Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»ग्वालियर में अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़ी भीड़, बैंक में घुसकर कुर्सियां तोड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    मध्यप्रदेश

    ग्वालियर में अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़ी भीड़, बैंक में घुसकर कुर्सियां तोड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    AdminBy AdminApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ग्वालियर में अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़ी भीड़, बैंक में घुसकर कुर्सियां तोड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर
    अमरनाथ यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के पहले दिन मंगलवार को पंजाब नैशनल बैंक की नया बाजार शाखा पर श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी। बैंक प्रबंधन द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं करने से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया, बैंक में घुसकर कुर्सियां तोड़ दीं।

    हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं होने का कारण बैंक अधिकारियों ने सर्वर डाउन होना बताया है।

    1000 लोग रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे

        पहले दिन एक हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे, लेकिन सुबह 11 बजे से साढ़े चार बजे तक केवल 80 लोगों के ही रजिस्ट्रेशन हुए। श्रद्धालुओं का आरोप था कि बैंक प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए अलग से काउंटर की व्यवस्था नहीं की।

        इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक ओपन नहीं हो रही थी। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू होने थे, लेकिन सोमवार को अंबेडकर जयंती का अवकाश था, इसलिए आफलाइन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई।

        बैंक खुलने से पहले लोग मेडिकल, पहचान पत्र और फॉर्म लेकर पहुंच गए थे, लेकिन बैंक में दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं होने के कारण आक्रोशित श्रद्धालुओं ने हंगामा कर नारेबाजी शुरू कर दी।

    पांच-पांच लोगों को दिया प्रवेश

    पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था को संभाला और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कराई। पांच-पांच श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अंदर भेजा। कुछ लोग बैंक में प्रवेश करने के लिए पासबुक लेकर आ गए।

    रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे महेंद्र शर्मा ने बताया कि बैंक ने दोपहर 12 बजे तक यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की कोई व्यवस्था नहीं की थी। हंगामा होने पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। भीषण गर्मी में बैंक प्रबंधन द्वारा पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

    पहले सप्ताह में रजिस्ट्रेशन का प्रयास

    श्रद्धालु सुनील सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी अमरनाथ यात्रा पर गए थे, लेकिन बाबा बर्फानी के यात्रा शुरू होने के दो दिन में अंतर्ध्यान होने से दर्शन नहीं हो पाए थे। उनकी कोशिश है कि चार-पांच जुलाई को यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाए, ताकि बाबा के दर्शन हो सकें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Amarnath Yatra
    Admin

    Related Posts

    3 मार्च को चंद्र ग्रहण: रामलला मंदिर के कपाट बंद होने का समय घोषित, यहां देखें डिटेल

    March 2, 2026

    लोक संस्कृति सम्मान के लिए भगोरिया पर्व पर बड़वानी में कृषि कैबिनेट की बैठक, बोले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 2, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने भीलट देव से समृद्धि की कामना, निमाड़-मालवा में श्रद्धा का माहौल

    March 2, 2026

    अहमदाबाद में स्पा सेंटरों के साथ मिलकर फ्लैट से देह व्यापार चला रही थी अमरीन, नया खुलासा

    March 2, 2026

    होली पर मध्य प्रदेश में दो दिन का अवकाश: तीन मार्च के साथ चार मार्च भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश

    March 2, 2026

    योगी का बड़ा कदम: लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर जरूरी, सभी जिम की होगी जांच

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    3 मार्च को चंद्र ग्रहण: रामलला मंदिर के कपाट बंद होने का समय घोषित, यहां देखें डिटेल

    March 2, 2026

    कम कीमत, दमदार फीचर्स: ₹5999 में आया 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला नया फोन

    March 2, 2026

    कनाडा से भारत को मिलेगा यूरेनियम, पीएम मोदी और कार्नी की मुलाकात में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए तय

    March 2, 2026

    भद्रा दोष और चंद्र ग्रहण: कब होगा होलिका दहन, आज या कल? जानें शुभ मुहूर्त

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.