर का व्रत? माता पार्वती को मिला था यह विशेष वरदान

    March 14, 2026

    चैत्र नवरात्र अष्टमी 2026: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

    March 14, 2026

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    साढ़ेसाती-ढैय्या का असर हुआ कम, शनिदेव के अस्त होने से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

    March 13, 2026

    वास्तु चेतावनी: भूलकर भी इस दिशा में न रखें कामधेनु गाय, वरना घर में आ सकती हैं परेशानियाँ

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.