Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»भारत-पाक में सीजफायर का बांग्लादेश ने स्वागत किया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की
    विदेश

    भारत-पाक में सीजफायर का बांग्लादेश ने स्वागत किया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की

    AdminBy AdminMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-पाक में सीजफायर का बांग्लादेश ने स्वागत किया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका
    भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों से चल रहे तनाव में कमी आ गई है। दोनों देश युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान ने शनिवार रात भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए, जिसे एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। हालांकि, इसके बाद से एलओसी और बॉर्डर राज्यों में शांति है। भारत-पाक में सीजफायर का बांग्लादेश ने स्वागत किया है। इसके साथ ही, उन्होंने भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व और कथित मध्यस्थता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है।

    यूनुस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत होने और बातचीत में शामिल होने के लिए ईमानदारी से सराहना करता हूं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो की प्रभावी मध्यस्थता के लिए भी उनकी गहरी सराहना व्यक्त करना चाहूंगा। बांग्लादेश कूटनीति के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने के लिए हमारे दोनों पड़ोसियों का समर्थन करना जारी रखेगा।"

    युद्धविराम की घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, "अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और बेहतरीन बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के लिए बधाई।" ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि युद्धविराम को सुरक्षित करने में अमेरिकी मध्यस्थता महत्वपूर्ण थी।

    वहीं, भारत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संघर्ष विराम की पुष्टि करते हुए कहा, "भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।" पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी संघर्ष विराम की पुष्टि करते हुए कहा, "पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।"

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से युद्ध की आशंका, ट्रंप के पास 50 संभावित ठिकानों की जानकारी

    January 15, 2026

    स्पेन की 20 साल की राजकुमारी लियोनोर बनेंगी पहली महारानी, 150 वर्षों में पहली बार होगा ऐसा

    January 15, 2026

    ट्रंप का ईरान को दो टूक संदेश: बातचीत बंद, आर्थिक शिकंजा कसा, आंदोलनकारियों के साथ खड़े

    January 14, 2026

    ईरान संकट गहराया: बिगड़ते हालात पर भारत का अलर्ट, नागरिकों को तत्काल निकलने की सलाह

    January 14, 2026

    अमेरिका-ईरान जंग का साइड इफेक्ट: पाकिस्तान पर मंडराया तिहरा संकट, सेना प्रमुख आसिम मुनीर अलर्ट

    January 14, 2026

    ईरान का आरोप: ट्रंप और नेतन्याहू को किलर बताया, 2500 मौतों का जिम्मेदार बना अमेरिका और इज़राइल

    January 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    देश में अग्रणी राज्यों में, उत्तर प्रदेश में 2316 ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना

    January 15, 2026

    14 जनवरी के स्नान पर्व में 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान – ऋषिराज, माघ मेला अधिकारी

    January 15, 2026

    गोल्ड रेट आज (15 जनवरी): 22-24 कैरेट के ताजा दाम अपने शहरों में

    January 15, 2026

    भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा, कलेक्टर के निर्देश पर 25 आरोपियों पर FIR दर्ज

    January 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.