Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»कांग्रेस सांसद गोगोई ने दी सफाई, मेरी पत्नी ने एक साल पाकिस्तान में काम किया, मैं भी गया था
    देश

    कांग्रेस सांसद गोगोई ने दी सफाई, मेरी पत्नी ने एक साल पाकिस्तान में काम किया, मैं भी गया था

    AdminBy AdminMay 28, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस सांसद गोगोई ने दी सफाई, मेरी पत्नी ने एक साल पाकिस्तान में काम किया, मैं भी गया था
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा उनकी पत्नी पर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। असम सीएम एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले काफी समय से कांग्रेस नेता गोगोई पर उनकी पत्नी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ से कथित संबंध को लेकर हमला कर रही है। अब पहली बार गौरव गोगोई ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने असम सीएम के दावे को किसी “सी-ग्रेड बॉलीवुड मूवी का प्लॉट” करार दिया है।

    गौरव गोगोई का पक्ष
    गोगोई ने बुधवार को इस मामले पर अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने 2013 में केवल एक साल के लिए दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन पर एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना के तहत पाकिस्तान में काम किया था। उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी एक जानी-मानी पब्लिक पॉलिसी विशेषज्ञ हैं। लगभग 14-15 साल पहले वह दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन पर एक अंतरराष्ट्रीय पहल का हिस्सा थीं। इसके तहत उन्होंने एक साल पाकिस्तान में बिताया और फिर 2012-13 में भारत आ गईं, जहां वह तब से काम कर रही हैं। 2015 में उन्होंने एक नई नौकरी शुरू की।” गोगोई ने आगे कहा कि वह 2013 में अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री इस यात्रा को “सी-ग्रेड बॉलीवुड मूवी” की तरह पेश कर रहे हैं, जिसका “रिलीज डेट” 10 सितंबर बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह कहानी पूरी तरह से फ्लॉप होने वाली है। असम के लोग पहले से ही सच्चाई से वाकिफ हैं।"

    गोगोई ने आरोपों के समय और मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर इन आरोपों के अनुसार मेरी पत्नी या मैंने कोई गलत काम किया, तो पिछले 11-12 सालों से सत्ता में कौन है? केंद्रीय एजेंसियां क्या कर रही थीं? सभी जानते हैं कि राष्ट्रीय सीमा पार करने की प्रक्रिया में कितनी जांच होती है।” उन्होंने यह भी कहा कि संसद में निडरता से बोलने वाले एक विपक्षी नेता के रूप में उनका बायोडाटा सभी के सामने है।

    हिमंत शर्मा का जवाब
    गौरव गोगोई की सफाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत ने गोगोई के पाकिस्तान यात्रा के “कबूलनामे” का स्वागत किया। सीए ने दावा किया कि उनके पास गोगोई के पाकिस्तानी एजेंसियों से निकटता के विश्वसनीय सबूत हैं। शर्मा ने कहा, “कांग्रेस सांसद श्री गौरव गोगोई ने आखिरकार स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान गए थे। लेकिन एक बात साफ बता दूं- यह शुरुआत है, अंत नहीं। आगे जो सामने आएगा, वह कहीं अधिक गंभीर है।” उन्होंने कहा कि असम सरकार, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध है, और 10 सितंबर को एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद सभी सबूत सार्वजनिक किए जाएंगे। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि गोगोई ने आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा किया। उन्होंने कहा, "यह पहली बार है जब मैं सार्वजनिक रूप से यह कह रहा हूं। हमारे पास इसका समर्थन करने के लिए दस्तावेज हैं। वह वहां पर्यटन के लिए नहीं गए थे। वह वहां ट्रेनिंग लेने के लिए गए थे।"

    दो दिन पहले हिमंत विश्व शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया है कि उनकी पार्टी के सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश मूल की पत्नी पाकिस्तान सरकार के वेतन पर काम करती थी। शर्मा ने कहा कि उन्हें इन विवरणों की पहले से जानकारी नहीं थी, (और) अब जब इस बात का खुलासा हुआ है तो कांग्रेस नेता रिपुन बोरा का बयान दर्ज किया जाएगा और मामले में कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने कहा कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी। पूर्व राज्यसभा सदस्य बोरा ने रविवार को कहा था कि कोलबर्न एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) में काम करती हैं, जिसका नेटवर्क पाकिस्तान और अन्य देशों में है।

    कहां से शुरू हुआ विवाद?
    यह विवाद फरवरी 2025 में शुरू हुआ, जब बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया और मुख्यमंत्री शर्मा ने गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और आईएसआई से संबंध होने का आरोप लगाया। शर्मा ने दावा किया कि ब्रिटिश नागरिक एलिजाबेथ कोलबर्न ने पाकिस्तान में जलवायु परिवर्तन से संबंधित एक संगठन LEAD पाकिस्तान में काम किया था, जिसके संस्थापक अली तौकीर शेख पर आईएसआई से संबंध होने का आरोप है। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि गोगोई ने 2015 में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित के निमंत्रण पर नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग का दौरा किया था और संवेदनशील रक्षा मामलों पर संसद में सवाल उठाए। गोगोई ने इन आरोपों को “हास्यास्पद और निराधार” बताते हुए खारिज किया और कहा कि बीजेपी और सरमा 2026 के असम विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

    असम सरकार की कार्रवाई
    असम सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जिसे अली तौकीर शेख और अन्य लोगों के खिलाफ फरवरी में दर्ज एक FIR की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इस FIR में भारत विरोधी गतिविधियों, आपराधिक साजिश और राष्ट्रीय एकता को खतरे में डालने के आरोप शामिल हैं। सरमा ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सभी सबूत 10 सितंबर को सार्वजनिक किए जाएंगे।
     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Gaurav Gogoi
    Admin

    Related Posts

    अमेरिका की दोहरी नीति: पहले आंख दिखाई, अब भारत से रूसी तेल खरीदने की अपील; ईरान का कड़ा जवाब

    March 14, 2026

    LPG सिलेंडर की कमी से संसद कैंटीन में चाय और कॉफी नहीं मिल रही!

    March 14, 2026

    31 मार्च तक करें ये काम, वरना सुकन्या समृद्धि खाता हो सकता है निष्क्रिय

    March 14, 2026

    8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर, OPS बहाली और अन्य अहम अपडेट

    March 14, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026

    दुर्लभ खनिजों पर भारत-अमेरिका की बड़ी साझेदारी? ट्रंप के दूत ने दिए समझौते के संकेत

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के परिसर किए सील

    March 14, 2026

    LPG संकट के बीच IRCTC की तैयारी: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन

    March 14, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.