Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल: पीएम का महिला सम्मेलन, मालवा के पारंपरिक गीतों से हुआ स्वागत
    मध्यप्रदेश

    भोपाल: पीएम का महिला सम्मेलन, मालवा के पारंपरिक गीतों से हुआ स्वागत

    AdminBy AdminMay 31, 2025No Comments19 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल: पीएम का महिला सम्मेलन, मालवा के पारंपरिक गीतों से हुआ स्वागत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के भोपाल दौरे पर हैं। वह यहां लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए हैं। सम्मेलन जंबूरी मैदान में हो रहा है। महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रमस्थल जंबूरी मैदान में सख्त सुरक्षा के बीच विशेष रूप से तैयार की गयी “खुली जीप” में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे। । इनमें मुख्य रूप से महिलाएं शामिल थीं।

    मोदी एयरपोर्ट विशेष हेलीकॉप्टर से कार्यक्रमस्थल जंबूरी मैदान पहुंचे। वे हेलीपेड से सभास्थल में प्रवेश के समय खुली जीप में सवार नजर आए। खुली जीप में सवार होने के दौरान मार्ग के दोनों ओर हजारों महिलाएं हाथों में तिरंगा लिए हुए मोदी का स्वागत करती हुयीं नजर आयीं। श्री मोदी भी हाथ जोड़कर और दोनों हाथों को लहराकर सभास्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए दिखे। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल के समीप लगायी गयीं विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन करने चले गए। इसके उपरांत श्री मोदी मंच पर पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर सभा को संबोधित करेंगे।

    इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि श्री मोदी का यहां राजा भोज हवाईअड्डे पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया।

    स्वागत के समय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक गोपाल भार्गव, विधायक भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    मंच पर बोल रहे हैं पीएम मोदी
    महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में संबोधन देते हुए पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मातृशक्ति को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें हमें आशीर्वाद देने आई हैं। मैं आपके दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा, 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।'

    पीएम मोदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज सुधार के लिए बहुत काम किया। उन्होंने मालवा की सेवा के लिए महिलाओं की एक विशेष टुकड़ी बनाई थी। वे नारी शक्ति के राष्ट्र निर्माण में योगदान का प्रतीक हैं। अहिल्याबाई के प्रेरक कथन को कभी नहीं भूलना चाहिए। उनका कहना था कि जो कुछ भी हमें मिला है, वह जनता का ऋण है जिसे हमें चुकाना है। आज सरकार अहिल्याबाई के मूल्यों पर चलते हुए काम कर रही है।

    पीएम मोदी ने कहा हमने तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया। मुझे संतोष है कि अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहनें लखपति दीदी बन भी चुकी है। अब गांव में बैंक सखियां लोगों को बैंकिंग से जोड़ रही हैं। सरकार ने बीमा सखियां बनाने का अभियान भी शुरू किया है। हमारी बहनें बेटियां अब देश को बीमा की सुरक्षा देने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रही हैं।

    हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं: पीएम मोदी
    आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पहले नई टेक्नोलॉजी आने पर महिलाओं को इससे दूर रखा जाता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। सरकार महिलाओं को आधुनिक टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। वे वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर और पायलट बन रही हैं। "नमो ड्रोन दीदी" अभियान से गांव की महिलाओं का हौसला बढ़ रहा है। इससे उनकी कमाई भी बढ़ रही है और गांव में उनकी एक नई पहचान बन रही है। स्टार्टअप के क्षेत्र में भी बेटियां अच्छा काम कर रही हैं। चंद्रयान 3 मिशन में 100 से अधिक महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने काम किया।

    पूरे सम्मेलन की जिम्मेदारी महिलाओं पर
    पीएम मोदी एमपी की पहली मेट्रो रेल, सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और चुनिंदा महिलाओं से चर्चा भी करेंगे। भाजपा ने इस पूरे सम्मेलन की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी है।

    पीएम मोदी के दौरे में क्या है खास
    पीएम मोदी एमपी की पहली मेट्रो रेल, सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। दतिया एयरपोर्ट से पहला विमान महिला पायलेट लेकर उड़ेगी। पीएम मोदी आज इंदौर को मेट्रो और विंध्य-बुन्देलखंड अंचल को दूसरे एयरपोर्ट की सौगात देंगे। इंदौर में केंद्रीय शहरी कार्य एवं आवास राज्यमंत्री तोखन साहू, मप्र के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दतिया में केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री के राममोहन नायडू और प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंसाना मौजूद रहेंगे। वहीं सतना एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल मौजूद रहेंगे।

