Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मेट्रो का पहला चरण गांधी नगर स्टेशन से लेकर सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर 3 तक होगा, किराया ₹20 से ₹80
    मध्यप्रदेश

    मेट्रो का पहला चरण गांधी नगर स्टेशन से लेकर सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर 3 तक होगा, किराया ₹20 से ₹80

    AdminBy AdminApril 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेट्रो का पहला चरण गांधी नगर स्टेशन से लेकर सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर 3 तक होगा, किराया ₹20 से ₹80
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर

    इंदौर मेट्रो को लेकर यात्रियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो के कमर्शियल रन की पूरी तैयारी कर ली है। प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलाया जाएगा। पहले हफ्ते में यात्री बिलकुल फ्री सफर कर सकेंगे, जबकि अगले तीन हफ्तों तक छूट के साथ टिकट मिलेगा।

    गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर तीन तक दोनों दिशाओं से मेट्रो 50 फेरे लगाएगी। इसका संचालन सुबह आठ से रात आठ बजे तक किया जाएगा। मेट्रो में पहले सप्ताह निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगे। हालांकि अभी तक संचालन की तारीख तय नहीं हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम द्वारा मेट्रो के शुभारंभ की तारीख तय होना बाकी है।

    मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने रविवार को इंदौर में मेट्रो का किराया तय कर दिया। यह किराया सभी 28 स्टेशनों के लिए तय किया गया है, लेकिन शुरुआत में 5.9 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ही मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

    प्रायोरिटी कॉरिडोर पर इसका न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये रहेगा। यह किराया मेट्रो का संचालन शुरू होने के साथ ही लागू होगा। पहले सप्ताह लोग निश्शुल्क मेट्रो की यात्रा का लुफ्त उठा सकेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे टिकट दर लागू होगी और यात्री अलग-अलग छूट के साथ तीन माह तक यात्रा कर सकेंगे।

    प्रत्येक 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

    प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक मेट्रो चलेगी। प्रत्येक 30 मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर तीन तक 25 फेरे और स्टेशन नंबर तीन से गांधी नगर तक 25 फेरे लगाएगी। शुरुआत में मेट्रो के तीन से चार कोच सेट चलाए जाएंगे।

    एक कोच सेट में तीन मेट्रो कोच (डिब्बे) होते हैं। प्रायोरिटी कॉरिडोर तक लोगों को पहुंचाने के लिए मप्र मेट्रो रेल निगम लि. एआईसीटीएसएल की बसों का संचालन करने पर विचार कर रहा है। सिटी बस का किराया यात्रियों को अलग से देना होगा, जो एआईसीटीएसएल तय करेगा।

    ऐसे समझें

    यदि कोई यात्री अपने प्रारंभिक स्टेशन से लेकर अगले दो स्टेशन की यात्रा करता है तो उसे 20 रुपये किराया लगेगा, लेकिन यदि उसे अपने प्रारंभिक स्टेशन से लेकर अगले तीन से पांच स्टेशन तक की यात्रा करना है तो किराया 30 रुपये देना होगा। इसी तरह आगे के स्टेशनों के लिए टिकट की दर लागू होगी।

    पहले सप्ताह सफर फ्री, बाद में मिलेगी छूट

        प्रथम सप्ताह – बेस फेयर में 100 प्रतिशत छूट
        दूसरा सप्ताह – बेस फेयर में 75 प्रतिशत छूट
        तीसरा सप्ताह – बेस फेयर में 50 प्रतिशत छूट
        तीन माह तक – बेस फेयर में 25 प्रतिशत छूट

    पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

    खबर है कि इंदौर मेट्रो को हरी झंडी पीएम नरेंद्र मोदी खुद दिखा सकते हैं। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस संबंध में सरकार को पत्र भेज दिया है और अब तारीख मिलने का इंतजार है।

    टेस्टिंग और स्टेशन की तैयारी पूरी

    मेट्रो के सभी 5 स्टेशन पूरी तरह तैयार हैं। लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकट काउंटर, इलेक्ट्रिकल सेक्शन जैसे सभी जरूरी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। इंदौर यलो लाइन का प्रायोरिटी रूट 5.9 किमी लंबा है। कॉमर्शियल रन के दौरान हर स्टेशन पर मेट्रो सिर्फ 2 से 5 मिनट में पहुंचेगी।

    CMRS का फाइनल निरीक्षण हो चुका है

    24-25 मार्च को CMRS ने मेट्रो का फाइनल निरीक्षण किया। गांधी नगर से TCS चौराहे तक कुल 6 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ेगी।

    जानकारी विवरण
    रूट गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3
    फेरे रोज़ाना 50 (25-25 दोनों तरफ़ से)
    संचालन का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक
    ट्रेन का अंतराल हर 30 मिनट में एक मेट्रो
    कुल स्टेशन (पूरा नेटवर्क) 28
    प्रायोरिटी कॉरिडोर स्टेशन 5
    दूरी (प्रायोरिटी कॉरिडोर) 5.9 किमी
    स्टेशन पर समय हर स्टेशन पर 2–5 मिनट
    निरीक्षण 24–25 मार्च को CMRS द्वारा अंतिम निरीक्षण

    किराया चार्ट

    ज़ोन यात्रा किए गए स्टेशन किराया (₹)
    ज़ोन 01 1 से 2 स्टेशन ₹20
    ज़ोन 02 3 से 5 स्टेशन ₹30
    ज़ोन 03 6 से 8 स्टेशन ₹40
    ज़ोन 04 9 से 11 स्टेशन ₹50
    ज़ोन 05 12 से 14 स्टेशन ₹60
    लंबी दूरी 15 या उससे अधिक ₹80

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured metro train
    Admin

    Related Posts

    पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर कप्तान ने जताया गुस्सा, बर्तन मांजने का करारा विरोध

    February 18, 2026

    गौवंश तस्करी करते तस्कर फरार, पुलिस की घेराबंदी में पलटा वाहन, तीन गायों की जान गई

    February 18, 2026

    सुसाइड या मर्डर? छात्रा की मौत ने बढ़ाए सवाल, सीसीटीवी और हालात उलझे

    February 18, 2026

    30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी धरा गया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई जारी

    February 18, 2026

    स्कूल में अजीब घटना से हड़कंप, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी; इलाज के साथ झाड़-फूंक भी

    February 18, 2026

    टीम इंडिया का बड़ा स्कोर, नीदरलैंड को 194 रन का लक्ष्य; शिवम और हार्दिक चमके

    February 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर कप्तान ने जताया गुस्सा, बर्तन मांजने का करारा विरोध

    February 18, 2026

    गौवंश तस्करी करते तस्कर फरार, पुलिस की घेराबंदी में पलटा वाहन, तीन गायों की जान गई

    February 18, 2026

    सुसाइड या मर्डर? छात्रा की मौत ने बढ़ाए सवाल, सीसीटीवी और हालात उलझे

    February 18, 2026

    30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी धरा गया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई जारी

    February 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.