Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»शाहजहांपुर में नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    राज्य

    शाहजहांपुर में नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    AdminBy AdminMay 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शाहजहांपुर में नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     शाहजहांपुर
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जो अपना धर्म छुपाकर हरियाणा की रहने वाली नाबालिग और उबकी मां को शादी का झांसा देकर शाहजहांपुर ले आए थे। यहां आने के बाद नाबालिग की मां को आरोपियों के असली धर्म के बारे में जानकारी हुई। उसके बाद हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस की मदद से नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उनको जेल भेजा गया है।
    क्या है पूरा मामला?

    शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार के सरोजनीनगर निवासी बहारे आलम हरियाणा के फरीदाबाद में मेहनत मजदूरी करता था। उसके बाद उसने अपने भाई जान मोहम्मद को भी बुला लिया। बहारे आलम ने अपना नाम राकेश बताकर वहां की रहने वाली महिला को उसकी बेटी की शादी कराने का झांसा देकर शाहजहांपुर ले आया। लड़की की मां को शाहजहांपुर आने के बाद अहसास हुआ कि राकेश असल में बहारे आलम है।

    नाबालिग की मां ने इसके बाद शादी करने से मना किया तो आरोपी धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस की मदद से नाबालिग और उसकी मां को बरामद कर लिया।
    मां की तहरीर पर केस दर्ज

    लड़की की मां की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगाई। मुखबिर की सूचना पर गोला रोड जुड़ी सड़क के पास आरोपी बहारे आलम और उसके भाई जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, थाना प्रभारी खुटार रावत ने बताया दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाम बदलकर लड़की से जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। सूचना पर इस मामले में कार्रवाई हुई है।

    नहीं रुक रहे मामले

    जिले में आए दिन लव जिहाद के मामले सामने आते रहते हैं। हिंदूवादी संगठनों की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद ही कार्रवाई हो पाती है। हिंदूवादी संगठन के जिला अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने बताया कि इस मामले को लेकर उनको सूचना मिल गई थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों आरोपी भाइयों पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जिले में लव जिहाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    एसपी राजेश द्विवेदी ने इस मामले में बताया धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर शादी के मामले में युवक राकेश उर्फ बहारे आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    love jihad
    Admin

    Related Posts

    संतों का संवाद, विवाद नहीं: ऋतेश्वर महाराज ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

    February 18, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ में इस योजना से मिलेगा 1.5 लाख रुपये, ऐसे करें अप्लाई

    February 18, 2026

    सीएम डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक में संभालेंगे विशेष सत्र की कमान

    February 17, 2026

    सावधान! मध्य प्रदेश में नकली मसालों का जाल, जांच में सामने आई खतरनाक सच्चाई

    February 17, 2026

    रोड शो के साथ विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमि-पूजन

    February 17, 2026

    ‘उधार नहीं रखते हिसाब’—कुबेरेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री का सख्त संदेश

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ीं: भारत ने बनाया नया बांध, बदलेगा सिंधु जल समीकरण

    February 18, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ में इस योजना से मिलेगा 1.5 लाख रुपये, ऐसे करें अप्लाई

    February 18, 2026

    भारत-अमेरिका डील अपडेट: टीम अगले हफ्ते अमेरिका जाएगी, साइनिंग पर सभी की नजर

    February 18, 2026

    संतों का संवाद, विवाद नहीं: ऋतेश्वर महाराज ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

    February 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.