Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»टॉम क्रूज की ‘टॉप गन: मेवरिक’ के मेकर्स पर मुकदमा दर्ज
    मनोरंजन

    टॉम क्रूज की ‘टॉप गन: मेवरिक’ के मेकर्स पर मुकदमा दर्ज

    AdminBy AdminApril 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टॉम क्रूज की ‘टॉप गन: मेवरिक’ के मेकर्स पर मुकदमा दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स

    टॉम क्रूज जहां एक ओर अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'मिशन: इम्‍पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनकी 'टॉप गन: मेवरिक' के मेकर्स कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। अमेरिकी फिल्म प्रोडक्‍शन और डिस्‍ट्र‍िब्‍यूशन कंपनी पैरामाउंट पिक्चर्स पर यह केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा फिल्‍म के स्‍क्र‍िप्‍ट राइटर एरिक सिंगर के चचेरे भाई शॉन ग्रे ने दायर किया है। उन्‍होंने आरोप लगाया गया है कि इस ब्लॉकबस्टर सीक्वल के सबसे रोमांचक सीन्‍स को गढ़ने में उन्‍होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन फिर भी उन्हें न तो इसका क्रेडिट मिला और ना ही मुआवजा।

    'पीपुल्स मैगजीन' की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी याचिका में शॉन ग्रे ने दावा किया है कि उन्होंने एरिक सिंगर और डायरेक्‍टर जोसेफ कोसिंस्की के साथ स्‍क्रीनप्‍ले पर पांच महीने काम किया था। यही नहीं, फिल्‍म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण सीन्‍स उन्‍होंने ही लिखे हैं, जो बाद में 'टॉप गन 2' के सबसे यादगार एक्शन सीक्वेंस बन गए। इन्‍हीं सीन्‍स की वजह से फिल्‍म इतनी बड़ी हिट बनी। लेकिन उन्‍हें इसका क्रेडिट नहीं मिला।

    याचिका के साथ सबूत के तौर पर फाइल्‍स और ईमेल
    कानूनी दावे में आगे कहा गया है, 'शॉन ग्रे ने बड़ी सावधानी से, फाइल्‍स और ईमेल बनाकर रखे हैं, जो फिल्‍म के इन सीन्‍स में उनकी राइटिंग और स्‍क्र‍िप्‍ट में उनके योगदान को दिखाते हैं।'

    शॉन ग्रे ने मांगा है हर्जाना
    अपनी याचिका में शॉन ग्रे ने खुद को एक कुशल पटकथा लेखक बताया है। साथ ही तर्क दिया है कि उन्हें 'हॉलीवुड के बड़े और पावरफुल लोगों ने बरगलाया और उनका शोषण किया गया।' शॉन ग्रे ने अदालत से न्याय की गुहार लगाई है साथ ही हर्जाने की भी मांग की है, क्‍योंकि मेकर्स ने उनकी क्रिएटिविटी का दुरुपयोग किया और इससे बहुत अधिक लाभ कमाया।'

    'टॉप गन: मेवरिक' पर पहले भी दर्ज हुआ था एक केस
    बहरहाल, टॉम क्रूज की 'टॉप गन: मेवरिक' को लेकर पैरामाउंट का यह पहला कानूनी विवाद नहीं है। स्टूडियो पर पहले शोश और युवल योनय ने मुकदमा दायर किया था, जो दिवंगत एहू योनय के रिश्तेदार हैं। उनके 1983 के लेख के आधार पर ही पहली वाली 'टॉप गन' फिल्म बनी थी। एहू योनय ने तर्क दिया था कि पैरामाउंट ने बिना कॉपीराइट लिए 2022 में सीक्वल फिल्‍म का काम पूरा किया। यह कॉपीराइट एक्‍ट और अधिकारों का हनन है। इस मामले को भी शॉन ग्रे की ओर से केस लड़ रहे वकील मार्क टोबेरोफ ने ही संभाला था। अदालत ने पिछले साल इस मुकदमे को खारिज कर दिया, जिसके बाद अपील दायर की गई है।

    पैरामाउंट ने कहा- आरोप बेबुनियाद, ये केस भी खारिज होगा
    अब शॉन ग्रे के इस नए दावे और मुकदमे पर 'पैरामाउंट' ने भी प्रतिक्रिया दी है। प्रोडक्‍शन कंपनी ने इस दावों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। मेकर्स की ओर से कहा गया है, 'यह मुकदमा, 'टॉप गन: मेवरिक' की सफलता का फायदा उठाने की कोश‍िश है। वकील टोबेरोफ पहले भी इस तरह के मुकदमे कर चुके हैं। हमें भरोसा है कि कोर्ट में इस दावे को भी खारिज कर दिया जाएगा।'

    'टॉप गन 2' ने कमाए थे 12,778 करोड़, 1 ऑस्‍कर भी
    जानकारी के लिए बता दें कि 2022 में रिलीज हाई-ऑक्टेन सीक्वल 'टॉप गन: मेवरिक' में टॉम क्रूज ने पर्दे पर लेफ्ट‍िनेंट पीट मेवरिक मिशेल के रूप में वापसी की थी। फिल्‍म में माइल्स टेलर, ग्लेन पॉवेल और वैल किल्मर जैसे दिग्‍गज एक्‍टर्स थे। इस फिल्‍म को 95वें ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में 6 नॉमिनेशन मिले थे। जबकि इसने बेस्‍ट साउंड का एक एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किया था। 'टॉप गन: मेवरिक' ने वर्ल्‍डवाइड 1.5 बिलियन डॉलर यानी 12,778 करोड़ रुपये की कमाई की थी। एक्‍टर की 'म‍िशन: इम्‍पॉस‍िबल – द फाइनल रेकन‍िंग' भारत में अगले महीने 17 मई 2025 को होगी र‍िलीज।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

    March 16, 2026

    जरीन खान ने बताया इंडस्ट्री में कैसे हर सीन में उन्हें किस या ब्रा दिखाने का दबाव डाला गया

    March 16, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

    March 15, 2026

    ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से नया इतिहास बनेगा, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद

    March 14, 2026

    दुबई में धमाकों से परेशान लीजा रे बोलीं, ‘सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, बहुत मुश्किल हो रहा है’

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद ग्रामीण बैंकिंग लेनदेन में पहली बार आई इतनी रफ्तार

    March 17, 2026

    काबुल में आतंकी ठिकाने बताकर पाकिस्तान ने 400 लोगों की जान ली, जिनमें मरीज और आम लोग भी शामिल

    March 17, 2026

    सीएम योगी ने पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों से सहजता से किया संवाद

    March 17, 2026

    बर्फबारी के कारण अटल टनल की ओर जाने वाले मार्ग बंद, IMD का आज भी अलर्ट जारी

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.