Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल में बैतूल की रहने वाली दो बहनों के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात, धर्म परिवर्तन करने के लिए पीड़िताओं को प्रताड़ित करने का आरोप
    मध्यप्रदेश

    भोपाल में बैतूल की रहने वाली दो बहनों के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात, धर्म परिवर्तन करने के लिए पीड़िताओं को प्रताड़ित करने का आरोप

    AdminBy AdminApril 25, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल में बैतूल की रहने वाली दो बहनों के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात, धर्म परिवर्तन करने के लिए पीड़िताओं को प्रताड़ित करने का आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
     राजधानी भोपाल में एक वर्ग विशेष के युवकों द्वारा एक गिरोह बनाकर युवतियों से दोस्ती कर दुष्कर्म करने, फिर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अन्य युवतियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सभी आरोपी एक खास धर्म के हैं। आरोपियों ने कई युवतियों के साथ यह कृत्य किया, लेकिन बदनामी की डर की वजह से वे सामने नहीं आ रही थीं। एक युवती ने शिकायत की, इसके बाद चार युवतियां ने प्रकरण दर्ज कराया है। दो आरोपी कोलकाता के रहने वाले हैं और कुछ भोपाल और आसपास के बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी भोपाल के टीआईटी कॉलेज के छात्र और पूर्व छात्र हैं। अधिकांश पीड़ित छात्राएं भी उसी कॉलेज की बताई जा रही हैं।

    तीन दिन पहले दर्ज बागसेवनिया थाने में तीन युवतियों की शिकायत पर मामला जीरो पर दर्ज कर अलग-अलग थानों को विवेचना के लिए भेजा गया था। तीन दिन तक पुलिस मामले को दबाए रखा। गुरुवार को मामले का खुलासा होने के बाद भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि चार युवतियों ने दोस्ती कर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की शिकायत की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके मोबाइल से कई युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। अन्य आरोपियों की धरपकड़ और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

    दोस्त के घर पर युवती से किया दुष्कर्म

    वर्ष 2022 में दूसरे वर्ष की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कॉलेज के ही फरहान खान से हुई थी। फरहान ने उससे दोस्ती की। वह युवती को कॉलेज के अन्य दोस्तों के साथ जहांगीराबाद स्थित एक दोस्त के घर लेकर पहुंचा। वहां उसने युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।

    छात्रा को जब वीडियो के बारे में जानकारी मिली तो फरहान ने बताया कि वह उससे प्रेम करता है। यदि वह उसके अनुसार नहीं चलेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। वर्ष 2024 में फरहान ने उसे ब्लैकमेल करते हुए अपने दोस्त अबरार के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया।
    छोटी बहन से भी की हैवनियत

    पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने अपने परिवार में किसी से कोई बात नहीं की थी। वह अपनी बहन के साथ अशोकागार्डन में रहती थी। पीड़िता ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी छोटी बहन भी कुछ दिनों से गुमसुम थी। उसने कारण पूछा तो बताया कि फरहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे प्रताड़ित कर रहा है।

    साथ ही उसने बड़ी बहन को सभी तरह की यातनाओं के बारे में बताया। पीड़िता को जब पिछले दिनों पता चला कि कॉलेज की एक अन्य युवती ने फरहान के विरुद्ध शिकायत की है, तब उसने हिम्मत करके शिकायत दर्ज करवाई है।
    अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे

    उल्लेखनीय है कि भोपाल में एक धर्म विशेष की युवतियों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म करने वालों के इस मामले ने पुलिस का मुंह सिल दिया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस अधिकारियों ने इसे मीडिया से छुपाकर रखा। किसी तरह से जब खुलासा हुआ तो पुलिस आयुक्त के अलावा जांच कर रहे सभी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचे। जिन थानों में प्रकरण दर्ज हुए उनके थाना प्रभारियों ने तो फोन उठाना ही बंद कर दिया।

    टीआईटी कॉलेज में पढ़ते हैं सभी आरोपी छात्र
    पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने युवतियों को निशाना बनाकर प्रेमजाल में फंसाया और दुष्कर्म करते गए। एक युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल न करने के लिए युवतियों पर दबाव बनाया गया कि वे अपने साथ पढ़ने वाली या अन्य परिचित हिंदू युवतियों से दोस्ती कराएं और उनके साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए उन्हें तैयार करें। आरोपियों ने अधिकांश युवतियों को अपने किराए के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया है और वहीं वीडियो बनाए।  

    रविवार को एक पीड़िता ने की शिकायत, तब हुआ खुलासा
    रविवार को बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का प्रकरण दर्ज कराया। यह जानकारी जैसे ही अन्य पीड़ित युवतियों को लगी, वह भी एक-एक कर थाने पहुंचीं और चार युवतियों ने शिकायत की।

    फराज खान और साथी गिरफ्तार
    पुलिस पहले मामले के एक आरोपी फराज खान को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। फराज खान का एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वह भी टीआईटी कॉलेज का छात्र है। पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच के लिए डायरी अशोका गार्डन, जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने को भेज दी है।

    कई महीने से कर रहे थे दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग
    पुलिस ने बताया कि अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल से कई युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपियों ने दुष्कर्म करते समय वीडियो बनाए हैं, जिसमें वे छात्राओं से उनके धर्म के खिलाफ भी बातें करते हुए दिख रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी कई महीने से युवतियों के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ छात्राएं घटना के समय नाबालिग थीं, ऐसे प्रकरणों में पॉक्सो की धाराएं भी लगाई गई हैं।

    जांच के लिए एसआईटी गठित

        अब तक चार छात्राओं ने दुष्कर्म आर ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियो के मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं। पुलिस अन्य पीड़ित युवतियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।
        -हरिनारायणचारी मिश्रा, पुलिस आयुक्त, भोपाल

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Rape
    Admin

    Related Posts

    एमवाय अस्पताल में गंदगी का मामला, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई — अधिकारियों को नोटिस और BVG पर जुर्माना

    February 18, 2026

    मौसम अपडेट: एमपी में 2 सिस्टम का असर, रतलाम में बारिश और 22 जिलों में अलर्ट जारी

    February 18, 2026

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिली मेट्रो सुविधा, सेक्टर-61 से गौर चौक तक कनेक्टिविटी होगी आसान

    February 18, 2026

    डॉ. यादव ने बताया 2026-27 का बजट खास, कहा– ऐतिहासिक होगा राज्य के लिए

    February 18, 2026

    सरकार का बड़ा ऐलान: किसानों के लिए 1 लाख सोलर पंप और 25 हजार करोड़ रुपये का ऋण प्रस्ताव, आबकारी नीति पास

    February 18, 2026

    सीमा हैदर-सचिन के घर गूंजी किलकारी, परिवार में बढ़ी खुशियाँ — नया सदस्य हुआ शामिल

    February 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    स्वास्थ्य से लेकर प्रौद्योगिकी तक: भारत-फ्रांस ने किए 21 महत्वपूर्ण समझौते

    February 18, 2026

    सोने की कीमतों में बड़ा शॉक! Gold 75 हजार से नीचे, जानें आज का रेट

    February 18, 2026

    नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ा बदलाव? अर्शदीप IN, कुलदीप OUT — 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम

    February 18, 2026

    एमवाय अस्पताल में गंदगी का मामला, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई — अधिकारियों को नोटिस और BVG पर जुर्माना

    February 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.