Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»गुजरात टाइटन्स की निगाहें टॉप 2 पर, प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी लखनऊ की टीम
    खेल

    गुजरात टाइटन्स की निगाहें टॉप 2 पर, प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी लखनऊ की टीम

    AdminBy AdminMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गुजरात टाइटन्स की निगाहें टॉप 2 पर, प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी लखनऊ की टीम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के 64वें लीग मैच में बृहस्पतिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। मेजबान गुजरात टाइटन्स का इरादा जीत की लय को कायम रखते हुए शीर्ष दो में जगह पक्की करने का होगा। अब तक 12 मैचों में 18 अंक हासिल कर चुकी गुजरात टाइटंस प्लेऑफ्स में जगह बना चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के 17-17 अंक हैं। ऐसे में शीर्ष दो के लिए मुकाबला रोचक है।

    गुजरात ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। उसके शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज आरेंज कैपधारी बी साइ सुदर्शन (617 रन), कप्तान शुभमन गिल (601) और जोस बटलर (500) शानदार फॉर्म में है और अधिकांश मैचों में टीम की जीत के सूत्रधार रहे हैं। तीनों मिलकर 16 अर्धशतक और एक शतक जमा चुके हैं। उनके इस प्रदर्शन के चलते मध्यक्रम को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी है। गुजरात के गेंदबाजों ने भी अनुशासित प्रदर्शन किया है। भारत के प्रसिद्ध कृष्णा सर्वाधिक 21 विकेट ले चुके हैं जबकि मोहम्मद सिराज और बी साइ किशोर को 15-15 विकेट मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा प्रतिबंधित दवा के इस्तेमाल के बाद निलंबन पूरा करके वापिस आ चुके हैं।

    दूसरी ओर सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद लखनऊ की प्लेऑफ्स की रही सही उम्मीदें भी ध्वस्त हो गई। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव और चोटों से जूझती रही। बल्लेबाजी में टीम विदेशी खिलाड़ियों मिचेल मार्श, एडेन माक्ररम और निकोलस पूरन पर निर्भर करती आई है। पंत पूरे सत्र में नहीं चल सके और मध्यक्रम की नाकामी ने लखनऊ की परेशानी बढा दी। प्रमुख गेंदबाजों की चोटों ने उसका काम और मुश्किल कर दिया।

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान पूरे सत्र से बाहर रहे जबकि तेज गेंदबाज मयंक यादव भी नहीं खेल पाये। आवेश खान और आकाश दीप फिटनेस समस्या से जूझते रहे। पंत ने पिछले मैच के बाद कहा था, ‘‘यह हमारा सर्वश्रेष्ठ सत्र हो सकता था लेकिन चोटों के कारण हमारे प्रदर्शन पर असर पड़ा। हमने इसके बारे में बात नहीं करने का फैसला किया था लेकिन उन कमियों को पूरा करना मुश्किल हो गया था।’’ इस मैच में लखनऊ को अपने सबसे सफल गेंदबाज स्पिनर दिग्वेश राठी के बिना उतरना होगा जो 14 विकेट ले चुके हैं। पिछले मैच में अभिषेक शर्मा से भिड़ने के कारण वह एक मैच का निलंबन झेल रहे हैं। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

    गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिद्धू, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, आर साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, बी साई सुदर्शन, दासुन शनाका, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएट्जी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान।

    लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शारदुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमरा जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Gujarat Titans
    Admin

    Related Posts

    फाइनल में कीवी दीवार! T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत

    March 6, 2026

    क्रिकेट के मैदान से बिजनेस पिच तक: राहुल द्रविड़ और आर अश्विन की यूरोपियन टी20 लीग में बड़ी प्लानिंग

    March 6, 2026

    लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

    March 6, 2026

    अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म टीम इंडिया पर भारी? फाइनल में प्लेइंग-XI से कट सकता है पत्ता

    March 6, 2026

    वीनस विलियम्स पहले दौर में बाहर

    March 6, 2026

    हार के बाद भी उम्मीद बरकरार: भारतीय महिला टीम ने बीएटीसी के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026

    अमृतसर में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.