Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»लोकसभा चुनाव नतीजों पर मनोज तिवारी का विपक्ष पर हमला
    राज्य

    लोकसभा चुनाव नतीजों पर मनोज तिवारी का विपक्ष पर हमला

    By June 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकसभा चुनाव नतीजों पर मनोज तिवारी का विपक्ष पर हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद केंद्र की नई सरकार का 9 जून को शपथग्रहण होने जा रहा है। इस बीच आरोप प्रत्यारोप भी जारी है। बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से तीसरी बार जीत का परचम लहराने वाले मनोज तिवारी ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने इंडिया अलायंस को अवसरवादी गठबंधन करार दिया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अपनी जीत के बाद  बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। विकसीत भारत बन रहा है। कांग्रेस झूठ बोलती है। इनका गठबंधन अवसरवादी था उन्होंने आगे कहा नरेंद्र मोदी 9 जून प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। अगले पांच सालों में भारत फिर से विकसित होने की दिशा में काम करेगा। यह बाबा की कृपा है। उनके बिना हम कुछ नहीं हैं।  गठबंधन के प्रदर्शन और बीजेपी की सीटों में आई कमी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, समय के साथ हमारे सामने कई चीजें आई हैं, जिन पर समीक्षा करना जरूरी है। लेकिन तीसरी बार देश के लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास रच दिया है। 293 सीट एनडीए को मिली है, यह बाबा की बड़ी कृपा है, जिस पर मैं आभार प्रकट करता हूं। मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संबंध में सवाल पूछे पर जाने पर कहा जो लोग झूठ पर विश्वास रखते हैं, वो लोग ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाते हैं। इन लोगों के झूठ का भंडाफोड़ हो चुका है। बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी ने मनोज तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा था, जबकि इस सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया था। लेकिन कन्हैया कुमार को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। 2019 में कन्हैया बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़े थे लेकिन उस वक्त भी उन्हें हार मिली थी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिल कम करना अपने हाथ में है, गुना के घरेलू स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं ने बताए फायदे

    July 14, 2025

    मध्यप्रदेश पुलिस का जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी – है जरूरी”

    July 14, 2025

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव नियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

    July 14, 2025

    मध्यप्रदेश सतत ऊर्जा नवाचार का एक उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    July 14, 2025

    मुख्यमंत्री साय से मिला जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सौजन्य भेंट में रखे समाज के मुद्दे

    July 14, 2025

    अत्यंत दुर्लभ घड़ियाल के 30 बच्चे और 36 बटागुर कछुए किये जप्त

    July 14, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    स्मार्ट मीटर से बिल कम करना अपने हाथ में है, गुना के घरेलू स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं ने बताए फायदे

    July 14, 2025

    अमिताभ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ‘धड़क 2’ का ट्रेलर

    July 14, 2025

    मध्यप्रदेश पुलिस का जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी – है जरूरी”

    July 14, 2025

    मध्यप्रदेश सतत ऊर्जा नवाचार का एक उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    July 14, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.