Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»तनाव के बीच पाकिस्तान को UAE ने दिखाया ठेंगा, PSL की मेजबानी से किया इनकार, PCB को बड़ा झटका
    खेल

    तनाव के बीच पाकिस्तान को UAE ने दिखाया ठेंगा, PSL की मेजबानी से किया इनकार, PCB को बड़ा झटका

    AdminBy AdminMay 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तनाव के बीच पाकिस्तान को UAE ने दिखाया ठेंगा, PSL की मेजबानी से किया इनकार, PCB को बड़ा झटका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 2025 को स्थगित करने का फैसला लिया है. पीसीबी मौजूदा सीजन में बचे हुए 8 मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में कराना चाहता था, लेकिन पाकिस्तान को यूएई ने झटका दे दिया. सूत्रों के मुताबिक अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते उत्पन्न होने वाली सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मेजबानी की मंजूरी देने से मना कर दिया था. इसके चलते पीसीबी को अब टूर्नामेंट को स्थगित करने पर विवश होना पड़ा है.

    पाकिस्तान के मंसूबों पर फिरा पानी!

    समझा जाता है कि हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर अमीरात क्रिकेट बोर्ड यह संकेत नहीं देना चाहता था कि वह पीसीबी का मददगार है और पीएसएल की मेजबानी से ऐसा ही संकेत जाता. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'अमीरात क्रिकेट बोर्ड के हालिया वर्षों में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) से मजबूत रिश्ते रहे हैं. इसने टी20 वर्ल्ड कप 2021 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत के मैचों के अलावा आईपीएल की भी मेजबानी की है.'

    साथ ही दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का मुख्यालय भी है. सूत्र ने आगे कहा, 'यूएई में काफी तादाद में साउथ एशियन हैं जिन्हें क्रिकेट काफी पसंद है. इतने तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग की मेजबानी करने से समरसता बिगड़ सकती थी, सुरक्षा को लेकर खतरा हो सकता था और दोनों समुदायों के बीच अनावश्यक तनाव हो सकता था.'

    बता दें कि पीसीबी ने शुक्रवार (9 मई) की सुबह बयान जारी करके कहा था कि टूर्नामेंट के आखिरी 8 मैच संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किए जाएंगे. पहले इनका आयोजन रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होना था. लेकिन अब पीसीबी को यूटर्न लेना पड़ा है. पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन का हवाला देकर टूर्नामेंट को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है.

    रावलपिंडी स्टेडियम को हुआ था नुकसान...

    भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला करते हुए रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर भी ड्रोन अटैक क‍िया था. इस स्टेडियम में (8 मई) को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेला जाना था, जिसमें पेशावर और कराची की टीमें आमने-सामने होने वाली थीं. भारत के जवाबी हमले के बाद ही पीएसएल को पाकिस्तान से बाहर आयोजित करने का फैसला किया गया था, जिसे अब चंद घंटों में ही बदलना पड़ा.

    पीएसएल 2025 की शुरुआत इस बार 11 अप्रैल को हुई थी. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी के बाद PSL का ड्राफ्ट हुआ था, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. ऐसे में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने पीएसएल का रुख किया. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ये खिलाड़ी बिक नहीं पाए थे.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    PSL
    Admin

    Related Posts

    ट्रंप करेंगे ईरान टीम का स्वागत, फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इन्फेंटिनो ने कही बड़ी बात

    March 11, 2026

    कुलदीप यादव की वेडिंग सेलिब्रेशन मसूरी में, विराट कोहली-जय शाह सहित कई खास मेहमान पहुंचेंगे

    March 11, 2026

    चैंपियंस लीग में एटलेटिको मैड्रिड का दमदार प्रदर्शन, टोटेनहम को दी करारी शिकस्त

    March 11, 2026

    टिकट न मिलने पर शिवम दुबे का अनोखा सफर, फ्लाइट छोड़ थर्ड एसी से छिपते-छिपाते पहुंचे घर

    March 11, 2026

    न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

    March 11, 2026

    इंडियन वेल्स ओपन में सिनर का जलवा, फोंसेका को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 12 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किसे बरतनी होगी सावधानी

    March 11, 2026

    शक्ति संवाद कार्यक्रम में हुआ मेंटल हेल्थ और सायको सोशल वेलबीइंग पर एमओयू

    March 11, 2026

    दिल्ली सरकार के कामकाज पर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं – तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे

    March 11, 2026

    वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.