Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»भारतीय मार्केट का सकारात्‍मक रुख, निफ्टी में शानदार तेजी आएगी और यह 27590 तक जायेगा
    व्यापार

    भारतीय मार्केट का सकारात्‍मक रुख, निफ्टी में शानदार तेजी आएगी और यह 27590 तक जायेगा

    AdminBy AdminApril 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय मार्केट का सकारात्‍मक रुख, निफ्टी में शानदार तेजी आएगी और यह 27590 तक जायेगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    शेयर बाजार में शुक्रवार को शानदार तेजी आई है. जबकि मंडे को स्‍टॉक में हॉलिडे है. इस बीच, ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लिलाधर (PL Capital) ने अनुमान लगाया है कि निफ्टी में शानदार तेजी आ सकती है और यह 27590 तक जा सकता है. ब्रोकरेज फर्म ने लॉन्‍ग टर्म में भारतीय मार्केट को लेकर सकारात्‍मक रुख दिखाया है. निफ्टी के लॉन्‍ग टर्म EPS अनुमान 1,460 रुपये रखा है.

    पीएल कैपिटल ने इससे पहले निफ्टी को लेकर 27,041 का टारेगेट रखा था, जिसे अब बढ़ा दिया है. यह तेजी घरेलू स्‍तर पर बिजनेस बेहतर होने, सेक्‍टर्स में अच्‍छी ग्रोथ और पॉलिसी को लेकर लगातार सपोर्ट के कारण आ सकती है. पीएल कैपिटल ने अगले 12 महीने का टारगेट 25,521 कर दिया है, जो पहले 25,689 था. ब्रोकरेज ने कहा, 'टारगेट में कटौती, ग्‍लोबल और घरेलू मैक्रोइकोनॉमिक चैलेंज के कारण है. इसके अलावा, US-China टैरिफ वॉर का भी इम्‍पैक्‍ट पड़ा है.

    डॉउनसाइड की ओर कहां जा सकता है निफ्टी?
    ब्रोकरेज ने कहा कि ज‍ियोपॉलिटिकल टेंशन, अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर ग्‍लोबल इकोनॉमी के लिए टेंशन हैं. ऐसे में मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर संघर्ष कर सकते हैं. गिरावट के नजरिए को देखें तो लॉन्‍ग टर्म में डाउनसाइड की ओर निफ्टी 24,831 स्‍तर पर रह सकता है.

    ब्रोकरेज ने कहा कि भारतीय बाजारों में YTD में 3.8% की गिरावट देखी गई है, क्योंकि व्यापक आर्थिक अनिश्चितता भावना पर भारी पड़ रही है. FII की बिकवाली, उम्मीद से कम घरेलू मांग और आय में गिरावट के साथ मिलकर निराशा को और बढ़ा दिया है. पीएल कैपिटल ने बताया कि अक्टूबर 2024 से FY26 और FY27 के लिए निफ्टी ईपीएस अनुमानों में क्रमशः 6.2% और 5.6% की कटौती की गई है. जबकि महंगाई में गिरावट आई है. वहीं आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कमी की गई है.

    जीडीपी ग्रोथ में आएगी कमी
    इन कमजोर संकेतकों के जवाब में, RBI ने FY26 के GDP विकास अनुमान को 20 आधार अंकों से कम कर दिया है, जिससे आने वाले वर्ष के लिए सतर्क नजरिए को मजबूती मिली है. पीएल कैपिटल के विश्लेषकों का अनुमान है कि सभी सेक्‍टर्स को मिलाकर कुल बिक्री में 5% की ग्रोथ होगी, लेकिन EBITDA में मामूली 0.5% की गिरावट और टैक्‍स से पहले लाभ (PBT) में 2.2% की गिरावट मार्जिन दबाव और कमजोर मुनाफे को दर्शाती है.

    इन सेक्‍टर्स पर रखें फोकस
    दूरसंचार, AMC, ट्रैवेल, EMS, मेटल, हॉस्पिटल, फार्मा और टिकाऊ वस्तुओं के लाभ में ग्रोथ की उम्मीद है, जबकि बैंक, निर्माण सामग्री, रसद और तेल और गैस में PBT में गिरावट की संभावना है. इस बीच, IT, कज्‍यूमर, सीमेंट और कैपिटल गूड्स सेक्‍टर्स में केवल मामूली बढ़ोतरी की उम्‍मीद है.

    इन शेयरों में होगी कमाई?
    लार्जकैप स्टॉक: ABB India, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, Cipla, ICICI बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, ITC, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाइटन कंपनी में तेजी आ सकती है.

    स्मॉल और मिडकैप स्टॉक: Aster DM healthcare, एस्ट्रल लिमिटेड, शैलेट होटल्स, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, एरिस लाइफसाइंसेज, इंगरसोल-रैंड (इंडिया), IRCTC, केनेस टेक्नोलॉजी इंडिया, KEI Industries, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, त्रिवेणी टर्बाइन जैसे शेयर भी अच्‍छे रिटर्न दे सकते हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bse
    Admin

    Related Posts

    मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को घेरा, ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन का नेता बताया

    February 23, 2026

    Gold-Silver Update: सोना ₹3000 उछला, चांदी एक झटके में ₹15558 तक महंगी

    February 23, 2026

    Bitcoin Crash: बिटकॉइन की कीमत में 40% की गिरावट, खरीदार गायब, बिटकॉइन की हालत बदतर

    February 23, 2026

    iPhone 16 की कीमत में मिल रहा है iPhone 17, फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर

    February 23, 2026

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट भारत में आई, 355 किमी की रेंज का दावा

    February 23, 2026

    टैरिफ पर ट्रंप को तगड़ा झटका, जबकि शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में बमबम रैली

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सीएम योगी के सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूपी को मिली बड़ी निवेश सफलता, लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित

    February 23, 2026

    रोहित शेट्टी बने हार्पिक के नये ब्रांड एंबेसडर

    February 23, 2026

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण दुर्घटना: लखनऊ में बस पलटने से मचा हड़कंप, कई घायल

    February 23, 2026

    उन्नत खेती की राह दिखा रहे कृषि विज्ञान मेले, मंत्री कंषाना ने किसानों से उठाने को कहा लाभ

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.