Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत को 100 से ज्यादा मैच जिताने वाले कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड स्टेडियम से हटाया जाएगा
    खेल

    भारत को 100 से ज्यादा मैच जिताने वाले कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड स्टेडियम से हटाया जाएगा

    AdminBy AdminApril 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत को 100 से ज्यादा मैच जिताने वाले कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड स्टेडियम से हटाया जाएगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    अभी तक आप सुनते आए होंगे कि किसी दिग्गज क्रिकेटर या क्रिकेट से जुड़े किसी महान शख्स के नाम से स्टेडियम में स्टैंड बनेगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि भारत के दिग्गज कप्तान के नाम पर बना स्टैंड स्टेडियम से हटाया जाएगा? जाहिर है नहीं सुना होगा, लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। भारत को 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले जिताने वाले कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से हटाया जाएगा। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन यानी एसचीए को इसका आदेश मिल चुका है।

    एचसीए को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आगे से अजहरुद्दीन के नाम से कोई टिकट ना छपे। क्रिकबज के मुताबिक, यह आदेश शनिवार को एचसीए के एथिक्स ऑफिसर एवं लोकपाल जस्टिस वी. ईश्वरैया ने पारित किया। दरअसल, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद के नोर्थ पवेलियन स्टैंड में मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड है। लोकपाल लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब द्वारा दायर याचिका पर कार्यवाही कर रहे थे। उन्होंने आदेश दिया कि यह हितों के टकराव का मामला है, क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान और एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहरुद्दीन ने अपने पक्ष में व्यक्तिगत निर्णय लिया है।

    जस्टिस वी. ईश्वरैया ने 25 पेज के अपने फैसले में कहा, "तथ्य यह है कि आम सभा द्वारा निर्णय का कोई अनुसमर्थन/संशोधन नहीं किया गया है, जो प्रतिवादी संख्या 1 (अजहरुद्दीन) के खिलाफ मामले को और मजबूत करता है, क्योंकि प्रतिवादी संख्या 1 ने खुद को लाभ पहुंचाने के लिए अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है। मेरे निष्कर्षों के परिणामस्वरूप, हितों के टकराव का स्पष्ट मामला बनता है।" याचिकाकर्ता ने लोकपाल से अनुरोध किया था कि नोर्थ स्टैंड का नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन स्टैंड रखने के अजहरुद्दीन के 'अत्याचारी' कदम को खारिज किया जाए तथा इसे सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए डब्ल्यूएस लक्ष्मण स्टैंड के रूप में जारी रखा जाए, जिसमें साइनेज, टिकटों की छपाई आदि शामिल हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    प्लेऑफ की जंग के लिए इराक का खास इंतजाम, FIFA World Cup 2026 क्वालीफायर खेलने प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको रवाना

    March 15, 2026

    14 करोड़ के सोना-चांदी के साथ तस्करी गैंग पकड़ा गया, दिल्ली से कोलकाता तक फैला नेटवर्क

    March 15, 2026

    भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी: अर्शदीप ने धोनी की बराबरी की, रोहित और कोहली टॉप पर

    March 15, 2026

    बसपा संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की अपील, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को भेजा लेटर

    March 15, 2026

    खर्ग द्वीप हमले का बदला! ईरान के हमलों से दुबई-कुवैत एयरपोर्ट दहले, कई धमाकों से हड़कंप

    March 15, 2026

    200 करोड़ का खेल! दिल्ली-UP-MP में छापेमारी, नोटों और ज्वेलरी के ढेर से चौंके अफसर

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    प्लेऑफ की जंग के लिए इराक का खास इंतजाम, FIFA World Cup 2026 क्वालीफायर खेलने प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको रवाना

    March 15, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष व पत्रकारों दिया बधाई

    March 15, 2026

    स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों एवं निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

    March 15, 2026

    दौलत की रेस में भारतीय महिला का जलवा, सावित्री जिंदल बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.