Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»पंजाब की जीत में भी नेहल नहीं मैन ऑफ द मैच, आरसीबी के टिम डेविड को चुना गया M.O.M
    खेल

    पंजाब की जीत में भी नेहल नहीं मैन ऑफ द मैच, आरसीबी के टिम डेविड को चुना गया M.O.M

    AdminBy AdminApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंजाब की जीत में भी नेहल नहीं मैन ऑफ द मैच, आरसीबी के टिम डेविड को चुना गया M.O.M
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु
    आईपीएल 2025 के 34वें मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब की इस जीत में गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजी में नेहल वढ़ेरा ने कमाल किया। नेहल ने अपनी टीम के लिए मुश्किल परिस्थितियों में संभल कर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में नाबाद 33 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें मैन ऑफ द मैच नहीं चुना गया।

    आरसीबी और पंजाब के बीच खेले गए इस मैच में टिम डेविड को उनके 26 गेंद में नाबाद 50 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टिम डेविड की वजह से ही आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स को एक लड़ने लायक स्कोर दे पाई थी। अपनी इस पारी में टिम डेविड ने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इसी वजह से टिम डेविड को हारे हुए मैच में भी मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    आरसीबी को घर में मिली तीसरी हार
    पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला गया यह मुकाबला बारिश के से प्रभावित रहा था। मैच में बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। ऐसे में खेल को 14-14 ओवर का निर्धारित किया था। एम चिन्नास्वामी में क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अय्यर का फैसला सुपर हिट साबित हुआ।

    पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने पहले ओवर से विकेट लेना शुरू कर दिया। फिर क्या था आरसीबी के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए। हालांकि, टिम डेविड ने जरूर एक छोर पर मोर्चा संभालने का काम किया। टिम डेविड के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 24 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। इस तरह आरसीबी 14 ओवर में 95 रन पर रुक गई। इसके जवाब में पंजाब ने 12.1 ओवर में 98 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

    टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. प्रियांश आर्य और 'इम्पैक्ट सब के तौर पर उतरे प्रभसिमरन सिंह कुछ खास नहीं कर पाए. प्रभसिमरन 13 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने. वहीं प्रियांश को 16 रनों के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड ने चलता किया. प्रियांश के आउट होने के समय पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 32 रन था. यहां से श्रेयस अय्यर और जोश इंगलिस ने मिलकर पंजाब का स्कोर 50 के पार पहुंचाया.

    जोश हेजलवुड ने 8वें ओवर में श्रेयस अय्यर और जोश इंगलिस को आउट करके पंजाब किंग्स का स्कोर चार विकेट पर 53 रन कर दिया. श्रेयस ने 7 और इंगलिस ने 14 रन बनाए. यहां से नेहाल वढेरा और शशांक सिंह के बीच 28 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने पंजाब को जीत के करीब पहुंचाया. शशांक हालांकि 1 ही रन बना सके और उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया. यहां से नेहाल वढेरा और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. नेहाल वढेरा ने तीन चौके और इतने ही छक्के की मदद से 19 बॉल पर नाबाद 33 रन बनाए. वहीं स्टोइनिस 7 रनों पर नााबद लौटे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured RCB
    Admin

    Related Posts

    नमो भारत की स्पीड का कमाल, सराय काले खां से बेगमपुल तक 39 मिनट में पहुंचेंगे यात्री

    February 20, 2026

    जेल में बंद सुशील कुमार को राहत मिलेगी या नहीं? हाईकोर्ट ने पुलिस को भेजा नोटिस

    February 20, 2026

    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    February 20, 2026

    जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर, कोच ने भारत को दी चेतावनी- मुकाबला होगा कड़ा

    February 20, 2026

    जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, हार्दिक सिंह बोले- सोच है पॉजिटिव और अटैकिंग

    February 20, 2026

    योगी सरकार की सौगात: शिक्षामित्रों की तनख्वाह 10 से बढ़कर 18 हजार, अनुदेशकों को 17 हजार

    February 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नमो भारत की स्पीड का कमाल, सराय काले खां से बेगमपुल तक 39 मिनट में पहुंचेंगे यात्री

    February 20, 2026

    छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री

    February 20, 2026

    “स्वाद अच्छा न लगे तो थूक देना…” कहकर दिया नशीला पाउडर, हिंदू छात्रा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया

    February 20, 2026

    जेल में बंद सुशील कुमार को राहत मिलेगी या नहीं? हाईकोर्ट ने पुलिस को भेजा नोटिस

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.