Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल ट्रैफिक प्रोग्राम, 31 मई को PM मोदी का कार्यक्रम, बदलेंगे रूट, देखें डायवर्जन और पार्किंग प्लान
    मध्यप्रदेश

    भोपाल ट्रैफिक प्रोग्राम, 31 मई को PM मोदी का कार्यक्रम, बदलेंगे रूट, देखें डायवर्जन और पार्किंग प्लान

    AdminBy AdminMay 30, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल ट्रैफिक प्रोग्राम, 31 मई को PM मोदी का कार्यक्रम, बदलेंगे रूट, देखें डायवर्जन और पार्किंग प्लान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    राजधानी भोपाल में 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से हजारों महिलाएं पहुंचेंगी। यह कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर जंबूरी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। भारी भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान और पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी है।
     इन जिलों से आने वाली बसें इन रूट्स से पहुंचेंगी जंबूरी मैदान

        इंदौर, उज्जैन, देवास, खंडवा, शाजापुर, आगर: खजूरी रोड → बकानिया डिपो → मुबारकपुर → लांबाखेड़ा → पटेल नगर बायपास → आनंद नगर → जंबूरी मैदान
        राजगढ़, गुना, अशोकनगर: मुबारकपुर जोड़ → लांबाखेड़ा जोड़ → चोपड़ा कला जोड़ → पटेल नगर बायपास → आनंद नगर → जंबूरी मैदान
        सागर, रायसेन, विदिशा: पटेल नगर चौराहा → आनंद नगर → कार्यक्रम स्थल
        नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल: 11 मील → मिसरोद रोड → आरआरएल तिराहा → एम्स → बरखेड़ा पठानी → सेंट जेवियर के पीछे पार्किंग
        जबलपुर, नरसिंहपुर: 11 मील → खजूरी कला जोड़ → एसओएस रोड → जंबूरी मैदान
        भोपाल शहर: प्रभात चौराहा → आईटीआई तिराहा → पिपलानी पेट्रोल पंप → एनसीसी ग्राउंड / भेल दशहरा मैदान

    खबर यह भी : अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर BJP का ऐतिहासिक अभियान, 21 से 31 मई तक

    चार पहिया, दोपहिया और VIP वाहन पार्किंग रूट

        आम नागरिक: गोविंदपुरा टर्निंग → महात्मा गांधी तिराहा → सेंट जेवियर स्कूल के पीछे पार्किंग

        वीआईपी पासधारी: गोविंदपुरा टर्निंग → महात्मा गांधी चौराहा → अयप्पा मंदिर → गैस गोदाम → सेंट जेवियर स्कूल के सामने पार्किंग

        मीडिया वाहन: गोविंदपुरा टर्निंग → गैस गोदाम → मीडिया पार्किंग

    ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्र (सुबह 6 बजे से):

        बोर्ड ऑफिस, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर
        सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल
        पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, पिपलानी पेट्रोल पंप

    वैकल्पिक मार्ग (Alternate Routes) :

        अवधपुरी, बीकानेर मिष्ठान, सुरभि इनक्लेव → डीआरएम ऑफिस → 10 नंबर मार्केट
        अयोध्या नगर/पिपलानी क्षेत्र के वाहन → आईटीआई तिराहा → प्रभात चौराहा

    बसों और भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान

         नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल: 11 मील → हबीबगंज नाका → आईएसबीटी (नादरा बस स्टैंड एंट्री बंद)
        सागर, छतरपुर, दमोह: पटेल नगर बायपास → 11 मील → हबीबगंज नाका → आईएसबीटी
        इंदौर: हलालपुर बस स्टैंड (लालघाटी से एंट्री प्रतिबंधित)
        गुना, राजगढ़, ब्यावरा: मुबारकपुर → गांधी नगर → लालघाटी → हलालपुर बस स्टैंड
        भारी वाहन: सभी सीमाओं (विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, आष्टा, ब्यावरा, बैरसिया) से डायवर्ट

    45 मिनट तक महिलाओं को संबोधित करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ऐतिहासिक महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे और करीब दो घंटे तक शहर में रुकेंगे। इस दौरान पीएम जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 45 मिनट तक महिलाओं को संबोधित करेंगे। यह आयोजन प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा महिला सम्मेलन होगा, जिसमें दो लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम का संचालन, सुरक्षा और प्रबंधन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में रहेगा, जो इसे और भी खास बनाता है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय  संसकृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शेखावत संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री करीब 1 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

    पीएम देंगे कई सौगात  
    पीएम मोदी लोकमाता देवी अहल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का का विमोचन, आदिवासी, लोक और पारंपरिक कला में योगदान देने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार, देवी अहिल्याबाई के सुशासन और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन, इंदौर मेट्रो सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण, सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत शिप्रा नदी पर 29 किमी लंबे घाट (778.91 करोड़) का भूमिपूजन और 80 करोड़ से अधिक के बैराज, स्टॉप डैम, वेटेड काजवे निर्माण कार्यों की शुरुआत (धार, उज्जैन, इंदौर, देवास सहित) भी करेंगे।

    महिलाएं संभालेंगी हर जिम्मेदारी
    यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की संपूर्ण ज़िम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के कंधों पर होगी।
    सुरक्षा की कमान मध्यप्रदेश की स्पेशल डीजी सोनाली मिश्रा को सौंपी गई है। साइट मैनेजमेंट, मंच संचालन, हेलिपैड से लेकर कारकेट तक हर स्तर पर महिलाएं प्रमुख भूमिका निभाएंगी। पीएम के लिए तीन हेलीपैड तैयार किए गए है। पीएम भोपाल स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचेंगे।  खराब मौसम की स्थिति में बाय रोड यात्रा का भी विकल्प रखा गया है।
     
    अन्य जिलों में प्रभारी मंत्री रहेंगे उपस्थित
    इंदौर, उज्जैन, सतना और दतिया में होने वाले वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रमों में संबंधित विभागीय मंत्री, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित। भोपाल में कार्यक्रम में 238 विशिष्ट लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Modi
    Admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

    March 11, 2026

    स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

    March 11, 2026

    अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व्यवस्था प्रभावित

    March 11, 2026

    साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी

    March 11, 2026

    भोपाल जाने वाले यात्रियों के लिए खबर, इस रूट की कई ट्रेनें हुईं कैंसिल

    March 11, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दमोह और सागर के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

    March 11, 2026

    स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

    March 11, 2026

    अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व्यवस्था प्रभावित

    March 11, 2026

    साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.