Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»एयर स्ट्राइक के बाद 11 विमानतलों पर उड़ानों का संचालन बंद ,इंदौर से जम्मू और जोधपुर जाने वाली उड़ानें प्रभावित
    मध्यप्रदेश

    एयर स्ट्राइक के बाद 11 विमानतलों पर उड़ानों का संचालन बंद ,इंदौर से जम्मू और जोधपुर जाने वाली उड़ानें प्रभावित

    AdminBy AdminMay 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एयर स्ट्राइक के बाद 11 विमानतलों पर उड़ानों का संचालन बंद ,इंदौर से जम्मू और जोधपुर जाने वाली उड़ानें प्रभावित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     इंदौर

    इंदौर के जम्मू और और जोधपुर जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। यह दोनों ही फ्लाइट इंदौर से सुबह रवाना होती हैं। यह सूचना एयरलाइंस ने यात्रियों को भेजे गए मैसेज और जारी की गई एडवाइजरी में दी है। हालांकि सुबह फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलने तक कुछ यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। ऐसे में यहां पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। वे एयरलाइंस से अपने रिफंड की मांग करने लगे और कुछ ने तो अपनी यात्रा कुछ समय बाद में करने का मन बनाते हुए टाल दी।

    इंडिगो की सुबह की है दोनों उड़ानें

    इंदौर से इंडिगो एयरलाइंस की सुबह के समय पर जम्मू और जोधपुर के लिए दो उड़ानें हैं। पहली जम्मू के लिए सुबह 9 बजे है जो कि दो घंटे बाद सुबह 11 बजे जम्मू पहुंचाती है। वहीं, दूसरी जोधपुर के लिए सुबह 10.40 बजे है जो कि सुबह 1 घंटा 50 मिनट बाद 12.20 बजे जोधपुर पहुंचाती है। इन दोनों ही फ्लाइट को बुधवार को कैंसिल कर दिया गया।

     यात्रियों को मिलेगा रिफंड या अगली फ्लाइट

        ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद एहतियात के तौर पर देशभर में 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट के संचालन को कैंसिल किया है। इसमें इंदौर की भी दो फ्लाइट जम्मू और जोधपुर की प्रभावित हुई है। इसके यात्रियों को एयरलाइंस की तरफ से दो तरह की सुविधा मिल सकेगी। इसमें टिकिट कैंसिल करवाने पर जहां पूरा रिफंड मिल पाएगा तो दूसरे विकल्प के तौर पर वे इसी कंपनी की फ्लाइट बाद के समय के लिए बुक कर सकते हैं।

    एयरपोर्ट पर यात्रियों की लग गई भीड़

    इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह फ्लाइट से रवाना होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए। असल में दोनों ही फ्लाइट के समय में 1 घंटा 40 मिनट का ही अंतर था तो ऐसे में दोनों ही फ्लाइट के यात्री लगभग एक ही समय पर एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। इसके बाद जब वे काउंटर पर पहुंचे तो वहां पर उन्हें फ्लाइट के कैंसिल होने की जानकारी मिली। ऐसे में यात्रियों ने पहले तो दूसरी कंपनी की फ्लाइट से इन शहरों के लिए फ्लाइट टिकिट देने की मांग रखी। जिसे एयरलाइंस ने मना कर दिया। इसके बाद एयरलाइंस ने उन्हें रिफंड व अन्य नियमों की जानकारी दी।

    श्रीनगर की वाया दिल्ली उड़ान भी कैंसिल

    बताया गया कि इंदौर से दिल्ली होते हुए श्रीनगर के लिए भी उड़ान जाती है। श्रीनगर तक जाने के लिए जिन यात्रियों ने टिकट खरीदे थे। वे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। इंदौर से फ्लाइट रात को दिल्ली के लिए रवाना होती है और वहां से सुबह पांच बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरता है। श्रीनगर, जम्मू के अलावा लेह, चंडीगढ़,बीकानेर, जोधपुर, अमृतसर भुज और जामनगर की उड़ानें भी निरस्त हुई है,क्योकि यह शहर पाकिस्तान के सीमा के करीबी शहरों में शामिल है। एयरलाइंस कंपनियों ने गुरुवार सुबह एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल सिर्फ बुधवार की उड़ानें निरस्त की गई है। सीमावर्ती विमानतलों पर उड़ानों का संचालन बंद है। वहां जाने वाले विमान दूसरे शहरों में भी जाते है, इस कारण देश के अन्य शहरों की उड़ानें प्रभावित हुई है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    air
    Admin

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी योजना की 34वीं किश्त

    March 12, 2026

    एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी व जमाखोरी पर तत्काल एफआईआर के निर्देश

    March 12, 2026

    केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां मुख्यमंत्री के प्रयासों से किसानों को मिली अहम सौगातें

    March 12, 2026

    कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का असर, प्रदेश की बड़ी सफलता पर मंत्री वर्मा का बयान

    March 12, 2026

    ‘फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026’ में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.