Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की वर्चुअल गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभ
    मध्यप्रदेश

    माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की वर्चुअल गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभ

    AdminBy AdminApril 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की वर्चुअल गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    माननीय अध्यक्ष लोकसभा श्री ओम बिरला ने कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

     माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की वर्चुअल गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभ

     नई दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात

     केवल परिवहन का साधन नहीं, देश के विकास का इंजन है भारतीय रेल: श्री ओम बिरला

    भोपाल
     माननीय अध्यक्ष लोकसभा श्री ओम बिरला ने 13 अप्रैल को गाड़ी संख्या 02055 कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। नई दिल्ली को राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से जोड़ने, पर्यटन व दर्शनीय स्थलों को बढ़ावा देने, यात्री सुविधाओं तथा सुगम आवागमन के उद्देश्य से रेलवे द्वारा नियमित रेल सेवा के रूप में ट्रेन नंबर 20155/20156 डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

     भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर इस ट्रेन का नियमित संचालन 14 अप्रैल को नई दिल्ली से उनकी जन्मस्थली ‘महू’ शहर के डॉ. अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन के बीच किया जा रहा है।

    माननीय अध्यक्ष लोकसभा श्री ओम बिरला ने डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस को कोटा स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर स्टेशन पर यात्रियों में भारी उत्साह दिखाई दिया। माननीय स्पीकर ने अपने संवाद में कहा कि भारतीय रेल केवल परिवहन का साधन नहीं विकास का इंजन है।

      इस उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअल गरिमामयी उपस्थिति माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश डॉ. मोहन यादव, माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव माननीया महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की रही।

    इसके अतिरिक्त डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन पर माननीय सांसद उज्जैन श्री अनिल फिरोजिया, माननीय सांसद इंदौर श्री शंकर लालवानी एवं माननीया सांसद राज्यसभा कविता पाटीदार की उपस्थिति रही। रेलवे की ओर से डीआरएम कोटा श्री अनिल कालरा सहित अन्य सभी संबंधित शाखा अधिकारीगण मौजूद रहे।    

    यह 22 कोच की नई ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर के मध्य नियमित रूप से दिनांक 14 अप्रैल को नई दिल्ली एवं 15 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर नगर से चलेगी। गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर ट्रेन नई दिल्ली से रात 23.25 बजे प्रस्थान कर कोटा सुबह 05.20 बजे आगमन कर 12.50 बजे गंतव्य स्टेशन डॉ अम्बेडकर नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20155 डॉ अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली ट्रेन डॉ अम्बेडकर नगर से दोपहर 15.30 बजे प्रस्थान कर कोटा 21.25 बजे आगमन कर अगले दिन सुबह 04.25 बजे गंतव्य स्टेशन नई दिल्ली पहुँचेगी।

     गाड़ी के ठहराव:- यह नई गाड़ी दोनों दिशाओं में नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर के बीच हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, देवास एवं इंदौर स्टेशनों पर रुकेगी।

     नई ट्रेन का लाभ:-
     इस नई रेल सेवा के आरंभ होने से राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा को देश की राजधानी नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश में स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन, मध्यप्रदेश की औद्योगिक नगरी इन्दौर एवं डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
     राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्यों के अंतर्गत आने वाले पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों जैसे मथुरा, उज्जैन, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, देवास एवं इंदौर के विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोनों राज्यों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा।
     इस नई रेल सेवा की सौगात से विधार्थियों, व्यापारियों, किसानों एवं आमजन को सीधा लाभ पहुँचेगा।
     राजस्थान एवं मध्य प्रदेश राज्यों के यात्रियों को देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए सीधी ट्रेन की उपलब्धता होगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    train
    Admin

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी योजना की 34वीं किश्त

    March 12, 2026

    एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी व जमाखोरी पर तत्काल एफआईआर के निर्देश

    March 12, 2026

    केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां मुख्यमंत्री के प्रयासों से किसानों को मिली अहम सौगातें

    March 12, 2026

    कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का असर, प्रदेश की बड़ी सफलता पर मंत्री वर्मा का बयान

    March 12, 2026

    ‘फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026’ में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.