Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»सीजफायर के बाद सेंसेक्स 2200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 24,606 अंक के स्तर पर
    व्यापार

    सीजफायर के बाद सेंसेक्स 2200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 24,606 अंक के स्तर पर

    AdminBy AdminMay 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीजफायर के बाद सेंसेक्स 2200  अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 24,606 अंक के स्तर पर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    भारतीय शेयर बाजार (Stock Market India) पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर (Indo-PAK Ceasefire) असर देखने को मिला और Sensex खुलते ही 81,000 के पार कारोबार करता दिखाई दिया. बीते सप्ताह शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने वाले सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) तूफानी तेजी के साथ ओपन हुए. एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स ओपने होने के आधे घंटे बाद 2287 अंकों की तेजी लेकर ट्रेड करने लगा, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी भी 691 अंक चढ़ गया.  

    सेंसेक्स-निफ्टी न खुलते ही मचाया गदर
    सोमवार को पहले से ही शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी के संकेत पहले से ही मिल रहे थे. एशियाई बाजारों में तेजी के बाद BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 79,454.47 से करीब 1500 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर 80,803.80 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की और फिर मिनटों में ये 1926 अंक चढ़कर 81,380 के आस-पास कारोबार करता दिखाई देने लगा और आधे घंटे के कारोबार के बाद ये इंडेक्स 2287.22 अंक या 2.88% की तेजी लेकर 81,741.69 पर कारोबार करने लगा. सेंसेक्स की तहह ही NSE Nifty भी अपने पिछले बंद 24,008 की तुलना में चढ़कर 24,420 पर खुला और कुछ ही देर में ये 582.75 अंक की तेजी लेकर 24,593.75 पर कारोबार करता हुआ दिखा और आधे घंटे में ये भी 691.85 अंक या 2.88% चढ़कर 24,699.85 अंक पर पहुंच गया.

    रॉकेट बने ये 10 बड़े शेयर
    शेयर बाजार में तेजी के बीच लार्जकैप कंपनियों में शामिल जो शेयर सबसे तेज रफ्तार के साथ भागे, उनमें Top-10 Stocks में Axis Bank (4%), Adani Ports (3.88%), Bajaj Finserv (3.75%), Eternal Share (3.61%), Bajaj Finance Share (3.61%), NTPC Share (3.50%), Tata Steel Share (3.40%), Reliance Share (3.23%), ICICI Bank Share (2.90%) और HDFC Bank Share (2.85%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.

    बात करें, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के बारे में, तो Midcap Index में शामिल Escorts Share (7.63%), Suzlon Share (7.32%), First Cry Share (7.22%), Dixon Tech Share (6.40%), RVNL Share (6.30%), IREDA share (5.43%) चढ़कर कारोबार कर रहे थे. तो वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में Punjab Chemical (13%) और KPEL 10% की बढ़त लेकर कारोबार कर रहा था.

    शुक्रवार को आई थी बड़ी गिरावट  
    बीते सप्ताह के आखिरी दो कारोबारी दिनों में भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट देखने को मिली थी और शुक्रवार को तो BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 80,334.81 की तुलना में फिसलते हुए 78,968 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी और दिनभर रेड जोन में ट्रेड करता रहा. हालांकि मार्केट क्लोज होते-होते इसकी गिरावट कुछ कम हुई, फिर भी ये इंडेक्स अंत में 880.34 अंक या 1.10 फीसदी फिसलकर 79,454.47 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग बंद होने पर 265.80 अंक या 1.10% की गिरावट के साथ 24,008 पर बंद हुआ था.

    सीजफायर के बाद मिल रहे थे अच्छे संकेत  
    Indo-Pak Ceasefire के बाद बाजार के लिए विदेशों से अच्छे संकेत मिल रहे थे, जिनका असर भी देखने को मिला है. जहां आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी स्टॉक मार्केट (US Stock Market) मिले-जुले स्तर पर बंद हुए थे. तो वहीं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ज्यादातार एशियाई बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. Gift Nifty तो शुरुआती कारोबार में ही 525 अंकों की छलांग लगाते हुए 24,610 के लेवल पर जा पहुंचा था.

    तनाव में टूटा, अब सीजफायर के बाद भागा
    बीते 22 अप्रैल को श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन चरम पर पहुंच गई थी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेनाओं की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान और POK में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए थे. इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी की और ड्रोन व मिसाइल अटैक किया, जिसपर भी भारत की ओर से करारा प्रहार करते हुए उसे घुटनों पर ला दिया.

    इस बढ़े तनाव के बीच जहां पाकिस्तानी स्टॉक मार्केट हर रोज क्रैश (Pakistan Stock Market Crash) होता नजर आया, तो वहीं भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दो दिन लगातार गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, अब India-Pakistan के बीच सीजफायर हो चुका है और इसका असर एशियाई समेत भारतीय बाजार पर साफ दिखा है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bse top-news
    Admin

    Related Posts

    अमेरिका में टैरिफ विवाद खत्म! ट्रंप का फैसला, अब नहीं लगेगा अवैध टैक्स, जानें कब से लागू

    February 23, 2026

    संघर्ष से सफलता की ओर: श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप को मिला संस्कार सिटी स्कूल का सहारा

    February 23, 2026

    बिजली व्यवस्था की पड़ताल: जायका टीम ने MP Transco के प्रोजेक्ट्स का लिया जायजा

    February 23, 2026

    जीत का सिलसिला टूटा तो बदलेगी प्लेइंग XI! अभिषेक, तिलक या रिंकू पर गिरेगी गाज

    February 23, 2026

    मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को घेरा, ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन का नेता बताया

    February 23, 2026

    MP में 70 हजार अतिथि शिक्षकों को तगड़ा झटका, ये कदम नहीं उठाया तो नौकरी पर बन सकती है खतरे की तलवार

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सीएम योगी के सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूपी को मिली बड़ी निवेश सफलता, लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित

    February 23, 2026

    रोहित शेट्टी बने हार्पिक के नये ब्रांड एंबेसडर

    February 23, 2026

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण दुर्घटना: लखनऊ में बस पलटने से मचा हड़कंप, कई घायल

    February 23, 2026

    उन्नत खेती की राह दिखा रहे कृषि विज्ञान मेले, मंत्री कंषाना ने किसानों से उठाने को कहा लाभ

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.