Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच IPL 2025 की सुरक्षा कर रहा है स्वदेशी कवच, स्टेडियम की हवाई सेंधमारी पर लगा पूर्ण विराम
    खेल

    भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच IPL 2025 की सुरक्षा कर रहा है स्वदेशी कवच, स्टेडियम की हवाई सेंधमारी पर लगा पूर्ण विराम

    AdminBy AdminApril 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच IPL 2025 की सुरक्षा कर रहा है स्वदेशी कवच, स्टेडियम की हवाई सेंधमारी पर लगा पूर्ण विराम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    इस समय भारत के अलग-अलग शहरों में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का आयोजन हो रहा है। हर किसी न किसी शहर में आईपीएल के मैच खेले जा रहे हैं और पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन जारी है। ऐसे में आईपीएल में खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए कुछ अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं, जिसमें एंटी ड्रोन सिस्टम हर एक स्टेडियम में इंस्टॉल किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जाए।

    बिग बैंग बूम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड यानी BBBS ने शनिवार को देश भर में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 मैचों के दौरान हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अपने स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम, वज्र सुपर शॉट की तैनाती की घोषणा की। वज्र सुपर शॉट एक हल्का, हाथ में पकड़ा जाने वाला एंटी-ड्रोन हथियार है, जो चार किलोमीटर दूर तक ड्रोन का पता लगाने और उनके कम्युनिकेशन सिग्नल को बाधित करने में सक्षम है, जिससे संभावित खतरों को प्रभावी ढंग से बेअसर किया जा सकता है।

    BBBS की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इसकी पोर्टेबिलिटी और अनुकूली फ्रीक्वेंसी जैमिंग इसे भीड़ भरे स्टेडियम जैसे गतिशील वातावरण के लिए आदर्श बनाती है। यह तैनाती राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों की उन्नति के प्रति बीबीबीएस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के अनुरूप है। अगर स्टेडियम के आसपास कोई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, ड्रोन या फिर अन्य कोई चीज एयर स्पेस में आती है तो एंटी ड्रोन सिस्टम उसके कम्युनिकेशन सिग्नल को खत्म कर देगा।

    इस सिस्टम का इस्तेमाल आईपीएल 2025 के 43वें मैच में हुआ था, जो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था। इसके बाद से हर एक मैच में ये सिस्टम लगेगा, ताकि स्टेडियम के एयर स्पेस की सुरक्षा की जाए और इसमें कोई सेंध ना लगा पाए।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    ट्रंप पर भड़का ईरान, दी सीधी चेतावनी: सावधान रहें, अंजाम खुद भुगतना पड़ सकता है

    March 10, 2026

    बिजली कार्मिकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच, अब बीमा से मिलेगा इलाज का सहारा

    March 10, 2026

    मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी! डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंकने पर अर्शदीप सिंह को ICC ने किया दंडित

    March 10, 2026

    SIR केस पर CJI का कड़ा रुख: ‘ऐसी याचिका बर्दाश्त नहीं’, कोर्ट में जताई नाराजगी

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.