Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के कपल का सुराग नहीं, सीएम बोले बारिश से बढ़ी मुश्किलें, ड्रोन सर्चिंग शुरू
    मध्यप्रदेश

    हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के कपल का सुराग नहीं, सीएम बोले बारिश से बढ़ी मुश्किलें, ड्रोन सर्चिंग शुरू

    AdminBy AdminMay 31, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के कपल का सुराग नहीं, सीएम बोले बारिश से बढ़ी मुश्किलें, ड्रोन सर्चिंग शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर

    इंदौर के साकार नगर में रहने वाले ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम को लापता हुए शुक्रवार को 8 दिन हो गए हैं। 23 मई को उनके लापता होने की जानकारी सामने आई थी। उन्हें आखिरी बार ओसरा हिल्स के आसपास देखा गया था, लेकिन अब तक उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

    सीएम बोले हम हर संभव प्रयास करेंगे
    इस मामले को लेकर मेघालय के मुख्यमंत्री कानराड कोंगकल संगमा ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य प्रशासन के साथ सरकार भी हर संभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस मामले में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप किया है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी आवश्यक जांच की जा रही हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगातार बारिश और तूफान के कारण सर्चिंग ऑपरेशन में परेशानी आ रही है, फिर भी सर्च टीम को जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।

    इधर इंदौर में शुक्रवार की सुबह रघुवंशी समाज सड़क पर उतर आया। समाज के लोगों के हाथों में तख्तियां और पोस्टर थे और चेहरे उदास…।

    बता दें कि परिजनों ने गुरुवार 29 जून को मीडिया को एक पत्र शेयर किया था, इस पत्र में उन्होंने राजा और सोनम रघुवंशी को ढूंढ़ने के लिए सेना को भेजने का आग्रह किया था। इस पत्र द्वारा सीएम मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर तथा, पुलिस कमिश्नर से अपील की गई थी वे भारत सरकार से मदद मांगें और सेना को शिलांग भेजें। उन्हें शिकायत है कि शिलांग पुलिस की कार्रवाई धीमी है, उनके पास केवल एक डॉग स्क्वॉड है। इतने दिन बाद भी शिलांग पुलिस उन्हें ढूंढ़ने में नाकाम है।

    सड़क पर उतरा रघुवंशी समाज, भारत सरकार से की सेना भेजने की मांग

    राजा-सोनम रघुवंशी को ढूंढ़ने की गुहार
    बता दें कि राजा और सोनम रघुवंशी दोनों 23 मई से शिलांग में लापता हैं, पुलिस लगातार उनकी सर्चिंग कर रही है। लेकिन अब परिजनों के सब्र का बांध टूट चुका है, अब उन्हें इंतजार है कि जल्द ही उनके बच्चे सही सलामत लौट आएं। इस मामले में उनके साथ रघुवंशी समाज भी अब सरकार से सेना की मदद भेजने का आग्रह कर रहा है। शुक्रवार को शहर की सड़कों पर नजर आए रघुवंशी समाज के लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, बड़े-बड़े पोस्टर थे, लेकिन उनके गले से आवाज नहीं निकल रही थी। बिना नारेबाजी, बिना किसी शोर उन्होंने अपना दुख और चिंता जाहिर करते हुए सरकार से दोनों बच्चों को वापस लाने की अपील की है। भारत सरकार से निवेदन किया है कि भारतीय सेना को शिलांग भेजकर राजा और सोनम को वापस लाने में उनका सहयोग करें।

     

    गाइड नहीं किया था
    मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स के एसपी एचपी खारकोंगर ने बताया कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे। 22 मई को होटल से चेकआउट करने के बाद उन्होंने सिसौरा में एक होटल में अपना सामान रखा, लेकिन उन्हें वहां कमरा नहीं मिला। एसपी ने बताया कि यह होटल भी सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है, जिसे जांच के लिए लिया गया है। इसके बाद दंपती माउलाकया गांव की ओर बढ़े थे, जहां उनकी स्कूटी पार्किंग में मिली थी। इसके बाद वे छिपारा होम स्टे पहुंचे और अगले दिन सुबह 5:30 बजे वहां से निकल गए थे। वहां उन्होंने गाइड नहीं लिया और कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रास्ते में देखा था। लेकिन इसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

    सर्च ऑपरेशन में बाधाएं, स्कूटी और बैग बरामद
    एसपी खारकोंगर ने बताया कि दोनों की स्कूटी और बैग होटल मन्हा में मिले हैं, लेकिन अब तक उनके मोबाइल फोन और अन्य कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से इलाके के आसपास के गांवों में खोजबीन की है। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में बारिश और तूफान जैसे मौसम संबंधी दिक्कतों के कारण दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि स्कूटी ML05AA1472 के बारे में उसके मालिक ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह सोदार में खड़ी मिली थी। पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोई सुराग मिल सकता है।

    ड्रोन की मदद से सर्चिंग तेज
    इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दंपती की तलाश के लिए एसडीपीओ, डीएसपी और एसपी रैंक के अफसरों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया है। इसके अलावा एसडीआरएफ, फायर सर्विसेज सर्च टीम, ग्रामीण टीम और स्पेशल ऑपरेशन टीम के साथ ड्रोन की मदद से भी इलाके की निगरानी की जा रही है। ड्रोन की सहायता से पुलिस ने आसपास के कई गांव और इलाकों में सर्च किया है, लेकिन अब तक दंपती का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Raja Raghuvanshi Sonam
    Admin

    Related Posts

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026

    ‘वंदे मातरम्’ विवाद: उज्जैन के इमाम की मुस्लिम अभिभावकों से स्कूल बदलने की अपील

    February 14, 2026

    जनसेवा से जनविश्वास तक: CRPF 65वीं बटालियन के सिविक एक्शन कार्यक्रम से 250 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

    February 14, 2026

    नक्सलियों को बड़ा झटका: सुरक्षा बलों ने हथियार और IED का डंप किया जब्त

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.