Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»टाटा कम्युनिकेशंस का वर्ल्ड एथलेटिक्स के साथ करार 
    व्यापार

    टाटा कम्युनिकेशंस का वर्ल्ड एथलेटिक्स के साथ करार 

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टाटा कम्युनिकेशंस का वर्ल्ड एथलेटिक्स के साथ करार 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । देश के नामी कारोबारी समूह टाटा ग्रुप की डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने बुधवार को खिलाड़ियों की इंटरनेशनल गवर्निंग बॉडी वर्ल्ड एथलेटिक्स के साथ स्पोर्ट्स इवेंट्स का प्रसारण करने के लिए करार किया है। यह डील 5 साल के लिए हुई है। दोनों के बीच सौदे के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में भी बंपर उछाल दिखाई दिया। टाटा कम्युनिकेशंस ने बताया कि 5 साल की डील के तहत वह वर्ल्ड एथलेटिक्स सीरीज की ऑनलाइन ब्रॉकास्टिंग को होस्ट करेगी। कंपनी ने कहा कि 2025 से टाटा कम्युनिकेशंस वर्ल्ड एथलेटिक्स के लिए एक प्रमुख राजनैतिक साझेदार होगी, जिसका मकसद इनोवेशन और दर्शकों की भागीदारी में इजाफा करना है।
    टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा, यह सौदा खेल के लिए एक और बड़े अहम वर्ष में शुरू हो रहा है, इसमें 2025 में मार्च में नानजिंग में होने जा रहे विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप, मई 2025 में ग्वांगझू में होने जा रहे विश्व एथलेटिक्स रिले और सितंबर 2025 में अमेरिका के सैन डिएगो में विश्व एथलेटिक्स रोड रनिंग चैंपियनशिप के साथ-साथ प्रमुख टोक्यो में होने वाला विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप एथलेटिक्स भी शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि 2025 में 13 से 21 सितंबर के बीच होने वाला विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप एक ऐसा आयोजन है, जिसे दुनियाभर के एक अरब से ज्यादा लोग देखते हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस डील के तहत कितनी रकम अदा की गई है।
    बता दें कि इन सभी खेलों के लिए टाटा कम्युनिकेशंस मुख्य प्रसारक होगी, यानी ब्रॉडकास्टिंग होस्ट करने का अधिकार टाटा कम्युनिकेशंस के पास होगा। कंपनी ने कहा कि एक होस्ट ब्रॉडकास्टर होने के नाते वह दुनियाभर के दर्शकों के लिए वह वर्ल्ड क्लास लाइव कंटेंट का प्रसारण करेगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    सिद्धांत अवस्थी ने छोड़ा टेस्ला साइबरट्रक प्रोग्राम, इंटर्न से हेड तक का सफर

    November 10, 2025

    24K और 22K के बाद अब 9 कैरेट गोल्ड की एंट्री, जानें क्या होगा कीमतों पर असर

    November 10, 2025

    आडवाणी की तारीफ में थरूर का विवादित बयान, बीजेपी ने समर्थन किया, कांग्रेस पर तंज

    November 10, 2025

    अब बच्चों के सपने होंगे पूरे, LIC की नई स्कीम देगी सुरक्षित भविष्य

    November 10, 2025

    हैदराबाद में महिलाओं के साथ गंदा खेल? मंत्री ने AIMIM पर उठाए सवाल

    November 10, 2025

    PF निकासी में बदलाव: नए नियम जानें, कर्मचारियों को अब होंगे ये लाभ

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी, इंदौर स्टेशन पर QR कोड से ऑटो ड्राइवर की जानकारी उपलब्ध

    November 11, 2025

    विश्व प्रसिद्ध सांची में जुटेंगे विदेशी बौद्ध अनुयायी, दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव आज से

    November 11, 2025

    रायपुर में 3 दिन के लिए मिनी PMO तैयार, 500 अफसरों के साथ PM मोदी और गृहमंत्री करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

    November 11, 2025

    महाकाल लोक जाने का रास्ता होगा आसान, 710 मीटर नया कॉरिडोर तैयार, जून 2027 तक प्रोजेक्ट पूरा

    November 11, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    November 2025
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.