Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अयोध्या नगर मार्केट में अवैध, अव्यवस्थित दुकानदारों पर करें चालानी कार्रवाई : राज्यमंत्री श्रीमती गौर
    मध्यप्रदेश

    अयोध्या नगर मार्केट में अवैध, अव्यवस्थित दुकानदारों पर करें चालानी कार्रवाई : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

    AdminBy AdminApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अयोध्या नगर मार्केट में अवैध, अव्यवस्थित दुकानदारों पर करें चालानी कार्रवाई : राज्यमंत्री श्रीमती गौर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में अयोध्या नगर वार्ड 68 के क्षेत्रवासियों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और कहा कि जनसुविधा और व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। सरयू सरोवर पार्क की बाउंड्री के चारों ओर लगने वाली सब्ज़ी मंडी के कारण उत्पन्न हो रही जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध और अव्यवस्थित रूप से लगने वाले ठेलों पर चालानी कार्रवाई की जाए और सब्ज़ी विक्रेताओं को निर्धारित सीमा के अंदर ही रोका जाए। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से यातायात बाधित न हो।

    राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने भ्रमण के दौरान अयोध्या नगर सेक्टर-ए और एच में सीवेज लाइन और सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृत फेज़-2 योजना के अंतर्गत पहले सीवेज लाइन का कार्य हो, तत्पश्चात तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करें।

    अयोध्या नगर – एन सेक्टर स्थित मां दुर्गा मंदिर के पास सड़क चौड़ीकरण, पार्क और मंदिर सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न मुद्दों के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। सेक्टर एल एवं एम के रहवासियों ने स्ट्रीट लाइट, सीवेज व्यवस्था, मंगल भवन निर्माण एवं सफाई से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन विषयों का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    रॉयल एवेन्यू, अयोध्या नगर में रहवासियों से सीवेज लाइन की समस्या को संज्ञान में लेते हुए तत्काल अमृत फेज-2 के अंतर्गत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। अयोध्या नगर चौराहा गीत बंगले के रहवासियों ने कम प्रेशर से पानी मिलने की बात कहीं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को जब तक प्रेशर लाइन ठीक नहीं हो जाती, तब तक ट्रैंकर से स्पलाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भीषण गर्मी में पानी की समस्या से लोगों को नहीं जूझना पड़े। इंड्स पार्क फेस-1 के रहवासियों ने बारिश का पानी कालोनी में जमा होनी की शिकायत की और सड़क निर्माण की मांग की। संतोष बिहार के लोगों ने पानी की समस्या की शिकायत की। झील नगर के रहवासियों ने अधूरे पड़े नाली निर्माण के कार्य को पूरा कराने, पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने, नालियों की सफाई नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। किरन नगर के रहवासियों ने नाली निर्माण, सड़क निर्माण की मांग करते हुए कालोनी में सफाई नहीं होने की समस्या से अवगत कराया।

    इस दौरान पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य , श्रीमती शिरोमणी शर्मा, श्री भीमक सिंह बघेल, श्री राहुल यादव, श्री लवकुश यादव, श्री मलखान सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक , कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026

    शादीशुदा विवाद: पत्नी का खुलासा – “सुहागरात के लिए कई बार कहा, लेकिन पति नाकाम”

    March 4, 2026

    भोपाल में बड़ा बदलाव: पुराने सतपुड़ा-विंध्याचल भवन हटेंगे, अरेरा हिल्स पर तैयार होगा आधुनिक परिसर

    March 4, 2026

    उच्च शिक्षा में बढ़ी जेब की मार: डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस तीन गुना

    March 4, 2026

    कच्चे से पक्के आशियाने का सफर, जनमन योजना ने रनिया बाई को दिया सम्मानभरा जीवन

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.