Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हालात तनावपूर्ण
    विदेश

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हालात तनावपूर्ण

    AdminBy AdminMay 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हालात तनावपूर्ण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कराची

    भारतीय सेना द्वारा बुधवार तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. इस बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. भारत का यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था. उस हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी.

    आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई भारतीय स्ट्राइक में अब तक 26 लोगों की मौत और 46 से अधिक घायल होने की पुष्टि पाकिस्तानी सेना ने की है. भारत ने ये स्ट्राइक पंजाब प्रांत और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में की.

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रांत में आपातकाल (Emergency) की घोषणा कर दी है. सरकारी बयान के अनुसार, सभी शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार के लिए बंद कर दिया गया है.

    पंजाब में हाई अलर्ट

    बयान में कहा गया है कि पंजाब पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सभी जिलों की प्रशासनिक इकाइयों को सतर्क कर दिया गया है. साथ ही, सभी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है.

    सिविल डिफेंस समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तलब किया गया है ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई कमी न रहे. हमलों के तुरंत बाद पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया था, जिसे अब आंशिक रूप से खोला जा रहा है.

    भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में जिन नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें से अधिकतर वही थे जहां से भारत में आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी.  

    भारत ने किए नौ सटीक हमले

    आपको बता दें कि देर रात भारतीय सशस्त्र बलों ने नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ पंजाब का बहावलपुर भी शामिल है.एक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि 'भारत की कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है.' उन्होंने कहा कि पहलगाम का हमला अत्यधिक बर्बरतापूर्ण था.

    इस दौरान कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने बताया कि भारत के सशस्त्र बलों ने 6-7 मई 2025 की रात 1 बजकर 5 मिनट से 1.30 बजे के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया. उन्होंने बताया, "ये ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था. इस कार्रवाई में ना तो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और ना ही आम लोगों को. नौ आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से इन्हें तबाह कर दिया गया."

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Operation Sindoor
    Admin

    Related Posts

    इजरायल का बड़ा हमला! खुफिया मंत्री खतिब के मारे जाने का दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

    March 18, 2026

    पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का आरोप, विदेश मंत्री ने कूटनीतिज्ञों से कहा– सच उजागर करें

    March 18, 2026

    युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा बयान: ईरान-रूस साथ, अमेरिका को दी मदद की पेशकश

    March 18, 2026

    बीच समंदर बदला रास्ता: रूस का तेल लेकर आ रहा जहाज अब भारत पहुंचेगा, जानें वजह

    March 18, 2026

    इजरायल का बेरूत पर हमला! मिसाइल गिरते ही ढही बहुमंजिला इमारत, 6 की मौत

    March 18, 2026

    नेपाल में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोत्तरी

    March 19, 2026

    ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

    March 19, 2026

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    एमपी ने 43,014 गांवों का ड्रोन सर्वे करके 54.18 लाख लोगों को दिया संपत्ति कार्ड, गुजरात-महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.