Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओपर में मिली जीत का श्रेय मिचेल स्टार्क को दिया
    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओपर में मिली जीत का श्रेय मिचेल स्टार्क को दिया

    AdminBy AdminApril 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओपर में मिली जीत का श्रेय मिचेल स्टार्क को दिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओपर में मिली जीत का श्रेय मिचेल स्टार्क को दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने यॉर्कर फेंकने की योजना बनाई थी और इसे काफी अच्छी तरह अंजाम दिया। दिल्ली के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम नितीश राणा (51 रन, 28 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और यशस्वी जायसवाल (51 रन, 37 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक के बावजूद चार विकेट पर 188 रन ही बना सकी जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा। रॉयल्स की टीम एक समय 14वें ओवर में एक विकेट पर 112 रन बनाकर काफी मजबूत स्थिति में थी। लेकिन दिल्ली की टीम स्टार्क (36 रन पर एक विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से वापसी करने में सफल रही। स्टार्क ने अपने अंतिम दो ओवर में सिर्फ 16 रन दिए। स्टार्क ने इसके बाद सुपर ओवर में भी रॉयल्स को सिर्फ 11 रन पर रोक दिया।

    काम आया यह प्लान
    अक्षर ने डेथ ओवरों में लगातार यॉर्कर फेंकने की योजना को बेहद प्रभावी तरीके से लागू करने और बाउंसर आदि का इस्तेमाल करके विविधता लाने का प्रयास नहीं करने के लिए स्टार्क की जमकर तारीफ की। अक्षर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहाकि अंत में जब स्टार्क के दो ओवर बचे हुए थे तो मुझे भरोसा था कि अगर दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन है तो भी स्टार्क अपनी गति से उन्हें छका सकता है। उन्होंने कहाकि वह यॉर्कर अच्छे डाल रहा था लेकिन उसके पास तेज और धीमा बाउंसर भी है। यही बात चल रही थी कि उसे यॉर्कर ही करने चाहिए। उसने भी यही बोला कि हम क्षेत्ररक्षण के साथ खेलेंगे और मैं उसी के हिसाब से गेंदबाजी करूंगा और यॉर्कर तथा वाइड यॉर्कर डालने की ही कोशिश करूंगा। उसने इस योजना को बखूबी अंजाम दिया।

    इस फैसले से हो रहा फायदा
    अक्षर ने कहा कि मौजूदा सत्र में गेंद पर लार के इस्तेमाल की स्वीकृति मिलने से गेंदबाजों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहाकि आईपीएल में अब हम गेंद पर लार का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस तरह की विकेट हैं, अधिक घास नहीं रहती और लार के इस्तेमाल से आप रिवर्स स्विंग की कोशिश कर सकते हैं, मुझे लगता है कि यह गेंदबाजों के लिए उचित है। अक्षर ने कहाकि विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं। मुझे लगता है कि 180-190 रन बन रहे हैं और मजा भी आ रहा है। अब क्रिकेट प्रतिस्पर्धी हो गया है, ऐसा नहीं है कि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि लार के इस्तेमाल से रिवर्स स्विंग में मदद मिल रही है लेकिन दबाव के समय ऐसा कर पाना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

    मोहित को गेंदबाजी देने के फैसले का बचाव
    मोहित शर्मा को 19वें ओवर में गेंदबाजी देने के फैसले का भी अक्षर ने बचाव किया। अक्षर ने कहाकि जब हम गेंदबाजी करने आये तो मैंने देखा कि हमारे गेंदबाज उतने प्रभावी नहीं लग रहे। धीमी गेंदबाजी भी काफी प्रभावी नहीं हो रही थी। फिर मैंने योजना में बदलाव किया और मोहित को 19वां ओवर देने का फैसला किया क्योंकि वह पिछले दो साल से गुजरात के साथ काम रहे हैं और मुझे पता है कि वह क्या कर सकते हैं। मुकेश (कुमार) की गेंदबाजी काफी अच्छी नहीं रही थी और ऐसे में स्टार्क के दो ओवर बचते (आखिरी तीन में से)।

    कुलदीप की चोट पर क्या अपडेट
    फाफ डु प्लेसी चोट के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए हैं जबकि रॉयल्स के खिलाफ कुलदीप यादव को भी हल्की चोट लगी। अक्षर ने कहा कि कुलदीप की चोट को लेकर चिंता नहीं है और उन्होंने उम्मीद जताई कि डुप्लेसी गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में 19 अप्रैल को होने वाले टीम के अगले मैच में उपलब्ध हो सकते हैं। अक्षर ने कहाकि मैं पुरस्कार वितरण समारोह से सीधा यहां आया हूं इसलिए कुलदीप को लेकर अधिक जानकारी नहीं है। मुझे लग रहा है कि अगर कुछ गंभीर होता तो अब तक मुझे इस बारे में जानकारी दे दी जाती। फाफ पिछले दो मैच नहीं खेल पाए हैं। पहले कहा गया था कि वह तीन मैच में नहीं खेल पाएंगे लेकिन शायद वह गुजरात के खिलाफ खेल सकते हैं। उनका रिहैबिलिटेशन हालांकि जारी है और फिजियो ही फैसला करेंगे कि वह गुजरात के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं।

    कप्तानी का उठा रहा हूं लुत्फ
    अक्षर ने कहा कि अगर कप्तान के रूप में उनका कोई फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहता तो उन्हें इसे स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कहाकि मैं अपनी कप्तानी का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं जो भी फैसला करता हूं उसका लुत्फ उठाता हूं। अगर कोई फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहता तो मुझे ऐसा स्वीकार करने में क्या हर्ज है। इसे आप गलती नहीं कह सकते, यह रणनीतिक फैसला होता है। कभी आपका फैसला काम करता है और कभी-कभी ऐसा नहीं होता। आपको अगर श्रेय मिलता है तो आलोचना के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    क्रिकेट में भारत की जीत और केरल की अनदेखी भूमिका

    March 9, 2026

    पोलो की शान: जयपुर टीम ने जीता नौवां सीजन टाइटल

    March 9, 2026

    ‘हमारी टीम जिम्बाब्वे-यूगांडा तक सीमित’… भारत की जीत पर पाक खिलाड़ी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    संघर्ष से सुपरस्टार तक: Sanju Samson की स्वर्णिम कमबैक स्टोरी

    March 9, 2026

    आलोचकों को करारा जवाब: गौतम गंभीर बने दो ICC ट्रॉफी जिताने वाले पहले भारतीय कोच

    March 9, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही शोएब अख्तर का अजीब रिएक्शन, ‘अमीर बच्चा-गरीब बच्चा’ बयान से मचा बवाल

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का सम्मान

    March 10, 2026

    आगरा के दंपती कान्हा की भक्ति में रोजाना लोटपोट होकर नाप रहे ब्रज

    March 10, 2026

    टीएल बैठक में योजनाओं की समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी

    March 10, 2026

    वैक्सीन साइड इफेक्ट्स पर पीड़ितों को मिले मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.