Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»दिल्ली के कई इलाकों में बत्ती गुल, जल संकट पर भाजपा ने सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा
    राज्य

    दिल्ली के कई इलाकों में बत्ती गुल, जल संकट पर भाजपा ने सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

    By June 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के कई इलाकों में बत्ती गुल, जल संकट पर भाजपा ने सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फिलहाल बिजली बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अब धीरे-धीरे प्रभावित इलाकों में बिजली लौट रही है। लेकिन राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड में यह बड़ी विफलता अत्यंत चिंताजनक है। पहले से पानी की किल्लत से जुझ रही दिल्ली में अब बिजली की कमी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर 2:11 बजे से बिजली गुल है। ऐसा यूपी के मंडोला में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के सब-स्टेशन में आग लगने की वजह से हुआ है। मंडोला सब-स्टेशन से दिल्ली को 1200 मेगावाट बिजली मिलती है। 

    फिलहाल बिजली बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अब धीरे-धीरे प्रभावित इलाकों में बिजली लौट रही है। लेकिन राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड में यह बड़ी विफलता अत्यंत चिंताजनक है। मैंने केंद्रीय विद्युत मंत्री और पीजीसीआईएल के चेयरमैन से मिलने का समय मांगा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी स्थिति दोबारा न आए।

    पानी पर क्या बोलीं आतिशी

    राजधानी में पानी की किल्लत पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आतिशी ने हरियाणा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने हरियाणा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 'जानबूझकर' और 'अवैध रूप से' राजधानी में पानी की आपूर्ति रोक रही है। इससे रोजाना की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। आतिशी ने हरियाणा सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे को भी झूठा बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार झूठ बोल रही है वह दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में पानी आपूर्ति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हलफनामे के अनुसार, दिल्ली में चुनाव से पहले 23 मई से हरियाणा सरकार ने पानी की मात्रा कम कर दी।

    एलजी ने हरियाणा के सीएम से की बात

    दिल्ली में पेयजल संकट पर छिड़ी जुबानी जंग के बीच एलजी वीके सक्सेना ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी से बात की है। वीके सक्सेना ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बीते सोमवार को बात हुई। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली को आवंटित हिस्से के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। चल रही गर्मी की लहर के कारण राज्य की अपनी बाधाओं के बावजूद हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

    जल संकट पर भाजपा ने सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

    छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में पानी के भीषण संकट से क्षुब्ध हजारों नागरिकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल बोर्ड कार्यालय पर प्रचंड प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और पूर्व विधायक चौ. ब्रह्म सिंह तंवर ने सम्बोधित किया। भाजपा नेताओं ने जल संकट के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के त्यागपत्र की मांग की।

    इन इलाकों में भारी किल्लत 

    राजधानी के कई इलाकों पेयजल संकट बरकरार है। खासतौर पर, स्लम बस्तियों व अनधिकृत कॉलोनियों में पर्याप्त संख्या में टैंकर नहीं पहुंच रहे। पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी व आसपास के अन्य इलाकों, दक्षिणी दिल्ली स्थित ओखला फेस-दो व संगम विहार, नई दिल्ली स्थित सभी स्लम बस्तियों और पश्चिमी दिल्ली के गोपाल नगर, विकास नगर, निहाल विहार आदि कॉलोनियों में पेयजल संकट बना हुआ है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    बिना इजाजत लगेगा स्मार्ट मीटर! MP सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद

    December 5, 2025

    नेताओं की फिजूलखर्ची पर उमा भारती का हमला: बोले—‘काला धन शादियों में किया जाता है खर्च’

    December 5, 2025

    जहरीला कफ सिरप! मध्यप्रदेश में बच्चों द्वारा पी गई दवा में 42 फीसदी डीईजी मिला

    December 5, 2025

    मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश

    December 5, 2025

    बिना काम किए उठाई रकम! पंचायतों में करोड़ों की अनियमितता, अफसरों की जांच अधर में

    December 5, 2025

    किसानों की मजबूरी: बाजार में कीमत धड़ाम, खेत में गाएं खा रही केले की फसल

    December 5, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 6 दिसंबर: जानें, मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा

    December 5, 2025

    बिना इजाजत लगेगा स्मार्ट मीटर! MP सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद

    December 5, 2025

    नेताओं की फिजूलखर्ची पर उमा भारती का हमला: बोले—‘काला धन शादियों में किया जाता है खर्च’

    December 5, 2025

    पाकिस्तान का परमाणु ‘बटन’ अब असीम मुनीर के पास, क्या बढ़ेगा भारत के लिए खतरा?

    December 5, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.