    महिलाओं से कर सकते हैं संवाद
    पीएम मोदी चुनिंदा महिलाओं से चर्चा कर सकते हैं। खंडवा जिले के हरसूद ब्लॉक के रेवापुर गांव की ड्रोन दीदी कविता चौहान संवाद कर सकती हैं। कविता चौहान, मंत्री विजय शाह के इलाके की रहने वाली हैं। शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है। अब उन्हीं के इलाके की एक आदिवासी महिला अपनी सफलता की कहानी पीएम मोदी को सुना सकती है। कविता चौहान संत सेवा लाल आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। ड्रोन दीदी की ट्रेनिंग लेने के बाद कविता ने करीब 5 लाख 81 हजार रुपए कमाए हैं। 19सौ एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि में वे ड्रोन के जरिए स्प्रे कर चुके हैं।

    इस साल में पीएम मोदी का तीसरा एमपी का दौरा
    पीएम का इस साल यह एमपी में यह तीसरा दौरा है। इससे पहले मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम, 24 को भोपाल में जीआईएस और 11 अप्रैल को अशोकनगर के आनंदधाम आए थे। मंच पर पीएम मोदी के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव, दोनों डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ मप्र सरकार की महिला मंत्री संपतिया उइके, निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह और महापौर मालती राय मंच पर बैठेंगी।

    देवी अहिल्याबाई के सम्मान में ₹300 मूल्य का विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी
    पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई के सम्मान में ₹300 मूल्य का विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी किया. 50% चांदी से बने इस 35 ग्राम सिक्के में देवी अहिल्याबाई का चित्र अंकित है. साथ ही, पारंपरिक कला में योगदान के लिए एक महिला कलाकार को ‘राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार’ भी प्रदान किया. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ड्रोन दीदी’ कविता चौहान और ‘लखपति दीदी’ से मिले, जिनकी सफलता देश की ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है. गौरतलब है कि कविता ने 2,000 एकड़ खेतों में ड्रोन से सेवा दी, जबकि लखपति दीदी ने सालाना ₹2 करोड़ का कारोबार खड़ा किया है.

    पीएम मोदी ने वर्चुअली इंदौर मेट्रो का शुभारंभ किया

    पीएम मोदी ने भोपाल से वर्चुअल माध्यम से इंदौर मेट्रो का शुभारंभ किया है.  ‘भारत का सबसे स्वच्छ शहर’ इंदौर एक नए युग में प्रवेश कर गया. पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो के लगभग 6 किलोमीटर लंबे येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ किया. यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा. इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर का मेट्रो प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत लगभग 7500 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही उन्‍होंने पंचायतों को स्थायी भवन दिया.  483 करोड़ रुपये की लागत से 1271 नवीन अटल ग्राम सुशासन भवनों (पंचायत भवन) की पहली किश्त का हस्तांतरण किया, जिससे ग्राम पंचायतों को स्थायी भवन और बेहतर प्रशासनिक कार्य करने की सुविधा मिलेगी.

     पीएम मोदी ने वर्चुअली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

    प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल से वर्चुअल माध्यम से कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. उन्‍होंने पीएम मोदी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के लिए 778.91 करोड़ रुपये की लागत से घाट निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. यह निर्माण शनि मंदिर से नागदा बायपास तक 29 किलोमीटर की लंबाई में होगा. इसके अलावा, 83.39 करोड़ रुपये की लागत से बैराज, स्टॉप डैम और वेंटेड कॉजवे का भी भूमिपूजन किया, जो क्षिप्रा और काह्न नदियों के जल प्रवाह को बनाए रखने में सहायक होंगे. कालियादेह स्टॉप डैम का मरम्मत कार्य भी 1.39 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया जाएगा.

    इसके साथ ही उन्‍होंने दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया. यह 60 करोड़ रुपये की लागत से बना दतिया एयरपोर्ट (124 एकड़, 1.81 किमी रनवे) का लोकार्पण किया. यह एयरपोर्ट दतिया के विकास को नई उड़ान देगा और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी. फ्लाई बिग एयरलाइन की 19-सीटर फ्लाइट्स हफ्ते में चार दिन संचालित होंगी.  पीएम मोदी ने सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण किया जो 37 करोड़ रुपये की लागत से सतना की पुरानी हवाई पट्टी का पुनर्निर्माण कर बनाए गए आधुनिक एयरपोर्ट का भी लोकार्पण होगा. 1200 मीटर के रनवे वाला यह एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र को उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अवसर देगा.

    पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई के सम्मान में डाक टिकट जारी किया

    पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई के सम्मान में ₹300 मूल्य का विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी किया. 50% चांदी से बने इस 35 ग्राम सिक्के में देवी अहिल्याबाई का चित्र अंकित है. साथ ही, पारंपरिक कला में योगदान के लिए एक महिला कलाकार को ‘राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार’ भी प्रदान किया. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ड्रोन दीदी’ कविता चौहान और ‘लखपति दीदी’ से मिले, जिनकी सफलता देश की ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है. गौरतलब है कि कविता ने 2,000 एकड़ खेतों में ड्रोन से सेवा दी, जबकि लखपति दीदी ने सालाना ₹2 करोड़ का कारोबार खड़ा किया है.

    पीएम मोदी का पूरा देश वंदन कर रहा, बोले सीएम डॉ मोहन यादव

    मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र ने आतंकी ठिकानों को ध्‍वस्‍त किया और दुश्‍मन को उसके घर में घुसकर मारा है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरा देश आपका वंदन कर रहा है. उन्‍होंने कहा कि जिस तरह देवी अहिल्याबाई होल्कर, जो अपनी न्यायप्रियता, दूरदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता के लिए जानी जाती हैं, उनकी 300वीं जयंती पर ऐसा सम्मेलन आयोजित करना अपने आप में ऐतिहासिक है. वैसा ही आपके मार्गदर्शन में काम हो रहा है. मध्‍य प्रदेश सरकार नारी सम्‍मान और विकास में काम कर रही है.

     पीएम मोदी ने महिला बुनकरों से भी बात की

    देवी अहिल्‍याबाई के महान कामों पर आधारित प्रदर्शनी को देखते हुए पीएम मोदी ने महिला बुनकरों से बातचीत की और उन्‍होंने महेश्‍वरी साड़ी के बारे में जानकारी ली. उन्‍होंने महिला बुनकरों से पूछा कि एक साड़ी बनाने में कितना समय लग जाता है. इस मौके पर मुख्‍यमंत्री मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन मौजूद थे.

    पीएम मोदी ने माता अहिल्‍याबाई को नमन किया.

    इन कलाकारों ने अपने अनूठे अंदाज में नृत्य करते हुए और हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया. उनकी कृतज्ञता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए थी, जिसके लिए उन्होंने एक स्वर में “धन्यवाद मोदीजी!” कहा. यह दृश्य महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर पर उसके प्रभावों को दर्शाता है. प्रधानमंत्री मोदी का भोपाल में यह दौरा महिला सशक्तिकरण के एजेंडे को और गति देने के उद्देश्य से था. देवी अहिल्याबाई होल्कर, जो अपनी न्यायप्रियता, दूरदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता के लिए जानी जाती हैं, उनकी 300वीं जयंती पर ऐसा सम्मेलन आयोजित करना अपने आप में ऐतिहासिक है. यह आयोजन महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने और उनके अधिकारों व अवसरों को मजबूत करने पर केंद्रित था.

    पीएम नरेंद्र मोदी बोले- गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा

    पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोई गोली चलाएगा तो यकीनन उसे जवाब गोले दिया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि आतंकी को छोड़ेंगे नहीं. उन्‍होंने बीएसएफ की तारीफ की और कहा कि हमारी बेटियों ने मोर्चाें पर जाकर अद्भुत शौर्य दिखाया है. बीएसएफ में बेटियों के शौर्य पर अभूतपूर्व यकीन कर रहा है. हमारी सरकार ने बेटियों पर विश्‍वास किया है. हमने एनसीसी में बेटियों का 50 प्रतिशत की संख्‍या किया है. आज सेना, नौसेना और एयर फोर्स में बेटियां हैं.

    पीएम नरेंद्र मोदी बोले- सिंदूर हमारे शौर्य का प्रतीक है, आतंकियों के लिए काल बना है

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिंदूर शौर्य का प्रतीक है और आतंकियों के लिए काल बना है. आतंकियों को घर में घुस कर मारा है और मारेंगे. और जो आतंकियों की मदद करेगा, उसे भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

    पीएम मोदी ने कहा- प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है. उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. देवी अहिल्याबाई प्रतीक हैं कि जब इच्छाशक्ति होती है, दृढ़ प्रतिज्ञा होती है तो परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों ना हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है. 250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था. उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था. लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना. कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ चलती थी. उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी.

    पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल में देवी अहिल्‍याबाई पर लगी प्रदर्शनी को देखा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने जंबूरी मैदान पर लगाई गई देवी अहिल्‍याबाई के महान कामों पर आधारित प्रदर्शनी को देखा, यहां वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में हिस्सा ले रहे हैं. इस सम्‍मेलन में 2 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हो रही हैं और कार्यक्रम के सभी कार्यक्रमों की कमान महिलाओं के हाथों में ही है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री को ‘सिंदूर का पौधा’ भेंट करेंगे, जो मध्य प्रदेश के जंगलों में उगता है. यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की सेना को समर्पित एक भावनात्मक प्रतीक होगा. इस मौके पर अलग-अलग भाषाओं में पोस्टर लगाए गए हैं – बंगाली, गुजराती, पंजाबी से लेकर दक्षिण
     

    पीएम नरेंद्र मोदी का भोपाल में रोड शो, लाखों महिलाओं ने किया स्‍वागत

    पीएम नरेंद्र मोदी का भोपाल में रोड शो शुरू हो गया है, यहां लाखों महिलाओं ने स्‍वागत कर रही हैं. भोपाल के जंबूरी मैदान पर सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा के साथ रोड शो कर रहे हैं. यहां जंबूरी मैदान पर करीब 2 किमी का रोड शो चल रहा है. इसमें लाखों महिलाएं शामिल हुई है और वे पीएम मोदी का फूल बरसाकर स्‍वागत कर रही हैं. पूरे रोड शो के दौरान मोदी-मोदी की गूंज हो रही है. पीएम मोदी भी महिलाओं और गणमान्‍य लोगों का अभिवादन कर रहे हैं. यहां पीएम मोदी ने एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया, जिसमें देवी अहिल्‍याबाई के कार्यों के बारे मेंं जानकारी दी गई है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल में भव्‍य स्‍वागत, मंत्री-अफसर और गणमान्‍य ने किया वेलकम

    पीएम नरेंद्र मोदी का वायुसेना का विशेष विमान राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था और फिर यहां से वे हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचे हैं. यहां पीएम मोदी का भव्‍य स्‍वागत किया गया. मौके पर मौजूद सरकार के मंत्री, अफसर और अन्‍य गणमान्‍य ने विमान तल पर उनका स्‍वागत किया, इसके बाद पीएम मोदी कार्यक्रम स्‍थल जंबूरी मैदान पहुंचे.

    आप काशी दर्शन करने जाएंगे, तो वहां देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी मिलेगी

    देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं. जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया. उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेकों मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया. ये मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता अहिल्याबाई ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है. आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे, तो वहां आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी मिलेगी.

    महिला सम्मेलन में आर्मी की यूनिफॉर्म में पहुंचे बच्‍चे

    भोपाल में आयोजित महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं. इस दौरान कई अलग-अलग रंग देखने को मिले कई बच्चे आर्मी यूनिफॉर्म में भी कार्यक्रम स्थल प्रधानमंत्री मोदी को सुनने पहुंचे बच्चों ने बातचीत में कहा हम इस आर्मी यूनिफॉर्म को पहनकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं जिस तरीके से ऑपरेशन सिंदूर में महिला शक्ति में अपनी वीरता का परिचय दिया चाहे जनरल सोफिया कुरेशी या भूमिका सिंह हो इससे स्पष्ट दिखता है कि महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं है चाहे वह मैदान-ए-जंग में हो चाहे किचन में हो हर जगह वह आगे हैं हमें इस सब पर बड़ा गर्व है.

    खुली जीप में सवार होकर पहुंचेंगे पीएम
    पीएम मोदी इसी खुली जीप पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल के बीचों-बीच बनाई गई सड़क पर रोड शो करते हुए मंच तक पहुंचेंगे। महिला सम्मेलन में देवी अहिल्याबाई के जीवन पर बनी शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म में अहिल्याबाई के जीवन की चुनौतियां और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए मंदिरों के पुनर्निर्माण और सुशासन की कहानी दिखाई जाएगी। देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की पूरी व्यवस्थाएं महिलाओं के हाथों में सौंपी गई है।

    14 व्यवस्थाओं में लगीं 1150 महिलाएं
    बीजेपी ने भोपाल की 1550 महिला कार्यकर्ताओं को भोजन, ट्रैफिक, मंच, ग्रीन रूम, जैसी करीब 14 व्यवस्थाओं में लगाया है। जंबूरी मैदान जाने वाले सभी रास्तों, चौराहों को कटआउट और होर्डिंग लगा कर सजाया गया है। महासम्मेलन की व्यवस्थाएं संभालने वाली कुछ महिलाएं सिंदूरी साड़ी पहनेंगी तो कुछ महेश्वरी साड़ी में दिखेंगी। इनमें से कुछ सेना जैसी वर्दी में भी नजर आएंगी। राजपूती परिधान के साथ ही मराठी साड़ी, आदिवासी परिधान में भी महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी।

