Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»पाकिस्तान देता रहा गीदड़ भभकी, भारत ने मचा दिया कोहराम, अब विश्व के नक्शे में पाकिस्तान नहीं होगा
    देश

    पाकिस्तान देता रहा गीदड़ भभकी, भारत ने मचा दिया कोहराम, अब विश्व के नक्शे में पाकिस्तान नहीं होगा

    AdminBy AdminMay 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान देता रहा गीदड़ भभकी, भारत ने मचा दिया कोहराम, अब विश्व के नक्शे में पाकिस्तान नहीं होगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नईदिल्ली
    भारतीय सेना की ओर से पाकिस्‍तान और पीओके में की गई कार्रवाई को लेकर जम्मू में स्‍वागत किया जा रहा है. जम्‍मू-कश्‍मीर में स्‍थानीय लोगों ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' के नारे लगाए. इस दौरान स्‍थानीय लोगो में काफी ज्यादा उत्साह दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा था, वह कर दिखाया. अभी मात्र 100 किलोमीटर तक घुसे हैं, 300 किलोमीटर तक जाना बाकी है. उत्साहित लोग बोले, "हम इस्लामाबाद और लाहौर तक तिरंगा फैलाएंगे."

    पाकिस्तान के अंदर हाहाकार मचा, भारत ने जताई खुशी
    स्थानीय लोगों ने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल को बधाई देते हैं. पूरे देश की मांग थी कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया जाए. मंगलवार की रात लोग सोए रहे और भारत पाकिस्तान में तबाही मचाता रहा. सुबह पता चला कि आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है. इस दौरान सैन्य कार्रवाई में आतंकियों के नौ ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए.

    अबकी पार 300 पार
    स्थानीय लोगों ने कहा कि आतंक के पनाहगाह पाकिस्तान के अंदर हाहाकार मचा हुआ है. पाकिस्तान को धराशायी करने का काम भारतीय सेना ने किया. वहीं, पुंछ के अंदर हमारी थल सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. अभी मात्र 100 किलोमीटर तक घुसे हैं, 300 किलोमीटर तक जाना बाकी है. हम इस्लामाबाद और लाहौर तक तिरंगा फहराएंगे. अब विश्व के नक्शे में पाकिस्तान नहीं होगा.

    पाकिस्तान देता रहा गीदड़ भभकी, भारत ने मचा दिया कोहराम
    पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों का जवाब भारतीय सेना ने दे दिया है. गौरतलब है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें आतंकवादी समूह लश्कर-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है. पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने कायराना हमला कर 26 लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी थी.

    अभी भारत मौजूदा रुख?
    ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने 'सटीक, संयमित और गैर-उत्तेजक' बताया है, जिसमें पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि खुफिया जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से और हमले की साजिश थी, जिसे रोकने के लिए यह कदम जरूरी था. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को जीरो टॉलरेंस दिखाना होगा. हमले के तुरंत बाद भारत ने G20, UN, और अमेरिका जैसे देशों को हमले की जानकारी दी, जिससे वैश्विक समर्थन जुटाने की कोशिश की गई है.

    अब भारत का संभावित आगे का कदम क्या हो सकता है?
    हाई अलर्ट पर सेना
    ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान लगातार LoC पर गोलाबारी कर रहा है, जिसमें मासूम नागरिकों की जान जाने की खबर है. भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है. उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, और पंजाब में हाई अलर्ट है. भारतीय वायुसेना 7-8 मई को बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास कर रही है, जिसमें राफेल, सुखोई-30, और जगुआर विमान शामिल हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती गांवों के लोगों को बंकरों में भेजने का आदेश दिया है.

    कूटनीतिक दबाव
    भारत ने UN, अमेरिका, UAE, और सऊदी अरब को सबूतों के साथ बताया कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से बात की. भारत अब UNSC में पाकिस्तान को घेरने की कोशिश करेगा, जैसा कि 2019 में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करवाकर किया था.

    आतंकी नेताओं पर नकेल:
    ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने नष्ट हुए है. सूत्रों के मुताबिक, यह पहला चरण था, और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के आधार पर और कार्रवाइयां हो सकती हैं. मसूद अजहर और लश्कर नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश जारी रह सकती है. अगला टारगेट इन्हीं लोगों को बनाया जा सकता है.

    देश में आंतरिक सुरक्षा मजबूत करना
    भारत ने 1971 के बाद पहला मॉक ड्रिल आज करवा रहा है, जो देश के कई राज्यों में है. अब सरकार देशा में किसी अनहोनी से बचने की पूरी कोशिश करेगी.

    अब पाकिस्तान के रवैया भी आगे तय करेगा
    भारत ने हमला करके पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी है. अब पाकिस्तान को देखना है कि वह आतंकियों के ठिकाने जो नष्ट हुए उस पर क्या जवाब भारत को देगा. यह अलग बात है जैसे ही पाकिस्तान को इस हमले की सूचना मिली वह बौखला गया. सीमा पर गोली बारी करने लगा. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ने जवाबी कार्रवाई की धमकी भी दी, लेकिन साथ में यह भी कहा कि अगर इस तनाव पर भारत अब अपना कदम पीछे खींच लेता है तो वह अब कोई जवाब नहीं देने वाला. लेकिन पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या करेगा, उस पर भी भारत का जवाब तय होगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Operation Sindoor
    Admin

    Related Posts

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    मध्य प्रदेश की 22.77 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनीं, देश के टॉप-5 राज्यों में चौथे स्थान पर

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, जल गंगा अभियान की सफलता के लिए स्थानीय निकायों की सक्रियता आवश्यक

    March 19, 2026

    इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स; जनता पर 4000 तक का वित्तीय बोझ

    March 19, 2026

    इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच, ब्रेक स्पीड टेस्ट चार बार किया

    March 19, 2026

    ग्वालियर शहर का मास्टर प्लान तैयार, 3 दिशा में बढ़ेगी सीमा, 600 करोड़ की लागत अनुमानित

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोत्तरी

    March 19, 2026

    ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

    March 19, 2026

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    एमपी ने 43,014 गांवों का ड्रोन सर्वे करके 54.18 लाख लोगों को दिया संपत्ति कार्ड, गुजरात-महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.