Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»स्थगित किए गए आईपीएल 2025 का एक हफ्ते बाद जारी होगा नया शेड्यूल
    खेल

    स्थगित किए गए आईपीएल 2025 का एक हफ्ते बाद जारी होगा नया शेड्यूल

    AdminBy AdminMay 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्थगित किए गए आईपीएल 2025 का एक हफ्ते बाद जारी होगा नया शेड्यूल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

     

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 तत्काल प्रभाव से एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है. भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण ये फैसला लिया गया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है. बीसीसीआई ने कहा कि उसने खिलाड़ियों की चिंता, प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है. आईपीएल का अपडेटेड शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा.

    आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने यह निर्णय सभी प्रमुख हितधारकों के साथ उचित परामर्श के बाद लिया गया, जिसमें अधिकांश फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों की चिंता और इमोशन्स के साथ-साथ प्रसारक, प्रायोजकों और प्रशंसकों के विचारों को भी व्यक्त किया. बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की ताकत और तैयारियों में पूर्ण विश्वास रखता है. बोर्ड ने सभी हितधारकों के सामूहिक हित में ऐसा करना उचित समझा.'

        
        इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 8 मई तक 58 मुकाबले हुए थे, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच भी शामिल है. हालांकि 8 मई (बुधवार) को धर्मशाला में आयोजित यह मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया था. वहीं धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया. खिलाड़ियों के धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई.
        

    बयान में आगे कहा गया, 'इस महत्वपूर्ण मोड़ पर बीसीसीआई राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़ा है. हम भारत सरकार, सशस्त्र बलों और हमारे देश के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं. बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और नि:स्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके वीर प्रयासों ने देश की सेवा की है.'

    पहले भी आईपीएल पर आ चुका संकट

    आईपीएल में अभी 12 लीग मैच तथा कोलकाता में होने वाले फाइनल सहित 4 नॉकआउट मैच खेले जाने बाकी थे. लीग का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था. आईपीएल पर पहले भी संकट आ चुका है. कोरोना काल में आईपीएल के मुकाबलों को बीच में ही रोकना पड़ा था.

    2021 में 29 मुकाबले होने के बाद आईपीएल को वहीं रोक दिया गया था और 2 मई के मुकाबले के बाद अगला चरण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया था. अब बीसीसीआई आईपीएल 2025 के बाकी 16 मैच (12 लीग और चार नॉकआउट) सही समय पर कराने की कोशिश करेगा.

    भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के एक पखवाड़े बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे. हवाई हमले के अलार्म और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच गुरुवार को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित भारत के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया. इससे पहले दिन में, लाहौर और रावलपिंडी सहित अन्य शहरों में भारतीय ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थानांतरित कर दिया गया था.

    2024 का आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों आया था क्योंकि उसी समय लोकसभा चुनाव भी हो रहे थे. पहला हिस्सा 22 मार्च से 7 अप्रैल तक चला, जिसमें 21 मैच हुए. इसके बाद चुनाव की तारीखें तय होने पर बाकी मैचों और प्लेऑफ का शेड्यूल बनाया गया और खेले गए. इससे टूर्नामेंट आसानी से हो सका और किसी तरह की परेशानी नहीं हुई.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured IPL 2025
    Admin

    Related Posts

    भारत का कमाल बरकरार, ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों में शामिल

    March 2, 2026

    अब सरकारी स्कूलों में भी नर्सरी-केजी! MP में 4500 स्कूलों के लिए आयु सीमा और गाइडलाइन जारी

    March 2, 2026

    संजू सैमसन की पारी फीकी पड़ी? गंभीर बोले- मैच जिताने वाले थे ये दो चौके

    March 2, 2026

    टीम इंडिया का भविष्य संवारने की तैयारी, BCCI ने दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी

    March 2, 2026

    बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 2, 2026

    300+ अवैध कब्जों से घिरा भोपाल का बड़ा तालाब, कार्रवाई पर प्रशासन कटघरे में

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    हवाई यात्रा पर ईरान संकट की मार: सैकड़ों उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को रिफंड में छूट

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.