Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल को प्रस्तावित जम्मू-कश्मीर यात्रा को स्थगित
    देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल को प्रस्तावित जम्मू-कश्मीर यात्रा को स्थगित

    AdminBy AdminApril 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल को प्रस्तावित जम्मू-कश्मीर यात्रा को स्थगित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रीनगर

    कश्मीर में दौड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। यह ट्रेन कटरा से कश्मीर पर चलनी प्रस्तावित है। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 19 अप्रैल को करना था। लेकिन फिलहाल इसका उद्घाटन टल गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री की कश्मीर यात्रा टल गई है। नई तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है।

    बता दें कि पीएम मोदी का 19 अप्रैल को कश्मीर दौरा प्रस्तावित था। उन्हें यहां कटरा से कश्मीर के चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखानी थी। साथ ही उन्हें उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) के कटरा-संगलदान सेक्शन के अंतिम भाग का भी उद्घाटन करना था। यह 272 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट है। पीएम मोदी का कश्मीर दौरान टलने के बाद इन दोनों उद्घाटनों को भी फिलहाल रोक दिया गया है।

    चिनाब आर्च ब्रिज से गुजरती ट्रेन

    उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) खंड में चिनाब रेलवे पुल भी शामिल है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। इससे नई दिल्ली और कश्मीर के बीच कटरा के रास्ते सीधी रेल कनेक्टिविटी हो जाएगी।

    जनवरी में हुआ था ट्रायल

    भारतीय रेलवे ने 23 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया था। यह ट्रेन चिनाब पुल के अलावा अंजी खड्ड पुल से भी होकर गुजरेगी। अंजी खड्ड पुल भारत का पहला केबल-आधारित रेलवे पुल है।

    क्यों रद्द हुआ पीएम का दौरा?

    पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा रद्द क्यों हुआ, इसके बारे में कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। हालांकि कुछ सूत्रों ने बताया है कि मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को कटरा और उसके आस पास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा और भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में पीएम मोदी के इस दौरे को रद्द किया गया है।

    क्या है इस ट्रेन में खास?

        साल भर आरामदायक यात्रा के लिए कोच में तापमान नियंत्रण की व्यवस्था होगी।
        आरामदायक सीटों के साथ-साथ एग्जीक्यूटिव क्लास में 180 डिग्री घूमने वाली सीटें भी होंगी।
        यात्रा के दौरान वाई-फाई, मनोरंजन और चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मिलेगी।
        सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे, ऑटोमेटिक दरवाजे और बायो-वैक्यूम टॉयलेट होंगे।

    समय की होगी बचत

    अभी कटरा से श्रीनगर जाने में सड़क से 6 से 7 घंटे लगते हैं। यह समय मौसम और ट्रैफिक पर भी निर्भर करता है। कटरा, वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए बेस है। लेकिन, वंदे भारत एक्सप्रेस से यह यात्रा सिर्फ 3 घंटे में पूरी हो जाएगी।

    यह ट्रेन लगभग 272 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान यात्री देश के सबसे खूबसूरत और मुश्किल रास्तों से गुजरेंगे। यह यात्रा प्रकृति के सुंदर नजारों और आधुनिक इंजीनियरिंग का एक शानदार मिश्रण होगी। इससे यात्रा यादगार और सुविधाजनक बनेगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Vande Bharat train
    Admin

    Related Posts

    अमेरिका की दोहरी नीति: पहले आंख दिखाई, अब भारत से रूसी तेल खरीदने की अपील; ईरान का कड़ा जवाब

    March 14, 2026

    LPG सिलेंडर की कमी से संसद कैंटीन में चाय और कॉफी नहीं मिल रही!

    March 14, 2026

    31 मार्च तक करें ये काम, वरना सुकन्या समृद्धि खाता हो सकता है निष्क्रिय

    March 14, 2026

    8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर, OPS बहाली और अन्य अहम अपडेट

    March 14, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026

    दुर्लभ खनिजों पर भारत-अमेरिका की बड़ी साझेदारी? ट्रंप के दूत ने दिए समझौते के संकेत

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    परीक्षा की तैयारी तेज: 5वीं और 8वीं की गोपनीय सामग्री बांटी गई, सुरक्षा के लिए थाने में जमा

    March 14, 2026

    मुख्यमंत्री का स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा हौसला बढ़ाता है : आकांक्षा सत्यवंशी

    March 14, 2026

    MP में गर्मी का कहर: नर्मदापुरम में 40.1°C तापमान, हीट स्ट्रोक का खतरा, 15-17 तारीख को बारिश का अलर्ट

    March 14, 2026

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.