Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»पुजारा कह गए बड़ी बात, कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना क्यों आसान नहीं?, शुभमन गिल भी ऑप्शन
    खेल

    पुजारा कह गए बड़ी बात, कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना क्यों आसान नहीं?, शुभमन गिल भी ऑप्शन

    AdminBy AdminMay 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुजारा कह गए बड़ी बात, कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना क्यों आसान नहीं?, शुभमन गिल भी ऑप्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। कोहली लंबे समय से नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत ने 2013 में सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद से 115 टेस्ट खेले, जिसमें कोहली ने 99 मैचों में चौथे स्थान पर बैटिंग की। कोहली के रिटायरमेंट के बाद अब यह सवाल उठ रहा कि कौन उनकी जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरेगा? वैसे, तो कई नाम चर्चा में हैं लेकिन दिग्गज भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना आसान नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ सीरीज के बाद ही यह तय होगा। वह 25 वर्षीय शुभमन गिल को भी ऑप्शन मानते हैं, जो टेस्ट कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाना है।

    लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पुजारा ने कोहली के रिप्लेसमेंट को लेकर ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ''हमें यह पता लगाने के लिए कुछ सीरीज की जरूरत होगी कि नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए कौन सबसे उपयुक्त है, क्योंकि यह एक अहम स्थान है। आपको नंबर-4 पर बैटिंग के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की जरूरत होती है। और इस समय मुझे लगता है कि यह एक ऐसा स्थान है जहां टीम प्रबंधन को यह पता लगाना होगा कि नंबर-4 पर सबसे उपयुक्त खिलाड़ी कौन है।" उन्होंने कहा, “ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी अपनी जगह पक्की नहीं की है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कुछ समय लगेगा।”

    पुजारा ने आगे कहा, "अभी कोई भी फैसला करना जल्दी है लेकिन यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इंग्लैंड में कौन अच्छा प्रदर्शन करता है, क्योंकि जो इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, वह चौथे नंबर पर खेल सकता है।" वहीं, पुजारा ने गिल के बारे में कहा, ''वह निश्चित रूप से एक ऑप्शन हैं। लेकिन वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्या वह अपना स्थान बदलना चाहते हैं? क्या वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना चाहते है? हमें देखना होगा।" दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, “शुभमन ऐसे खिलाड़ी है जो नई गेंदों को खेलने में अधिक सक्षम है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी शुरू करने से पहले वह ओपनिंग करते थे। वह तब बल्लेबाजी करना पसंद करते है जब गेंद थोड़ी सख्त और नई हो। क्या वह पुरानी गेंद से खेल पाएंगे? इस समय यह एक बड़ा सवाल है।”

    दिसंबर 2020 में सबसे लंबे फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से गिल ने अब तक 32 टेस्ट में टॉप तीन से बाहर बल्लेबाजी नहीं की है। उन्होंने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र की शुरुआत में नंबर-3 पर खेलने से पहले ज्यादातर ओपनिंग की। पुजारा का मानना ​​है कि गिल शीर्ष क्रम में बने रहने के लिए सबसे उपयुक्त हैं लेकिन नंबर-4 पर जाने की संभावना को खारिज नहीं किया। पुजारा ने कहा, "चूंकि उन्होंने नई गेंद से अच्छी बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं अब भी कहूंगा कि उन्हें शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करनी चाहिए, जो उनकी आइडियल पोजीशन है। यह उनके लिए उपयुक्त है।''

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

    March 11, 2026

    मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार

    March 11, 2026

    जंग की मार आम लोगों पर: ईरान-इजराइल तनाव से भारत में कपड़ों की कीमतें बढ़ने के आसार

    March 11, 2026

    घर खरीदना होगा महंगा! भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ाने की तैयारी, 20–100% तक इजाफे का प्रस्ताव

    March 11, 2026

    फैंस का इंतजार खत्म! 12 मार्च तक आएगा आईपीएल के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम

    March 11, 2026

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अब ‘बाय-बाय’ फोन… बिना मोबाइल छुए भी कर सकेंगे UPI पेमेंट

    March 11, 2026

    समुद्र किनारे दिखीं रहस्यमयी ‘डूम्सडे फिश’, मैक्सिको में महिला ने रिकॉर्ड किया अनोखा नजारा

    March 11, 2026

    राज्यसभा के लिए 26 नेता निर्वाचित, शरद पवार-सिंघवी शामिल; हरियाणा और बिहार में चुनाव से तय होंगे नतीजे

    March 11, 2026

    लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.