Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»आईपीएल में आज आमने- सामने होगी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद, हार बढ़ाएगी हैदराबाद का संकट
    खेल

    आईपीएल में आज आमने- सामने होगी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद, हार बढ़ाएगी हैदराबाद का संकट

    AdminBy AdminApril 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईपीएल में आज आमने- सामने होगी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद, हार बढ़ाएगी हैदराबाद का संकट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    आईपीएल 2025 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी। मुंबई की टीम को जीत से कुछ भी मंजूर नहीं होगा। वहीं, हारने पर हैदराबाद का भी काम गड़बड़ हो जाएगा। मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। चोटिल होने के कारण तीन महीने बाद वापसी करने वाले बुमराह अभी तक अपनी वैसी लय हासिल नहीं कर पाए हैं जिसके कारण उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज माना जाता है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रही है लेकिन गेंदबाज भी इससे मिलने वाली उछाल का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

    दिल्ली के खिलाफ नहीं चले बुमराह
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने वापसी मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बुमराह की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक नहीं चली और उन्होंने 44 रन लुटाए। बुमराह को अपनी यार्कर पर नियंत्रण बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाज करुण नायर ने उन्हें अपने निशाने पर रखा था। इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज को अब सनराइजर्स के ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के सामने कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा।

    दूसरी चिंता रोहित
    पांच बार के चैंपियन मुंबई के लिए अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म भी चिंता का विषय बना हुआ है। रोहित अभी तक पांच मैच में 11.20 की औसत से केवल 56 रन बना पाए हैं। मुंबई अभी तक केवल दो मैच जीत पाया है और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसकी बल्लेबाजी कुछ हद तक सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर निर्भर रही है और अगर टीम को अपनी स्थिति में सुधार करना है तो रोहित को बड़ी पारी खेलनी होगी। रोहित ने अभी तक आक्रामक रवैया अपनाया है लेकिन उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ा है। इसे देखते हुए सनराइजर्स जयदेव उनादकट को अपने अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है।

    सूर्या, तिलक और नमन पर निर्भर
    सूर्यकुमार अभी तक अपना निर्मम रवैया नहीं अपना पाए हैं लेकिन तिलक वर्मा ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ रिटायर्ड आउट दिए जाने के बाद अपने खेल में सुधार किया है। इसके बाद उन्होंने अगले दो मैच में 29 गेंद पर 56 और 33 गेंद पर 59 रन बनाए। मुंबई के लिए नमन धीर का प्रदर्शन भी काफी महत्वपूर्ण होगा जिन्हें डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करने की भूमिका सौंपी गई है। मुंबई अगर दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर पाया तो इसमें उसकी शानदार फील्डिंग का अहम योगदान रहा। इससे टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा।

    सनराइजर्स के सामने क्या संकट
    जहां तक सनराइजर्स की बात है तो उसकी टीम भी संघर्ष कर रही है। उसने भी अभी तक दो मैच जीते हैं लेकिन मुंबई का नेट रन रेट उससे बेहतर है। सनराइजर्स की टीम अभी नौवें स्थान पर है। सनराइजर्स की टीम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी बल्लेबाजी पर काफी निर्भर है लेकिन उसके प्रमुख बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिससे टीम 246 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। इस मैच में अभिषेक ने 141 रन बनाए थे। इस मैच में सनराइजर्स के बल्लेबाज किशन पर भी निगाह होगी जो अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।

    टीम इस प्रकार हैं:
    मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

    सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदू मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    क्रिकेट में भारत की जीत और केरल की अनदेखी भूमिका

    March 9, 2026

    पोलो की शान: जयपुर टीम ने जीता नौवां सीजन टाइटल

    March 9, 2026

    ‘हमारी टीम जिम्बाब्वे-यूगांडा तक सीमित’… भारत की जीत पर पाक खिलाड़ी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    संघर्ष से सुपरस्टार तक: Sanju Samson की स्वर्णिम कमबैक स्टोरी

    March 9, 2026

    आलोचकों को करारा जवाब: गौतम गंभीर बने दो ICC ट्रॉफी जिताने वाले पहले भारतीय कोच

    March 9, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही शोएब अख्तर का अजीब रिएक्शन, ‘अमीर बच्चा-गरीब बच्चा’ बयान से मचा बवाल

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    उत्तरप्रदेश में कामर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी रुकी

    March 10, 2026

    यूपी में अब सर्किट हाउस की अब होटल की तरह ऑनलाइन बुकिंग शुरू

    March 10, 2026

    यूपी के किसानों से ₹1500 प्रति क्विंटल में होगी आलू खरीदी!

    March 10, 2026

    राज्यसभा चुनाव में फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा सहित कई निर्विरोध निर्वाचित

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.