Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»फेसबुक, इंस्‍टा की होगी छूटी ! AI सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ला रही ओपनएआई
    तकनीकी

    फेसबुक, इंस्‍टा की होगी छूटी ! AI सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ला रही ओपनएआई

    AdminBy AdminApril 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फेसबुक, इंस्‍टा की होगी छूटी ! AI सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ला रही ओपनएआई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    नई दिल्ली

    सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के तौर पर फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स, टिकटॉक जैसे प्‍लेटफॉर्म ने दबदबा बनाया हुआ है। लेकिन जल्‍द इसे ओपनएआई से चुनौती मिल सकती है। वही ओपनएआई, जिसने पॉपुलर एआई टूल चैटजीपीटी को बनाया है और जिसकी मदद से आपने भी अपनी तस्‍वीरों को‍ घिबली आर्ट में बदला होगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओपनएआई एक सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर काम कर रही है, जिसमें एआई फीचर्स को शामिल किया जाएगा। कहा जाता है कि यह एक ऐप होगा जो एक्‍स और मेटा जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स को टक्‍कर देगा। यह ऐप भी चैटजीपीटी पर बेस्‍ड हो सकता है।

    एलन मस्‍क को भी मिलेगी टक्‍कर
    एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ओपनएआई भी एक्‍स जैसा सोशल नेटवर्क बनाने की योजना पर काम कर रही है। एक्‍स का नाम पहले ट्विटर हुआ करता था, जिसे एलन मस्‍क ने खरीदकर बदल दिया। कहा जाता है कि ओपनएआई ने अपने ऐप का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। उसमें चैटजीपीटी की काबिलियत होगी। ऐप में पब्लिक फीड वाला एक हिस्‍सा होगा, जिसमें लोग अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त कर पाएंगे। कहा जाता है कि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन इस प्रोजेक्‍ट को लेकर गंभीर हैं। वह कई लोगों से ऐप के बारे में राय मांग रहे हैं। उन्‍होंने इंडस्‍ट्री से भी कुछ लोगों का फीडबैक मांगा है। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि कंपनी कोई नया ऐप लॉन्‍च करेगी या फ‍िर चैटजीपीटी के साथ ही सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को इंटीग्रेट किया जाएगा।

    फेसबुक, इंस्‍टा से अलग होगा ऐप
    रिपोर्टों के अनुसार, ओपनएआई जिस ऐप पर काम कर रही है, वह फेसबुक और इंस्‍टाग्राम से अलग होगा। फेसबुक-इंस्‍टा ने अपने ऐप में एआई की खूबियों को जोड़ा है, लेकिन ओपनएआई के ऐप में एआई के साथ सोशल अनुभवों को शामिल किया जाएगा। यानी वहां एआई का रोल आम लोगों से ज्‍यादा होगा।

    कहा जाता है कि मेटा को ओपनएआई से मिलने वाली चुनौती का आभास है। इसीलिए तो फरवरी में यह खबर सामने आई थी कि कंपनी मेटाएआई ऐप पर काम कर रही है। अगर दोनों ऐप लॉन्‍च हो जाते हैं तो यह आपस में मुकाबला करेंगे। इससे लोगों को एआई सोशल मीडिया की दुनिया में गोता लगाने का मौका मिलेगा। नए फीचर्स आएंगे, जिससे यूजर्स का एक्‍सपीरियंस दोगुना होगा।

    वहीं दूसरी तरफ, ओपनएआई से मिल रही चुनौती को एलन मस्‍क नहीं सहन कर पा रहे। वह ओपनएआई और सैम ऑल्‍टमैन की कई बार आलोचना कर चुके हैं। वह ऑल्‍टमैन की कंपनी को खरीदने की कोशिश कर चुके हैं। इस पर ऑल्‍टमैन ने ही ट्विटर यानी एक्‍स को खरीदने का प्रस्‍ताव दे दिया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    AI ने कर दिया वो काम जिससे वैज्ञानिकों के उड़ गए होश!

    March 9, 2026

    Samsung ला रहा है पावरफुल स्मार्टफोन: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, 17 मार्च को लॉन्च

    March 9, 2026

    UTS ऐप हुआ बंद तो क्या करें? महिला यात्री की परेशानी के बाद सामने आए ये विकल्प

    March 8, 2026

    बिना ATM कार्ड के भी मिल जाएगा कैश! UPI से पैसे निकालने का नया तरीका समझें

    March 8, 2026

    Android और iPhone के लिए 5 शानदार ऐप्स जो आपको ज़रूर इस्तेमाल करने चाहिए

    March 8, 2026

    Xiaomi ने फैक्ट्री में इंसान जैसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स उतारे, अब इंसानों की जरूरत नहीं होगी!

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Chaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च से होगी शुरुआत? देखें घटस्थापना का सही समय

    March 10, 2026

    ट्रैफिक और प्रदूषण पर काबू के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नए ऑटो परमिट पर लगाई रोक

    March 10, 2026

    राष्ट्रीय पार्टी बनने की राह पर सपा! असम चुनाव में उम्मीदवार उतारने की तैयारी में अखिलेश यादव

    March 10, 2026

    पानी के नीचे भारत की ताकत: पनडुब्बियों का ऐसा किला जिसे दुश्मन छू भी नहीं सकते

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.