Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिंसा प्रभावित बलौदाबाजार का किया दौरा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिंसा प्रभावित बलौदाबाजार का किया दौरा

    By June 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिंसा प्रभावित बलौदाबाजार का किया दौरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलौदाबाजार
     छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद मंगलवार तड़के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और राज्य के दो मंत्रियों ने शहर का दौरा किया।

    धार्मिक स्तंभ ‘जैतखाम’ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज ने आंदोलन किया था। इस दौरान भीड़ ने सरकारी कार्यालयों, दो दर्जन कारों और 70 से अधिक दोपहिया वाहनों में आग लगा दी थी।

    अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को आगजनी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शर्मा के पास गृह विभाग भी है।

    अधिकारियों ने बताया कि भीड़ के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी धाम में 15-16 मई की दरमियानी रात में अज्ञात लोगों ने पवित्र अमर गुफा के पास स्थित ‘जैतखाम’ में तोड़फोड़ किया था।

    सतनामी समाज पवित्र प्रतीक के रूप में ‘जैतखाम’ की पूजा करता है।

    घटना के विरोध में सतनामी समाज ने सोमवार को दशहरा मैदान में प्रदर्शन करने और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया था।

    सोमवार को हुई हिंसा के बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने 16 जून तक बलौदाबाजार शहर में धारा 144 लागू कर दी जिसके तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है।

    हिंसक प्रदर्शन के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री शर्मा, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज जिला कार्यालय परिसर पहुंचे।

    यहां संवाददाताओं से बातचीत में शर्मा ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को आगजनी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    शर्मा ने कहा, ”बड़ी संख्या में वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है और आग लगाई गई है। इनमें से कई वाहन गरीब लोगों और सरकारी कार्यालय में काम के लिए आए अधिकारियों के हैं। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है। रिकॉर्ड रूम में कई दस्तावेज जलाए गए हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले समाज के नहीं हैं।”

    उन्होंने कहा, ”पिछले महीने अमर गुफा में ‘जैतखाम’ को क्षतिग्रस्त किया गया था। उस घटना में पुलिस जांच से असंतुष्ट समाज के लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर न्यायिक जांच के आदेश दिए गए। सतनामी समाज के लोगों ने भी इस पर संतोष जताया था और कहा था कि वे मुख्यमंत्री को, आभार व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे।”

    शर्मा ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और आगजनी की। उन्होंने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है और आगजनी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने सोमवार को कहा था कि सतनामी समाज ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन प्रदर्शन हिंसक हो गया।

    कुमार ने बताया, ”प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और बैरिकेड्स तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुस गए। उन्होंने कार्यालय भवन पर पथराव किया और वहां खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वे कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए, कई कारों और दोपहिया वाहनों के साथ-साथ भवन में आग लगा दी। उन्होंने एक अन्य स्थान पर स्थित सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय पर पथराव किया और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।”

    वीडियो में कई मोटरसाइकिल, कारें और कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की इमारत में आग की लपटें देखी जा सकती हैं।

    भीड़ ने एक दमकल वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भीड़ में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जैतखाम के अपमान में कथित संलिप्तता के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

    एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने जैतखाम को नुकसान पहुंचाने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।

    छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संत बाबा घासीदास ने सतनाम पंथ की स्थापना की थी। राज्य की अनुसूचित जातियों में बड़ी संख्या सतनामी समाज के लोगों की है। यह समाज यहां के प्रभावशाली समाजों में से एक है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    अल रशीद चैरिटेबल हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान भारत योजना से किया गया निलंबित

    March 12, 2026

    बैतूल के 20 श्रमिक और हरदा के 4 श्रमिकों की सुरक्षित हुई घर वापसी

    March 12, 2026

    छात्रों के लिए जरूरी खबर: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप अटकी तो 15 मार्च तक ठीक कराएं बैंक खाता और आधार सीडिंग

    March 12, 2026

    LPG संकट का असर: होटल-रेस्टोरेंट्स को सरकार की एडवाइजरी, गैस उपयोग को लेकर दिए निर्देश

    March 12, 2026

    GST 2.0 को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का दावा: देश की अर्थव्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव

    March 12, 2026

    स्कूल में शराब पीकर पहुंचने वाले दो सहायक शिक्षक सस्पेंड

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    IPL 2026: RCB और SRH के बीच बेंगलुरु में होगा पहला मैच, शेड्यूल में हैं ये रोमांचक मुकाबले

    March 12, 2026

    अल रशीद चैरिटेबल हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान भारत योजना से किया गया निलंबित

    March 12, 2026

    अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में भाग लेने से किया इंकार, राजनीति में नई टकराव

    March 12, 2026

    बैतूल के 20 श्रमिक और हरदा के 4 श्रमिकों की सुरक्षित हुई घर वापसी

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.