Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»CM रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की गुजारिश की, कहा, “कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए
    देश

    CM रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की गुजारिश की, कहा, “कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए

    AdminBy AdminApril 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CM रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की गुजारिश की, कहा, “कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हैदराबाद

    पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ हैदराबाद में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समर्थन में  कैंडल मार्च निकाला गया. इस प्रोटेस्ट में AIMIM सांसद असदुद्दीन औवेसी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद सहित कई अन्य लीडर्स शामिल हुए है. आतंकी हमले के बाद की स्थिति से निपटने में केंद्र को समर्थन देने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की गुजारिश की. उन्होंने कहा, "कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए, भले ही इसका मतलब पीओके को भारत में मिलाना हो."

    आतंकी हमले के विरोध में कैंडल लाइट रैली का नेतृत्व कर रहे रेवंत रेड्डी ने कहा, "पहलगाम जैसी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा निर्णायक कार्रवाई किए जाने की जरूरत है."

    उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1971 में बांग्लादेश के निर्माण को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना देवी दुर्गा से की थी.

    'समझौते का वक्त नहीं, मुंहतोड़ जवाब…'

    सीएम रेड्डी ने कहा, "आप (पीएम मोदी) दुर्गा माता को याद रखें, कार्रवाई करें, चाहे वह पाकिस्तान पर हमला हो या कोई और उपाय. आज पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाए जाने चाहिए. यह समझौता करने का वक्त नहीं है, मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए. आगे बढ़िए, हम आपके साथ खड़े होंगे. 140 करोड़ भारतीय आपके साथ हैं."

    रेड्डी ने कहा, "पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दीजिए, पीओके को भारत में मिला लीजिए. हम आपके साथ खड़े रहेंगे. आप दुर्गा माता के भक्त हो. इंदिरा जी को याद करो."

    इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने बोलते हुए रेड्डी ने यह भी कहा कि तेलंगाना सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

    ओवैसी सहित कई नेता कैंडल मार्च में शामलि

    इस मौके पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, सीनियर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, तेलंगाना के मंत्री, पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन और अन्य नेता मौजूद थे. तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'भारत शिखर सम्मेलन' में हिस्सा लेने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भी मोमबत्ती रैली में भाग लिया.

    इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ राज्य में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए. असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार की नमाज से पहले एक मस्जिद में काली पट्टियां बांटीं और लोगों से पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में इसे पहनने की गुजारिश की.

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओवैसी ने भी काली पट्टियां पहनी थीं और शास्त्रीपुरम की एक मस्जिद में उन्हें बांटा. मुस्लिम युवाओं ने शुक्रवार की नमाज के बाद आतंकी हमले के खिलाफ ऐतिहासिक चारमीनार पर विरोध प्रदर्शन किया. यहां बेगम बाजार के मुसलमानों ने अपनी दुकानें बंद की और एक शांतिपूर्ण रैली में शामिल हुए, जबकि मलकाजगिरी में भी विरोध प्रदर्शन किया गया.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    CM Reddy Featured
    Admin

    Related Posts

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की कार्यशैली की पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले— दलों से ऊपर उठकर कर रहे काम

    March 7, 2026

    गैस सिलेंडर महंगा होने पर ममता बनर्जी का हमला, कोलकाता में विरोध मार्च की घोषणा

    March 7, 2026

    लक्ष्य सेन का कमाल, इतिहास रचा और ऑल इंग्लैंड ओपन में फाइनल में पहुंचे

    March 7, 2026

    3 हजार करोड़ की लागत के बनेगा मार्ग इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में विकास के नए युग का होगा सूत्रपात

    March 7, 2026

    विश्वास से मजबूत हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी बोले- यही हमारी असली ताकत

    March 7, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शमशाबाद को दी 163 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Horoscope Today 08 March 2026: सभी 12 राशियों का हाल, करियर-पैसा-सेहत में कैसा रहेगा आपका दिन

    March 7, 2026

    चीनी सेना में हलचल! शी जिनपिंग का सफाई अभियान, कई बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

    March 7, 2026

    बढ़ती दौलत की रफ्तार: भारत में 308 अरबपति, वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान

    March 7, 2026

    स्वदेश का धागा – ग्रामीण भारत की करघे से बुनी कहानी

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.