Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»मिस थाइलैंड ओपल सुचाता चुआंग्सरी मिस वर्ल्ड बनी, 16 साल की उम्र में हुई ब्रेस्ट सर्जरी
    विदेश

    मिस थाइलैंड ओपल सुचाता चुआंग्सरी मिस वर्ल्ड बनी, 16 साल की उम्र में हुई ब्रेस्ट सर्जरी

    AdminBy AdminJune 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मिस थाइलैंड ओपल सुचाता चुआंग्सरी मिस वर्ल्ड बनी, 16 साल की उम्र में हुई ब्रेस्ट सर्जरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हैदराबाद

    31 मई 2025 को  के हाईटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिस पर सबकी निगाहें टिकी थीं। सभी यह जानना चाह रहे थे कि इस बार का विजेता कौन बनेगा। शनिवार की रात थाईलैंड की रहने वाली 21 वर्षीय ओपल सुचाता चुआंगसरी ने पहली बार इस खिताब को जीत अपने देश का गौरव बढ़ाया। जीत के बाद विनर ने मीडिया से बातचीत की और अपने विचार रखे। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    लंबे इंतजार के बाद मिला खिताब
    मिस वर्ल्ड का ताज पहनने के बाद ओपल सुचाता ने पीटीआई से की। उन्होंने कहा कि थाईलैंड में सभी लोग 72 साल से पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का इंतजार कर रहे थे। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें इस ताज को पहनने के बाद यकीन नहीं हो रहा था कि वह अपना पहला खिताब अपने देश लेकर जाएंगी। इसके अलावा मिस वर्ल्ड विनर ने कहा कि उन्हें खुद पर और अपनी टीम पर भी बहुत गर्व है, क्योंकि उन्हीं की वजह से वो यहां तक पहुंची हैं।

    कौन हैं ओपाल सुचाता चुआंगश्री?
    सुचाता चुआंगश्री का जन्म 20 सितंबर 2003 में थाईलैंड में हुआ था. ये थाई मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर भी रह चुकी हैं. मिस वर्ल्ड बनने वाली ये पहली थाई महिला हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए ये क्राउन जीता. इससे पहले ये 'मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2024' भी रह चुकी हैं.

    साथ ही सुचाता चुआंगश्री ने 'मिस यूनिवर्स 2024' में भी पार्टिसिपेट किया था. थाईलैंड को रिप्रिजेंट किया था. ये थर्ड रनरअप रही थीं. इनका परिवार प्राइवेट बिजनेस चलाता है. Kajonkietsuksa स्कूल से इन्होंने अपनी प्राइमरी और लोअर सेकेंड्री की पढ़ाई पूरी की है. पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में इन्होंने डिग्री हासिल की हुई है.

    'मिस वर्ल्ड 2025' का क्राउन पहने सुचाता स्टेज पर इमोशनल होती नजर आईं. सिल्वर बॉडी फिटेड गाउन में ये बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सुचाता ने सभी का धन्यवाद करते हुए हाथ जोड़े. आंखों में आंसू लिए, वो इस मोमेंट को महसूस करती दिखीं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.

    भारत की नंदिनी गुप्ता हुईं टॉप 8 से बाहर
    21 साल की नंदिनी गुप्ता भी इसका हिस्सा रहीं. ये कोटा, राजस्थान की रहने वाली हैं. नंदिनी भले ही छोटे शहर से हों, लेकिन इनका सपने हमेशा से बड़े रहे हैं. नंदिनी ने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था. इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और पब्लिक स्पीकिंग में महारथ हासिल है. कई लीडिंग फैशन डिजाइनर्स के लिए ये रैंप वॉक कर चुकी हैं. सिर्फ ग्लैमर की ही दुनिया में नहीं, बल्कि सोशल मुद्दों को लेकर भी एक्टिव रहती हैं.

    कैंसर को लेकर जागरूकता से लेकर महिलाओं के सम्मान और उनके राइट्स के लिए लड़ती नजर आती हैं. कई एन्वायरमेंटल प्रोडेक्ट्स पर भी ये काम कर रही हैं. मिस वर्ल्ड 2025 के स्टेज पर नंदिनी ने इंडियन रूट्स, परंपरा और कल्चर को बखूबी दर्शाया. पैशन के साथ ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक वो इंडिया को लेकर पहुंचीं, यही बड़ी बात है.

    बता दें कि बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स इस फिनाले का हिस्सा रहे. सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर, 'मिस वर्ल्ड 2025' फिनाले में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे.

    भारत को रखेंगी याद
    मिस वर्ल्ड विजेता ओपल सुचाता ने आगे बातचीत में कहा, ‘मैं अभी अपने दोस्तों से बात कर रही थी कि मैं इस जगह को छोड़ना नहीं चाहती।' इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग, यहां का खान और हर चीज शानदार है। वह यहां आकर बेहद खुश हुईं। उनकी भारत की यात्रा बेहद  शानदार थी और उन्होंंने यहां बहुत सारे खुशनुमा पलों को जिया, जिसे वो संजोकर रखना चाहती हैं।

    महिलाओं पर कर रही काम
    आगे बातचीत में उन्होंने कहा, 'मेरा प्रोजेक्ट स्तन कैंसर जागरूकता और महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित है। लेकिन अब मैं मिस वर्ल्ड हूं, इसलिए मेरे पास अन्य प्रोजेक्ट्स का समर्थन करने का अधिक अवसर है। मैं चुनाव नहीं करना चाहती, अगर मुझे सभी का समर्थन करने का मौका मिले, तो मैं सभी का समर्थन करना चाहती हूं।"

    भारत खिताब से चूका
    मिस वर्ल्ड 2025 में भारत की तरफ से शामिल रहीं नंदिनी गुप्ता ने शानदार टक्कर दिया। खिताब के बहुत करीब आकर नंदिनी अंतिम 8 की सूची में जगह बनाने से चूक गई। अभी तक भारत छह बार मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुका है।

     

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Opal Suchata top-news
    Admin

    Related Posts

    नक्सल संगठन को तगड़ा झटका, देवजी के बाद 124 माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार

    March 7, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर: युद्ध लंबा खिंचा तो महंगाई बढ़ने के संकेत, भारत पर सीमित प्रभाव— SBI

    March 7, 2026

    रसोई गैस कीमत बढ़ने पर सियासत तेज, खड़गे ने कहा— जनता को राहत देने में नाकाम सरकार

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    ट्रंप की हत्या की पाकिस्तान में ट्रेनिंग और ईरान से पैसा लेने वाला आतंकी आसिफ दोषी करार

    March 7, 2026

    ईरान के हफ्ते भर के संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    वर्ष 2025 में 820 विदेशी पर्यटकों ने की छत्तीसगढ़ की यात्रा

    March 7, 2026

    T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह की चर्चा, न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

    March 7, 2026

    सिर्फ कुछ चीज़ों से घर पर बनाएं परफेक्ट दानेदार कलाकंद, आसान रेसिपी

    March 7, 2026

    बीफ कांड में SIT ने 56 दिन बाद कोर्ट में चालान किया पेश

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.