Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»जर्मनी ने अपनी नागरिकता और वीज़ा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जल्द नागरिक बनने की राह को कठिन बना दिया
    विदेश

    जर्मनी ने अपनी नागरिकता और वीज़ा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जल्द नागरिक बनने की राह को कठिन बना दिया

    AdminBy AdminMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जर्मनी ने अपनी नागरिकता और वीज़ा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जल्द नागरिक बनने की राह को कठिन बना दिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जर्मनी 
    जर्मनी ने प्रवासियों के लिए अपनी नागरिकता और वीज़ा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जल्द नागरिक बनने की राह को कठिन बना दिया है। अब 'स्पेशली इंटीग्रेटेड' प्रवासियों को तीन साल में नागरिकता नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें कम से कम 5 साल तक इंतजार करना होगा। साथ ही, जिन शरणार्थियों को सब्सिडियरी प्रोटेक्शन का दर्जा मिला है, वे अगले दो साल तक अपने परिवार को जर्मनी नहीं बुला पाएंगे। इन सख्त नियमों का असर हजारों विदेशी नागरिकों, खासकर भारतीय प्रवासियों पर भी पड़ सकता है।

    चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के नेतृत्व वाली जर्मन सरकार ने प्रवास और शरणार्थियों से जुड़े नियमों को कड़ा करते हुए नई नीतियों को मंजूरी दी है। 28 मई को कैबिनेट द्वारा स्वीकृत इन उपायों से शरणार्थियों के परिवार पुनर्मिलन और त्वरित नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया पर असर पड़ेगा। यह बदलाव जर्मनी की अब तक की सबसे अहम प्रवासन नीतियों में से एक माने जा रहे हैं।

    जीवनसाथी और बच्चों को जर्मनी लाने की अनुमति नहीं 
    अब नए नियमों के तहत, उप-संरक्षण दर्जा प्राप्त शरणार्थियों को अगले दो वर्षों तक अपने जीवनसाथी और बच्चों को जर्मनी लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस श्रेणी में लगभग 3.8 लाख लोग आते हैं, जिनमें से अधिकांश सीरिया से हैं। 2024 में करीब 1.2 लाख वीजा पारिवारिक पुनर्मिलन के लिए जारी किए गए थे, लेकिन अब इस संख्या में भारी गिरावट आने की संभावना है।

    जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि देश के शहरों और नगरपालिकाओं की ‘एकीकरण क्षमता अपनी सीमा पर पहुंच चुकी है’। उन्होंने कहा,  हम अब शरणार्थियों की ज़रूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं।  हालांकि, इस फैसले की मानवाधिकार संगठनों ने कड़ी आलोचना की है। Pro Asyl जैसी संस्थाओं का कहना है कि लंबे समय तक परिवारों को अलग रखना मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है और इससे अवैध प्रवासन की कोशिशों में भी इजाफा हो सकता है।

    इसके साथ ही, सरकार ने नागरिकता पाने की तेज़ प्रक्रिया  को भी समाप्त कर दिया है। पहले विशेष रूप से एकीकृत विदेशियों को तीन वर्षों में नागरिकता के लिए आवेदन करने की छूट थी, लेकिन अब यह न्यूनतम अवधि पाँच वर्ष कर दी गई है। यह फैसला नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है — केवल 2024 में ही 2 लाख लोगों ने जर्मन नागरिकता प्राप्त की, जो पिछले 25 वर्षों में सबसे अधिक है। हालांकि कुछ अपवाद अभी भी बने रहेंगे। यदि कोई विदेशी नागरिक किसी जर्मन नागरिक से विवाह में है और यह विवाह कम से कम दो वर्षों से कायम है, तो वह तीन वर्षों में भी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    सऊदी दूतावास हमले के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, कुवैत में US एंबेसी बंद, पाकिस्तान और इजरायल में सेवाएं प्रभावित

    March 3, 2026

    पाकिस्तान पर तालिबान का जोरदार वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जे में, युद्ध में बढ़ोतरी

    March 3, 2026

    कैमरों से तेहरान को पढ़ रहा था इजरायल, नेतन्याहू ने कहा- युद्ध जल्दी खत्म होगा

    March 3, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    हवाई यात्रा पर ईरान संकट की मार: सैकड़ों उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को रिफंड में छूट

    March 2, 2026

    पानी पर बढ़ा तनाव: भारत की योजना से घबराया पाकिस्तान, समाधान नहीं सूझ रहा

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी हुई जलाए

    March 3, 2026

    हाईकमान की मुहर के साथ लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार, सीएम साय की सिफारिश हुई मजबूत

    March 3, 2026

    होली में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

    March 3, 2026

    खरीफ क्रय सत्र 2025-26 में सरकार ने तय किया था 60 लाख मीट्रिक धान खरीद का लक्ष्य

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.