Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»कांग्रेस नेता और तीन बार के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे ने बीजेपी में शामिल होने का किया ऐलान
    व्यापार

    कांग्रेस नेता और तीन बार के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे ने बीजेपी में शामिल होने का किया ऐलान

    AdminBy AdminApril 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस नेता और तीन बार के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे ने बीजेपी में शामिल होने का किया ऐलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    महाराष्ट्र में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और तीन बार के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। पुणे जिले के भोर निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके थोपटे ने अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
     
    संग्राम थोपटे ने स्पष्ट कहा कि यह कदम उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है। थोपटे ने कहा कि उनके समर्थक लगातार यह महसूस कर रहे थे कि सत्ता में शामिल हुए बिना क्षेत्र के विकास की गति को तेज करना संभव नहीं है। इसी के चलते उन्होंने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया।
     
    पूर्व विधायक संग्राम थोपटे ने बताया कि 22 अप्रैल को वे मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी बीजेपी का दामन थामेंगे।

    कांग्रेस नेतृत्व से नाखुश!
    मीडियाकर्मियों से बातचीत में थोपटे ने कांग्रेस नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वे 2019 से ही पार्टी में खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा, पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से समर्थन में रैली करने की अपील की थी, लेकिन कोई उनके निर्वाचन क्षेत्र में नहीं गया। चुनाव हारने के बाद पार्टी के किसी भी नेता ने मुझे एक बार फोन तक नहीं किया।
    इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया है कि जब महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार सत्ता में थी और नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, तब पार्टी थोपटे को इस पद के लिए आगे लाना चाहती थी। लेकिन उस समय विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर दबाव बनाकर ऐसा नहीं होने दिया।

    गौरतलब है कि संग्राम थोपटे का परिवार कांग्रेस पार्टी से दशकों से जुड़ा रहा है। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंतराव थोपटे के बेटे हैं, जिन्होंने छह बार भोर से विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन अब, राजनीति के इस पुराने रिश्ते को तोड़ते हुए संग्राम थोपटे ने बीजेपी की ओर कदम बढ़ा दिया है। आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए उनका बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अमेरिकी एजेंसी का दावा, विमान पहले से ही खराब था

    March 15, 2026

    तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आसिम मुनीर के साथ पहलगाम में मचाई तबाही, अब मोस्ट वांटेड आतंकी

    March 15, 2026

    पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, ड्रोन हमलों के बाद सैन्य ठिकाना हुआ निशाना

    March 15, 2026

    एयर इंडिया का ऐतिहासिक कदम: अबू धाबी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द

    March 15, 2026

    एमपी में रिजल्ट 23 मार्च तक, 1 अप्रैल से स्कूल होंगे खुलेंगे, ड्रॉप-आउट रोकने के लिए शिक्षक घर-घर जाएंगे

    March 15, 2026

    28 दिन में 18 लाख से अधिक बाइक और स्कूटर बिके, जानें कौन सी कंपनियों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नेपाल में श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 भारतीयों की मौत, मंदिर से लौट रहे थे यात्री

    March 15, 2026

    मंडीदीप में LPG एजेंसी पर छापा, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त; जबलपुर में पुलिस ने हॉकर के घर से 10 सिलेंडर और 47 गैस बुक बरामद

    March 15, 2026

    दवाओं की ताकत बढ़ाने का ‘सीक्रेट’ मिला, कैंसर उपचार में बड़ी कामयाबी

    March 15, 2026

    कोर्ट का अहम फैसला: लेफ्टिनेंट कर्नल की याचिका पर एफआईआर रद्द, आपसी सहमति से बने संबंध को रेप नहीं माना जा सकता

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.