    ये है पूरा कार्यक्रम

        लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:15 बजे भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में होंगे शामिल।
        देवी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे।
        देवी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित 300 रुपए का विशेष स्मृति सिक्का जारी करेंगे, जिसमें अहिल्याबाई की छवि अंकित होगी।
        जनजातीय, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान देने वाली महिला कलाकार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
        भोपाल से दतिया और सतना में दो नए हवाई अड्डों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
        इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं की भोपाल से वर्चुअली शुरुआत करेंगे।
        भोपाल से 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 480 करोड़ रूपए की पहली किश्त का हस्तांतरण करेंगे।

    खुली जीप पर सवार होकर पहुंचे पीएम मोदी
    जंबूरी मैदान पर पहुंचे पीएम मोदी खुली जीप पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। इससे पहले उन्होंने प्रदर्शनी में पहुंचकर जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

    धानमंत्री के दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं:

    -पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर लगी प्रदर्शनी को भी बारीकी से देखा और वहां मौजूद महिलाओं से भी बात की.

    -भोपाल पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक रोड शो किया, जिसमें उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ गाड़ी पर सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे. रोड शो का समापन जंबूरी मैदान में हुआ जहां से प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे.  

    -सीएम मोहन यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश दौरा महारानी अहिल्याबाई को समर्पित है और महारानी अहिल्याबाई के माध्यम से हम महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को पूरा करना चाहते हैं. जिस तरह से प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि वह महारानी अहिल्याबाई के दिखाए रास्ते पर अपना प्रशासन चला रहे हैं.'

     2 लाख महिलाओं के शामिल होने का अनुमान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। ये सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं से जुड़ा पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ये आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। आयोजन में दो लाख महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है।

    -प्रधानमंत्री मोदी भोपाल पहुंच चुके हैं.

    महिलाओं के हाथ में आयोजन की पूरी जिम्मेदारी

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देंगे. आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथों में सौंपी गई है. सुरक्षा, मंच संचालन, साइट मैनेजमेंट से लेकर हेलीपैड और कारकेट तक हर स्तर पर महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है.

    सिंदूर कलर की साड़ियों में महिलाएं करेंगी पीएम का स्वागत

    दतिया से पहले विमान को महिला पायलट ही उड़ाएगी, जो इस आयोजन में नारी शक्ति के प्रभावशाली प्रतिनिधित्व का प्रतीक बनेगी. वहीं, इंदौर में मेट्रो की पहली ट्रिप में महिलाएं ही सवार होंगी. सिंदूर कलर की साड़ियों में 15,000 महिलाएं पीएम मोदी का खास स्वागत करेंगी.

    पूरे शहर में लगे ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पोस्टर्स

    पीएम मोदी का यह अनोखा स्वागत 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रति आभार जताने के लिए किया जाएगा. इस पूरे कार्यक्रम में महिला शक्ति का संदेश देने के लिए बीजेपी का महिला नेतृत्व भी मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद रहेगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है जिसके जरिए बड़ा संदेश दिया जाएगा. पूरे भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं.

    MP को ये सौगातें देंगे प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी करेंगे. 300 रुपये के सिक्के पर अहिल्याबाई होल्कर का चित्र होगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान के लिए एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे.

    प्रधानमंत्री उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से संबंधित क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपये से अधिक के घाट निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे. नदियों के जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए बैराज, स्टॉप डैम और वेंटेड कॉजवे जैसी संरचनाएं भी बनाई जाएंगी.

    अंतिम छोर तक हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री दतिया और सतना हवाई अड्डों का उद्घाटन करेंगे, जिससे विंध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए नए अवसर खुलेंगे.

    शहरों में यात्रा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 480 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किस्त भी जारी की जाएगी. ये भवन ग्राम पंचायतों को स्थायी बुनियादी ढांचा देंगे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Modi
    Admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

    March 11, 2026

    स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

    March 11, 2026

    अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व्यवस्था प्रभावित

    March 11, 2026

    साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी

    March 11, 2026

    भोपाल जाने वाले यात्रियों के लिए खबर, इस रूट की कई ट्रेनें हुईं कैंसिल

    March 11, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दमोह और सागर के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

    March 11, 2026

    स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

    March 11, 2026

    अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व्यवस्था प्रभावित

    March 11, 2026

    साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.