Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»बीसीसीआई बोर्ड ने आईपीएल 2025 के क्लोजिंग सेरिमनी को भारतीय सशस्त्र बलों के नाम करने का किया फैसला
    खेल

    बीसीसीआई बोर्ड ने आईपीएल 2025 के क्लोजिंग सेरिमनी को भारतीय सशस्त्र बलों के नाम करने का किया फैसला

    AdminBy AdminMay 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीसीसीआई बोर्ड ने आईपीएल 2025 के क्लोजिंग सेरिमनी को भारतीय सशस्त्र बलों के नाम करने का किया फैसला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के क्लोजिंग सेरिमनी को भारतीय सशस्त्र बलों के नाम करने का फैसला किया है। 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का समापन होगा। कार्यक्रम करीब 45 मिनट तक चलेगा और उस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के तहत सशस्त्र बलों की तरफ से दिखाए गए शौर्य का सम्मान किया जाएगा। मीडिया के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईपीएल के क्लोजिंग सेरिमनी के लिए तीनों सेनाओं के अध्यक्षों और दूसरे शीर्ष अफसरों और सैनिकों को न्योता दिया है। आईपीएल का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के चलाए ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान की भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश के बाद तनाव काफी बढ़ गया था। इस वजह से आईपीएल को 9 मई को आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था।

    बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एएनआई से कहा, 'हमने तीनों सेनाओं के प्रमुखों (सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख ऐडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह), शीर्ष अफसरों और सैनिकों को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के लिए न्योता दिया है। इसका मकसद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना है।' मीडिया रिपोर्ट में सैकिया के ही हवाले से बताया गया है कि बीसीसीआई ने आईपीएल क्लोजिंग सेरिमनी को भारतीय सेनाओं के पराक्रम के नाम समर्पित किया है।

    सैकिया ने टीओआई से कहा, ‘BCCI हमारे सशस्त्र बलों के साहस, पराक्रम और निःस्वास्थ सेवा को सैल्यूट करती है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत उन्होंने अपने शौर्य से देश की रक्षा और और उसे प्रेरित किया। उनके सम्मान के खातिर हमने क्लोजिंग सेरिमनी को सशस्त्र बलों को समर्पित करने और हमारे नायकों का सम्मान करने का फैसला किया है। क्रिकेट राष्ट्रीय जुनून है और देश और उसकी संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बड़ा कुछ भी नहीं है। हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है और हर समय हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम उनके आभारी हैं।’

    पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान-पोषित आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों की बर्बर हत्याएं की थी। उसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और उसके अवैध कब्जे वाले कश्मीर (POK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमले से नेस्तनाबूद कर दिया था।

    ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों पर मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश की थी। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया और उनकी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। भारत के जवाबी हमले से पाकिस्तान थर्रा गया। उसके कई महत्वपूर्ण एयरबेस पर भारत ने सटीक और जोरदार हमले किए। उसके बाद पाकिस्तान घुटने पर आ गया और उसके डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन) भारतीय समकक्ष के सामने सीजफायर की पेशकश की।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    BCCI Board decided
    Admin

    Related Posts

    न्यूजीलैंड के सामने क्यों फेल हो जाता है भारत? टी20 वर्ल्ड कप के चौंकाने वाले आंकड़े

    March 7, 2026

    टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बने ये 3 स्टार खिलाड़ी, T20 World Cup 2026 में फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किलें

    March 7, 2026

    बर्मिंघम में लक्ष्य सेन की स्वर्णिम दौड़, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

    March 7, 2026

    वर्ल्ड कप में जिंक्स तोड़ने का प्लान! टीम इंडिया ने बदला 2023 वाला होटल-ड्रेसिंग रूम, अहमदाबाद में नया टोटका

    March 7, 2026

    फाइनल में कीवी दीवार! T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत

    March 6, 2026

    क्रिकेट के मैदान से बिजनेस पिच तक: राहुल द्रविड़ और आर अश्विन की यूरोपियन टी20 लीग में बड़ी प्लानिंग

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    न्यूजीलैंड के सामने क्यों फेल हो जाता है भारत? टी20 वर्ल्ड कप के चौंकाने वाले आंकड़े

    March 7, 2026

    BJP विधायक कालूहेड़ा की सीएम हाउस में खिंचाई के बाद बदले सुर

    March 7, 2026

    टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बने ये 3 स्टार खिलाड़ी, T20 World Cup 2026 में फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किलें

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों को 2 साल में TET पास करना अनिवार्य

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.