Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी का सिक्किम दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द , कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे संबोधित
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी का सिक्किम दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द , कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे संबोधित

    AdminBy AdminMay 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री मोदी का सिक्किम दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द ,  कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे संबोधित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गंगटोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम की राजधानी गंगटोक जाना था. तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. सिक्किम के भारत में विलय के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी अब शामिल नहीं होंगे. खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द कर दिया गया है.

    प्रधानमंत्री मोदी अब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम में शामिल हुए.  राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करना था.  'सुनौलोस समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम' की थीम पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई है.

    इसी कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करना था. इनमें नामची में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 500 बेड का अस्पताल, ग्यालशिंग के पोलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगटोक के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा  का लोकार्पण भी करने वाले थे.

    16 मई को पूरे हुए थे 50 साल

    सिक्किम के भारत में विलय और एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के 50 साल इसी महीने पूरे हुए हैं. 16 मई को सिक्किम का 50वां राज्य दिवस था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मी़डिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सिक्किमवासियों को राज्य दिवस की बधाई दी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा था कि सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं. इस वर्ष यह अवसर और भी खास है, क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. सिक्किम सौम्य सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों का स्थान माना जाता है. सिक्कम ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है. इस खूबसूरत राज्य के लोग समृद्ध होते रहें.

    1975 में हुआ था विलय

    सिक्किम का 16 मई 1975 को भारत में विलय हुआ था. उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों के गठन से पहले तक सिक्किम देश का सबसे नया राज्य हुआ करता था. 1975 में भारत में विलय से पहले तक सिक्किम एक स्वतंत्र रियासत था, जहां नामग्याल राजवंश का शासन था. 1970 के दशक में सिक्किम में राजशाही के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों ने जोर पकड़ लिया. सिक्किम के राजा को मजबूर होकर 1973 में विधानसभा चुनाव कराने का ऐलान करना पड़ा और यह समझौता करना पड़ा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की निगरानी में चुनाव होंगे.

    सिक्किम विधानसभा के चुनाव 1974 में हुए और तब सिक्किम कांग्रेस ने 32 में से 31 सीटें जीत लीं. तब सिक्किम में लोकतंत्र समर्थक दो बड़े नेता थे- सिक्किम कांग्रेस के दोरजी काजी और जनता कांग्रेस के एसके रॉय. केसी प्रधान और बीबी गुरुंग भी तब सिक्किम में बड़े कद के नेता हुआ करते थे. सिक्किम विधानसभा से भारत के साथ सक्रिय संबंध बनाने, संवैधानिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव पारित हो गया. चुनी हुई सरकार ने भारत में विलय के लिए जनमत संग्रह कराने का भी प्रस्ताव पारित किया, जिसका सिक्किम नरेश ने विरोध किया.

    सेना ने सिक्किम नरेश को उनके ही महल में एक तरह से नजरबंद कर दिया और जनमत संग्रह हुआ. सिक्किम की करीब 97 फीसदी जनता ने भारत में विलय के पक्ष में अपना मत दिया. जनमत संग्रह के बाद सिक्किम के भारत में विलय, 22वें राज्य के गठन से संबंधित बिल संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया. 16 मई को सिक्किम के लोग राज्य दिवस के रूप में मनाते हैं.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Modi
    Admin

    Related Posts

    क्या 2026 में बदल गए किरायेदारी कानून? मकान खाली कराने के दावों का फैक्ट चेक

    March 11, 2026

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर शुरू: राजस्थान से चली गर्म हवाओं ने MP, दिल्ली-UP को तपाया

    March 11, 2026

    विरासत अधिकार और शरीयत कानून पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, UCC पर संसद को दी सलाह

    March 10, 2026

    भारत बना ऐपल का नया मैन्युफैक्चरिंग हब, 2025 में 5.5 करोड़ आईफोन का रिकॉर्ड उत्पादन

    March 10, 2026

    क्या यूपी चुनाव से ही लागू होगा 33% महिला आरक्षण? कानून में बदलाव की तैयारी

    March 10, 2026

    SIR केस पर CJI का कड़ा रुख: ‘ऐसी याचिका बर्दाश्त नहीं’, कोर्ट में जताई नाराजगी

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    8 करोड़ की अफीम खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता के भाई की दुकान तोड़ी गई

    March 11, 2026

    जबरन कब्जे पर क्या कहते हैं संयुक्त राष्ट्र के कानून?

    March 11, 2026

    10 साल बाद रायपुर को मिल सकता है IPL का तोहफा: RCB के मैचों के साथ स्टेडियम में होंगे बड़े बदलाव

    March 11, 2026

    क्या 2026 में बदल गए किरायेदारी कानून? मकान खाली कराने के दावों का फैक्ट चेक

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.