Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री नायडू की उपस्थिति में हुआ दतिया एयरपोर्ट का शुभारंभ
    मध्यप्रदेश

    केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री नायडू की उपस्थिति में हुआ दतिया एयरपोर्ट का शुभारंभ

    AdminBy AdminMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री नायडू की उपस्थिति में हुआ दतिया एयरपोर्ट का शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल 
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भोपाल में हुए महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान दतिया विमानतल का वर्चुअली उद्घाटन किया। दतिया में स्थानीय स्तर पर हुए कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री श्री राममोहन नायडू ने दतियावासियों को एयरपोर्ट के लिए बधाई और शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि यह दतियावासियों के लिए उमंग और उत्साह का दिन है। मैं धार्मिक नगरी की पावन धरा पर पहुँचकर शांति एवं सकरात्मकता का अनुभव कर रहा हॅू। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की जयंती का यह दिन महिला शक्ति को समर्पित है। मातृशक्ति को सम्मान देने एवं नए अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू शनिवार को दतिया में आयोजित एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू ने कहा कि दतिया एयरापोर्ट का और भी विस्तार भविष्य में किया जाएगा। इसके साथ ही भिण्ड में भी एयरपोर्ट की सुविधा भविष्य में निश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एयर बस जैसी सुविधा, नाइट लेंडिंग कराने की व्यवस्था, एवं बडे प्लेन के उतरने की भी व्यवस्था की जाएगी। केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू ने युवाओं को सिविल एवियेशन क्षेत्र में जुड़ने का अनुरोध किया।

    दतिया में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा

    किसान कल्याण एवं कृषि विकास और दतिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि दतिया के लिए यह दिन दीपावली से कम नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज बुंदेलखण्ड क्षेत्र में दतियावासियों को एयरपोर्ट की सौगात मिली है। इसका श्रेय पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को जाता है। यह बात आज प्रभारी मंत्री कंषाना ने दतिया एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह के बाद संबोधित करते हुए कही।

    पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से दतिया हवाई यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ दतिया से सात महिलाओं ने खजुराहों के लिए उड़ान भरी और महिला शक्ति का नेतृत्व किया। 60 करोड़ की लागत से बना यह एयरपोर्ट 124 एकड़ में फैला हुआ है। जिसका रनवे 1.81 किलोमीटर लंबा एवं 30 मीटर चौड़ा है। पार्किंग में लगभग 50 कारें रखी जा सकती है। चैक इन काउन्टर 2 है। यह एयरपोर्ट एटीआर 72 की क्षमता के लिए बनाया गया है। वर्तमान में दतिया एयरपोर्ट में जो एयरक्राप्ट उतरेंगे वे 19 सीटर रहेंगे।

    कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक सर्वश्री प्रदीप अग्रवाल, रमेश खटीक, नरेन्द्र कुशवाहा, अम्बरीश शर्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी हुई जलाए

    March 3, 2026

    होली में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

    March 3, 2026

    हाईकमान की मुहर के साथ लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार, सीएम साय की सिफारिश हुई मजबूत

    March 3, 2026

    खरीफ क्रय सत्र 2025-26 में सरकार ने तय किया था 60 लाख मीट्रिक धान खरीद का लक्ष्य

    March 3, 2026

    एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद

    March 3, 2026

    पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाते 130 ड्राइवर पकड़े

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी हुई जलाए

    March 3, 2026

    हाईकमान की मुहर के साथ लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार, सीएम साय की सिफारिश हुई मजबूत

    March 3, 2026

    होली में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

    March 3, 2026

    खरीफ क्रय सत्र 2025-26 में सरकार ने तय किया था 60 लाख मीट्रिक धान खरीद का लक्ष्य

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.