Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»भारतीयवायु डिफेंस यूनिट्स ने काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से ज्यादा ड्रोन्स को नष्ट किया
    देश

    भारतीयवायु डिफेंस यूनिट्स ने काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से ज्यादा ड्रोन्स को नष्ट किया

    AdminBy AdminMay 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीयवायु डिफेंस यूनिट्स ने काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से ज्यादा ड्रोन्स को नष्ट किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब तक की चरम स्थिति पर है. इंडिया के जबरदस्त प्रहार से पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक  F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पाकिस्तान के ही पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह विमान पाकिस्तान की सीमा में गिरा.

    इसके अलावा सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया. आइए जानते हैं कि भारत के पास मौजूद किन हथियारों ने पाकिस्तान को घुटने पर लाने में मदद की है.

    कल रात, जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और इंटरनेशनल बॉर्डर्स के साथ कई जगहों पर स्वार्म ड्रोन भेजने की कोशिश की, तो उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु डिफेंस यूनिट्स द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से ज्यादा ड्रोन्स को नष्ट कर दिया गया.

    भारत ने एस-400, एल-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन और सोवियत मूल की ZSU-23-4 शिल्का यूनिट्स सहित ड्रोन रोधी और कम ऊंचाई वाले एयर डिफेंस सिस्टम की पूरी सीरीज तैनात कर दी है. इसके अलावा अन्य एडवांस काउंटर-यूएएस इक्विपमेंट का बड़े स्तर उपयोग किया गया, जिससे हवाई खतरों का मुकाबला करने की सेना की मजबूत क्षमता का प्रदर्शन हुआ.

    एस-400

    इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर S-400 ने पाकिस्तान के मंसूबे को शिकस्त दी है. पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि, भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया. भारतीय सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दिया. सेना के सूत्रों के मुताबिक, इन मिसाइलों का निशाना जम्मू एयरस्ट्रिप था, लेकिन वक्त पर जवाबी कार्रवाई से बड़ा नुकसान टाल दिया गया.

    INS विक्रांत

    भारत के पास मौजूद INS विक्रांत ने समंदर में ताकत दिखाई. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने पहले ही आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात कर रखा है. नौसेना का ये स्ट्राइक शिप करवर तट के पास तैनात किया गया था. इसके स्ट्राइक ग्रुप में एक विमानवाहक पोत, विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत और अन्य सहायक जहाज शामिल हैं. मसलन, भारत की तीनों सेनाओं ने मिलकर पहले पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया और इसके बाद ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ने जंग की ठान ली है, जिसका सेनाओं माकूल जवाब दे रही हैं.

    ZSU-23-4 शिल्का

    रूसी उपनाम 'शिल्का' से मशहूर, यह ऑटोमेटिक सिस्टम एक ट्रैक किए गए चेसिस पर चार 23 मिमी ऑटोकैनन लगाती है, जो 20 किमी दूर तक के टारगेट का पता लगाने में सक्षम रडार द्वारा निर्देशित होती है.

    यह प्रति मिनट 4,000 राउंड तक फायर कर सकता है और हाल ही में इसे छोटे ड्रोन से निपटने के लिए प्रॉक्सिमिटी-फ़्यूज़ गोला-बारूद और उन्नत फायर-कंट्रोल सिस्टम के साथ अपग्रेड किया गया है. इसकी तेज़ फ़ायर और रडार सटीकता इसे न केवल यूएवी बल्कि हेलीकॉप्टर और हल्के बख्तरबंद वाहनों के लिए भी घातक बनाती है.

    आकाश मिसाइल सिस्टम

    7-8 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, चंडीगढ़, और अन्य 15 शहरों में भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की. आकाश मिसाइल सिस्टम ने श्रीनगर की ओर बढ़ रहे एक पाकिस्तानी JF-17 जेट को नष्ट किया. इस प्रणाली ने ड्रोनों और मिसाइलों को ट्रैक और नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. भारत द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एक मध्यम दूरी की सतह-से-हवा मिसाइल प्रणाली है, जिसे डीआरडीओ (DRDO) ने डिज़ाइन किया है. यह भारतीय सेना और वायुसेना की रीढ़ है. 8 मई 2025 को पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश को भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने पूरी तरह नाकाम कर दिया.

    ये हथियार सिस्टम भारत की एयर डिफेंस रणनीति का अभिन्न हिस्सा हैं. दुश्मन के हवाई खतरों को नष्ट करने में सक्षम हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    s400
    Admin

    Related Posts

    दुनिया भारत से ले रही AI की प्रेरणा, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का बड़ा बयान

    February 22, 2026

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण मुठभेड़, जैश का बड़ा आतंकी ढेर

    February 22, 2026

    ओडिशा में ट्रेलर की टक्कर से 5 पुलिस जवानों की मौत और 3 की हालत नाजुक

    February 22, 2026

    लिव इन पार्टनर लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में लगाई आग

    February 22, 2026

    हमले की योजना बना रहे 8 संदिग्ध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी गिरफ्तार

    February 22, 2026

    शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, पुणे में दोबारा भर्ती

    February 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    दुनिया भारत से ले रही AI की प्रेरणा, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का बड़ा बयान

    February 22, 2026

    सिद्ध धाम ताला में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई

    February 22, 2026

    नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, देवजी समेत 19 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

    February 22, 2026

    सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.