Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मचाया कोहराम, आरसीबी ने पंजाब किंग्स से हिसाब किया बराबर
    खेल

    विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मचाया कोहराम, आरसीबी ने पंजाब किंग्स से हिसाब किया बराबर

    AdminBy AdminApril 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मचाया कोहराम, आरसीबी ने पंजाब किंग्स से हिसाब किया बराबर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़
    विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की दमदार फिफ्टी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की इस सीजन में 8 मैचों में से 5वीं जीत है। वहीं पंजाब को सीजन में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 157 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

    आरसीबी के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए दिग्गज विराट कोहली और देवदत्त ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 73 रनों की नाबाद पारी खेली। आईपीएल में विराट कोहली का यह 101वां फिफ्टी था। कोहली अंत तक बल्लेबाजी करते हुए रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा पडिक्कल ने टीम के लिए 35 गेंद में 61 रनों की पार खेली। अपनी इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए। वहीं कप्तान रजत पाटीदार 13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।

    विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने भाग कर पूरे किए 4 रन

    रविवार को खेले गए डबल हेडर के पहले मुकाबले में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पंजाब की पारी में तीसरे ओवर के दौरान अर्शदीप सिंह अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। देवदत्त ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया था लेकिन बाकी के गेंदों पर कम रन बने थे। हालांकि अंतिम गेंद पर पडिक्कल ने डीप मिड विकेट की तरफ शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़े।

    पहले दोनों बल्लेबाज तीन रन लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बाउंड्री पर फील्डर नेहाल वढेरा ने पैर से गेंद रोका और तेज गति होने के कारण आगे निकल गए, जिससे दोनों बल्लेबाजों को चौथे रन के लिए वापस आने का मौका मिल गया। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दौड़कर चार रन पूरे किए। उनके विकेट के बीच तेज रफ्तार दौड़ देखकर हर कोई हैरान रह गया।

    मैच की बात करें तो विराट कोहली की 73 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हाराया। इसी के साथ आरसीबी ने दो दिन पहले अपने घर मिली शिकस्त का भी मेजबानों से बदला लिया।

    पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को आरसीबी ने विराट कोहली की दमदार पारी के दम पर 7 गेंदें और इतने ही विकेट रहते चेज किया। इस जीत के साथ ही RCB के पास अब पॉइंट्स टेबल में 10 अंक हो गए हैं।

    पंजाब किंग्स की गेंदबाजी रही मैच में बेअसर
    आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। पंजाब की तरफ से कुल 7 गेंदबाजों ने बॉलिंग, जिसमें से सिर्फ 3 को ही सफलता मिल पाई। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। इसके अलावा और कोई भी गेंदबाज आरसीबी को परेशान नहीं कर पाई, जिसके कारण पंजाब किंग्स को यह मुकाबला गंवाना पड़ गया।

    RCB के खिलाफ पंजाब की बैटिंग रही साधारण
    आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही। पंजाब की टीम क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा की स्पिन गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से असहाय नजर आई। यही कारण है कि पंजाब किंग्स को छह विकेट पर 157 रन ही बना पाई। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा लेग स्पिनर सुयश ने भी 26 रन देकर दो विकेट लिए।

    पंजाब के लिए ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 33 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे जबकि शशांक सिंह ने नाबाद 31 रन बनाए। जोश इंग्लिस (29), मार्को येनसेन (नाबाद 25) और प्रियांश आर्य (22) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। प्रभसिमरन और प्रियांश ने पंजाब को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के निराशाजनक खेल से पंजाब की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured ipl
    Admin

    Related Posts

    ट्रंप करेंगे ईरान टीम का स्वागत, फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इन्फेंटिनो ने कही बड़ी बात

    March 11, 2026

    नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

    March 11, 2026

    बेटियों और महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता, सरकार उठा रही सभी कदम लाड़ली लक्ष्मी योजना से लिंगानुपात में हो रहा सुधार

    March 11, 2026

    सुगम संपर्कता परियोजना अंतर्गत मजरे-टोले और सांदीपनि स्कूलों तक बनेगी नई सड़कें

    March 11, 2026

    कुलदीप यादव की वेडिंग सेलिब्रेशन मसूरी में, विराट कोहली-जय शाह सहित कई खास मेहमान पहुंचेंगे

    March 11, 2026

    चैंपियंस लीग में एटलेटिको मैड्रिड का दमदार प्रदर्शन, टोटेनहम को दी करारी शिकस्त

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 12 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किसे बरतनी होगी सावधानी

    March 11, 2026

    शक्ति संवाद कार्यक्रम में हुआ मेंटल हेल्थ और सायको सोशल वेलबीइंग पर एमओयू

    March 11, 2026

    दिल्ली सरकार के कामकाज पर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं – तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे

    March 11, 2026

    वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.