Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»चीन के भोंपू ग्लोबल टाइम्स को भारत का करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैला रहा था पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा, सबूतों से बंद कर दी बोलती
    देश

    चीन के भोंपू ग्लोबल टाइम्स को भारत का करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैला रहा था पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा, सबूतों से बंद कर दी बोलती

    AdminBy AdminMay 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन के भोंपू  ग्लोबल टाइम्स को भारत का करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैला रहा था पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा, सबूतों से बंद कर दी बोलती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीजिंग
     भारतीय सेना के पाकिस्तान और पीओके के अंदर घुसकर आतंकियों को मारने से पाकिस्तान के दोस्त चीन को दर्द हुआ है। चीन का सरकारी न्यूज ऑउटलेट ग्लोबल टाइम्स तो हमले के बाद से ही पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा मशीनरी के रूप में काम करने लगा था। ग्लोबल टाइम्स ने पाकिस्तान की फेक न्यूज फैक्ट्री खबरों को तेजी से फैलाने का काम शुरू कर दिया था। चीन के इस सरकारी भोंपू को भारत ने करारा जवाब दिया और झूठ की फैक्ट्री को बंद करने को कह दिया।
    पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा बना ग्लोबल टाइम्स

    भारत के हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने अपनी इज्जत बचाने के लिए भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाना शुरू किया और भारतीय लड़ाकू विमानों का दावा कर डाला। पाकिस्तान के इस एजेंडे में चीनी ग्लोबल टाइम्स भी शामिल हो गया। ग्लोबल टाइम्स ने एक्स पर अपनी एक रिपोर्ट शेयर की जिसमें कहा कि पाकिस्तानी सेना के सूत्रों के हवाले से दावा किया उसने हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए एक और भारतीय फाइटर जेट मार गिराया।

    भारत ने दिया करारा जवाब

    इसी पोस्ट में आगे कहा गया कि यह तीसरा फाइटर जेट था, जिसे पाकिस्तानी वायुसेना ने मार गिराया गया। ग्लोबल टाइम्स के इस झूठे दावे का बीजिंग में मौजूद भारतीय दूतावास ने खंडन करते हुए करारा जवाब दिया। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के एक्स हैंडल से कहा पोस्ट की रीट्वीट करते हुए कहा गया, 'प्रिय ग्लोबलटाइम्स हम आपको सलाह देंगे कि इस तरह की गलत सूचना को आगे बढ़ाने से पहले अपने तथ्यों की पुष्टि कर लें और अपने स्रोतों की जांच कर लें।'
    चीन ने संयम बरतने की दी सलाह

    इस बीच भारत और पाकिस्तान में तनाव को लेकर चीन ने बयान दिया है। हमले के बाद बुधवार को चीन ने भारत और पाकिस्तान से क्षेत्र में 'शांति व स्थिरता के व्यापक हित' को ध्यान में रखते हुए संयम बरतने का बुधवार को आह्वान किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। भारत ने इस सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है।

    भारत की कार्रवाई के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, 'हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे। वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं। पहलगाम आतंकवादी हमले का स्पष्ट संदर्भ देते हुए उसने कहा, 'चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है।'

    भारत की कार्रवाई से दुखी हुआ चीन

    इसमें कहा गया, 'हम दोनों पक्षों से शांति व स्थिरता के व्यापक हित के लिए काम करने, शांति कायम रखने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आग्रह करते हैं जिससे स्थिति और जटिल हो सकती है।' बयान में कहा गया, 'आज सुबह भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई चीन की नजरों में खेदजनक है।'

    पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के 'मित्र' चीन ने इसकी निंदा करते हुए हमले की निष्पक्ष व त्वरित जांच करने का आह्वान किया था। पिछले कुछ दिनों में दोनों देशों ने कूटनीतिक संपर्क भी बढ़ाया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने 27 अप्रैल को चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी से फोन पर बात की थी। इसके अलावा पाकिस्तान में चीनी राजदूत जियांग जेडोंग ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात भी की। गौरलतब है कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग बुधवार को चार दिवसीय यात्रा पर रूस के लिए रवाना होने वाले हैं। शी के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी निर्धारित है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Operation Sindoor
    Admin

    Related Posts

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    संसद में गूंजा ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद, अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान—गाने पर बैन

    March 18, 2026

    आम आदमी को राहत: नॉन-एसी कोच बढ़ाने के साथ रेलवे दे रहा भारी सब्सिडी

    March 18, 2026

    PAN Card बनवाना हुआ आसान या मुश्किल? 1 अप्रैल से लागू होगा नया सिस्टम, जानें पूरी डिटेल

    March 18, 2026

    PM Kisan की 22वीं किस्त के बाद नया तोहफा, कपास किसानों को ₹1718 करोड़ MSP सहायता

    March 18, 2026

    देश में रोजगार का बड़ा बूस्ट, 33,660 करोड़ की योजना से बनेंगे 100 इंडस्ट्रियल पार्क

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोत्तरी

    March 19, 2026

    ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

    March 19, 2026

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    एमपी ने 43,014 गांवों का ड्रोन सर्वे करके 54.18 लाख लोगों को दिया संपत्ति कार्ड, गुजरात-महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.