Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अब देश में प्रॉपर्टी का सेल एग्रीमेंट भी कराना होगा ऑनलाइन, बदलेगा 117 साल पुराना रजिस्ट्री नियम
    देश

    अब देश में प्रॉपर्टी का सेल एग्रीमेंट भी कराना होगा ऑनलाइन, बदलेगा 117 साल पुराना रजिस्ट्री नियम

    AdminBy AdminJune 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब देश में प्रॉपर्टी का सेल एग्रीमेंट भी कराना होगा ऑनलाइन, बदलेगा 117 साल पुराना रजिस्ट्री नियम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    केंद्र सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि संसाधन विभाग ने एक नया ड्राफ्ट बिल तैयार किया है। सरकार यह एक्ट 117 साल बाद बदलने जा रही है। पुराने रजिस्ट्रेशन एक्ट की जगह अब नया कानून लेगा। नए कानून के तहत संपत्ति का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें प्रॉपर्टी बेचने, कॉन्ट्रैक, पावर ऑफ अटॉर्नी जैसे अन्य काम के लिए भी डिजिटल वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

    धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम

        सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में फ्रॉड रोकने के लिए आधार वेरिफिकेशन का प्रस्ताव भी दिया है। यदि कोई नागरिक आधार नहीं देना चाहता, तो उनके लिए वैकल्पिक वेरिफिकेशन विकल्प भी मौजूद रहेंगे। साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफेकेशन की प्रोसेस को स्मार्ट और पारदर्शी बनाने के लिए इसे अन्य रिकॉर्ड एजेंसियों से इंटीग्रेट किया जाएगा।

    डिजिटल फाइलिंग से होगी समय की बचत

    इस बिल के अनुसार, अब रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे, जिससे प्रक्रिया तेज और सुगम हो जाएगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने यह बिल ड्राफ्ट किया है और 25 जून तक आम जनता से सुझाव मांगे हैं।

    एक्सपर्ट्स ने बताया बड़ा कदम

    प्रॉपर्टी एक्सपर्ट प्रदीप मिश्रा बोले- ये बदलाव बहुत मददगार साबित होगा। प्रॉपर्टी एक्सपर्ट प्रदीप मिश्रा का मानना है कि यह बिल आम नागरिकों के लिए फायदेमंद रहेगा। अब लोग बीमार या बुज़ुर्ग होने के बावजूद घर बैठे रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह बड़ा बदलाव है, इसे जमीनी स्तर पर लागू करने में समय लग सकता है, लेकिन इससे प्रक्रिया पारदर्शी और आसान होगी।

    कानून के भीतर संचालित हो पंजीकरण प्रक्रिया
    वहीं मंत्रालय ने कहा इन प्रावधानों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजीकरण प्रक्रिया कानून की सीमाओं के भीतर संचालित हो तथा पंजीकृत दस्तावेजों की विश्वसनीयता और साक्ष्य मूल्य को बरकरार रखा जाए।

    लोगों से मांगी राय
    ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने इस मसौदे पर 25 जून 2025 तक जनता से सुझाव मांगे हैं, ताकि इसे और बेहतर बनाया जा सके। बता दें कि नए कानून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डिजिटल रिकॉर्ड से समय और मेहनत की बचत होगी। वहीं आधार सत्यापन से धोखाधड़ी की भी आशंका कम होगी।

    सिंगल डिजिटल सिस्टम से पूरे देश को लाभ

    द रजिस्ट्रेशन बिल' ड्राफ्ट ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने तैयार किया है। इसका उद्देश्य प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाना है। इससे न केवल काम में तेजी आएगी, बल्कि आम लोगों को भी अधिक सुविधा मिलेगी। सरकार चाहती है कि रजिस्ट्रेशन से जुड़े सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से सुरक्षित हों।

    देशभर में लागू होगा नया प्रावधान

    रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अधिक सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने इसे अन्य रिकॉर्ड रखने वाली एजेंसियों से जोड़ने का प्रस्ताव दिया है, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान सरलता से हो सके। फिलहाल, कुछ राज्यों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा पहले से लागू है, लेकिन अब इसे पूरे भारत में एक समान रूप से लागू करने के लिए एक नया और आधुनिक कानून प्रस्तावित किया गया है।

    5 लाइन में समझिए पूरी खबर

        अब घर बैठे संपत्ति रजिस्ट्रेशन संभव, ऑफिस जाना जरूरी नहीं।
        रजिस्ट्री के सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से ऑनलाइन होंगे।
        आधार आधारित सहमति वेरिफिकेशन से धोखाधड़ी पर नियंत्रण।
        अन्य सरकारी रिकॉर्ड सिस्टम से जोड़ा जाएगा रजिस्ट्रेशन डेटा।
        जनता 25 जून तक इस ड्राफ्ट पर अपनी राय दे सकती है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured property registration
    Admin

    Related Posts

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    हर क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के किए जा रहे हैं समेकित प्रयास

    March 3, 2026

    मालवा-निमाड़ बना सियासी केंद्र, आदिवासियों के बीच आधार मजबूत करने में जुटी भाजपा

    March 3, 2026

    मोहन सरकार की आदिवासी वोटरों पर नजर, बड़वानी बैठक से निकाय चुनाव की रणनीति का इशारा

    March 3, 2026

    रोजगार आधारित कृषि उद्योगों के विकास पर है विशेष जोर

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.