Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»आज से चार धाम यात्रा शुरू, इस साल 60 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
    देश

    आज से चार धाम यात्रा शुरू, इस साल 60 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

    AdminBy AdminApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज से चार धाम यात्रा शुरू, इस साल 60 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     देहरादून,
     
    अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बुधवार को उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिससे इस वर्ष की चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई. यात्रा मार्गों पर करीब 6,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इस साल 60 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

    CM धामी ने दोनों धामों का दौरा किया
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के पहले दिन दोनों धामों का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने यमुनोत्री में पत्रकारों से कहा, 'हम इस दिन का पूरे साल इंतजार करते हैं. चारधाम यात्रा हमारे लिए एक भव्य पर्व की तरह है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.'

    केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट 2 मई और 4 मई को खुलेंगे
    गंगोत्री मंदिर के कपाट सुबह 10:30 बजे और यमुनोत्री मंदिर के कपाट दोपहर 11:55 बजे पारंपरिक विधियों के साथ खोले गए. मंदिरों की देखरेख करने वाली समितियों ने यह जानकारी दी. अन्य दो धाम केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट 2 मई और 4 मई को खुलेंगे. चारों धाम सर्दियों के दौरान छह महीने तक बंद रहते हैं.

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    सरकार ने इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. यात्रा मार्गों पर करीब 6,000 पुलिसकर्मी, 17 पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी) की कंपनियां और 10 अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात की गई हैं. इसके अलावा 65 से ज्यादा हादसे वाले क्षेत्रों में SDRF के जवानों को तैनात किया गया है.

    60 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
    अधिकारियों के अनुसार, इस साल अब तक देश-विदेश से 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौर ने बताया कि इस बार यात्रियों की संख्या 60 लाख तक पहुंच सकती है, जो एक नया रिकॉर्ड होगा. पिछले साल 48 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की थी, हालांकि भारी बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रा दो हफ्ते बाधित रही थी

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का नया गठबंधन, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है गेमचेंजर

    March 3, 2026

    एलनाज नौरोजी का बड़ा डर, खामेनेई की मौत पर जश्न मनाने के बाद कहा- “मुझे मार डालेंगे”

    March 3, 2026

    खामेनेई की मौत पर ईरान में जश्न, लेकिन भारत में क्यों छाया मातम?

    March 3, 2026

    खामेनेई की मौत के बाद भारत में बढ़ा हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी

    March 3, 2026

    केजरीवाल-सिसोदिया को छोड़ने को तैयार नहीं सीबीआई, HC में ‘जज ने समझा नहीं’ बताया गया

    March 3, 2026

    तेल की कीमतों में उबाल, बाजार में हलचल: क्या भारतीय निवेशकों को चिंता करनी चाहिए? इतिहास से क्या सिखें?

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी हुई जलाए

    March 3, 2026

    हाईकमान की मुहर के साथ लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार, सीएम साय की सिफारिश हुई मजबूत

    March 3, 2026

    होली में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

    March 3, 2026

    खरीफ क्रय सत्र 2025-26 में सरकार ने तय किया था 60 लाख मीट्रिक धान खरीद का लक्ष्य

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.